For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

काश! 

आरजू मै करु मिलने की, और वो रुबरु हो जाये ।

काश ! मेरी मोहब्बत की, ऐसी तासीर हो जाये ।।

न शिकवा ना शिकायत हो कोई भी खुदा से ।

काश!  ऐसा हर कोई खुश नसीब हो जाये ।।

 

बेखौफ चूमते है भँवरे, गाल कलियो के ।

काश ! तेरी भी हमको इजाजत हो जाये ॥

बेशक ! माना की गहना है तेरा ये परदा ।

काश ! आज थोडी सी तू बेशर्म हो जाये ॥

मिले यूँ ही कई लोग, चलते चलते मुझको ।

काश ! आज उनसे भी  मुलाक़ात हो जाए ।।

बहुत गुजारे है सफर, मैने यूँ ही तन्हा

काश ! आज वो मेरा भी , हमसफर हो जाये॥

 

वो आये तो उनको जाने का, ख्याल न हो ।

काश ! आज फिर वही, पहली रात हो जाए 

हो जाए बंद वो सब राहे जो लौटे इधर से

काश ! आज फिर जोर से, बरसात हो जाये ॥

 

न आये कोई  भी अब दर्मिया हमारे   

काश ! वो मेरे इतना करीब हो जाये ।।

भूल जाए जमाने को हम हो कर तुम्हारे  

काश! वो अब मेरे रकीब  हो  जाए  ।।

 

अब तक तो रखा है, दर्द को दिल मे दबा के ।

काश !  मेरा भी कोई हमदर्द हो जाये ॥

कब तक रोयेंगे हम खुद, को खुद मे छिपा के ।

काश! आज काँधा तेरा मेरे  सिराने हो जाये ॥ 

"मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 505

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 2, 2013 at 3:04pm

इतनी मेहनत कर सकते हैं तोफिर विधासम्मत एवं संयत प्रयास क्यों नहीं करते वसंत भाई जी.

शुभेच्छाएँ.

Comment by बसंत नेमा on July 30, 2013 at 12:01pm

आदरणीय अरुन जी  आप का मुझपे विशवास मेरे लिये सौभाग्य की बात है ....हाँ इस रचना मे थोडी जल्दबाजी हो गई थी ...अब समय का ध्यान रखुंगा ..और आप को अगली बार निराश नही करुंगा ....... धन्यवाद आप ने समय दिया रचना को ..बहुत बहुत शुक्रिया ....

Comment by अरुन 'अनन्त' on July 30, 2013 at 11:23am

आदरणीय बसंत भाई जी आपसे उम्मीदें तनिक अधिक बढ़ गई हैं आपके द्वारा कहीं अधिक सुन्दर रचना पढ़ चुका हूँ, थोड़ी जल्दबाजी प्रतीत होती है इस रचना में, बहरहाल प्रयास पर ढेरों बधाई स्वीकारें.

Comment by बसंत नेमा on July 29, 2013 at 10:24am

आ0 जितेन्द्र जी  रचना आप को पसन्द आई उसके लिये तहे दिल से शुक्रिया ..आभार धन्यवाद 

Comment by बसंत नेमा on July 29, 2013 at 10:23am

आदरणीया लता जी रचना आप को पसन्द आई उसके लिये तहे दिल से शुक्रिया ..आभार धन्यवाद 

Comment by Lata tejeswar on July 28, 2013 at 6:03pm

भूल जाए जमाने को हम हो कर तुम्हारे  

काश! वो अब मेरे रकीब  हो  जाए  ।।

bahut khub

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 27, 2013 at 8:10pm

"बेखौफ चूमते है भँवरेगाल कलियो के ।

काश ! तेरी भी हमको इजाजत हो जाये ॥

बेशक ! माना की गहना है तेरा ये परदा ।

काश ! आज थोडी सी तू बेशर्म हो जाये ॥"................आपकी  रचना  में यह पंक्ति बहुत  ही शानदार है , आदरणीय ..बसंत जी सुंदर रचना  पर ढेरों बधाई ....

 

 

Comment by बसंत नेमा on July 27, 2013 at 10:42am

आ0 राम जी धन्यवाद आप को रचना पसन्द आई शुक्रिया .... शायद थोडा समय और देना था रचना को ...

Comment by ram shiromani pathak on July 26, 2013 at 8:46pm

आदरणीय बसंत जी  बहुत सुन्दर भाव हैं रचना के  //हार्दिक बधाई आपको 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
14 hours ago
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service