For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अच्छा !!!!

तो प्रेम था वो !!!

 

जबकि केंद्रित था लहू का आत्मिक तत्व

पलायन स्वीकार चुकी भ्रमित एड़ियों में !

किन्तु -

एक भी लकीर न उभरी मंदिर की सीढियों पर !

एड़ियों से रिस गईं रक्ताभ संवेदनाएं !

भिखमंगे के खाली हांथों की तरह शुन्य रहा मष्तिष्क !

 

हृदय में उपजी लिंगीय कठोरता के सापेक्ष

हास्यास्पद था-

तोड़ दी गई मूर्ति से साथ विलाप !

विसर्जित द्रव का वाष्पीकृत परिणाम थे आँसू !

 

हाँ !

शायद प्रेम ही था !

अभीष्ट को निषिद्ध में तलाशती हुई ,

संडास में स्खलित होती बीमार पीढ़ी का प्रेम !

.

.

.

................................................. अरुन श्री !

"मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 813

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Arun Sri on August 12, 2013 at 10:20am

आदरणीय सौरभ सर ,
//आपका कवि यहीं छटपटाता है//

सच कहा आपने ! उसी छटपटाहट का परिणाम है ये या ऐसी रचनाएँ ! पता नहीं क्यों , किसी भी परिस्थिति में प्रेम का विकृत रूप सहन करना मेरे लिए मुश्किल होता है ! बीमारी को प्रेम कहना कठिन है !
//प्रेम किसी अन्य ओछे भाव का नाम नहीं हो सकता// सहमत हूँ आदरणीय ! तभी तो ऐसे भावों को प्रेम कहते देख मेरा विरोध प्रखर हो जाता है ! कभी कभी भाषाई मर्यादा लांघता हुआ भी ! आपने जो भी कहा , याद है ! और सच कहूँ तो आपके और सीमा मैम के  कारण ही मैं लगातार प्रयास में हूँ कि कुछ सकारात्मक भी लिखूं ! लिख भी रहा हूँ ! शीघ्र ही प्रस्तुत होऊंगा
आप प्रतिक्षित थे ! आप आए , बड़ी बात है ! सादर !


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 11, 2013 at 5:29pm

क्या कहूँ ! प्रेम, प्रेम के विभिन्न आयामों के चौरस पर आपकी कलम सदा उर्वर रही है. यह अवश्य है कि आपके प्रेम का आकाश दैहिक-भाव विन्यास से आगे भावनाजन्य समर्पण की यात्रा का साक्षी होता है. 

मेरा निवेदन था और आज भी है, प्रेम किसी अन्य ओछे भाव का नाम नहीं हो सकता. उस संदर्भ में हुआ कोई व्यवहार   --या व्यापार भी--   प्रेम के परिणाम का पर्याय नहीं. परन्तु, है जग ही में रहना  के भाव-वृत्त में  जीवन और इसके पहलुओं को अनदेखा भी नहीं किया जा सकता न !  बस, आपका कवि यहीं छटपटाता है.  छटपटाता हुआ दीखता भी है. परिणाम.. आपकी ऐसी रचनाएँ होती हैं. 

मैं प्रस्तुत रचना की सान्द्रता को महसूस कर रहा हूँ, कारण चाहे जो हों

संप्रेषणीयता ने प्रभावित किया है.

शुभकामनाएँ और बधाइयाँ. 

Comment by Arun Sri on August 7, 2013 at 12:47pm

सीमा अग्रवाल मैम , आप सतत मार्गदर्शन करती रहीं हैं ! यथासंभव मैं प्रयास भी करता हूँ आपके सुझावों को अपनाने की ! लेकिन कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है कि मन खिन्न हो उठता है ! कभी कभी कुछ अच्छा भी लिखा रहा हूँ इन दिनों ! जल्द ही पढ़वाउंगा आपको ! :-))))
इस कविता के सन्दर्भ में आपकी कही बातों से सहमत हूँ ! आपका हार्दिक धन्यवाद !

Comment by seema agrawal on August 7, 2013 at 12:25pm

सिर्फ अपनी बात कहूंगी इसे किसी प्रतिक्रिया से उपजी प्रतिक्रिया न समझिएगा 

सबसे पहले तो विषय को एक बिलकुल ही नए ढंग से आत्मसात कर मन को बुरी तरह झिंझोड़ देने वाले अंदाज में बात कहने के लिए  बहुत बहुत बधाई .......

सच को बताना नकारात्मकता नहीं होता ,कभी भी नहीं होता 

प्रेम और प्रेम के भ्रम के बीच अंतर तलाशती एक दुखी  भावना की कविता है ये ,जो प्रदूषित मस्तिष्क की तहों को खोलने के प्रयास में है l

परन्तु फिर भी कहूंगी  काव्य में सहजता सुगमता और सरसता बहुत ज़रूरी है मंतव्य आप अवश्य ही समझ रहे होंगे (कई बार कह चुकी हूँ आपसे ) .....हार्दिक शुभकामनाएं .........

Comment by Vasundhara pandey on August 7, 2013 at 11:52am

दिल दिमाग को भावशून्य करता है इंसान का टूटना...नये आवेग से उठकर खुद को संभाल लेना जीवन है, और जीवन बहुत अनमोल है ,नकारात्मकता लाकर जाया न करें...कविता आपकी सुन्दर रची है उसके लिए बधाई ..

Comment by Arun Sri on August 7, 2013 at 11:46am

महिमा श्री मैम ! इस रचना पर एक स्त्री के हस्ताक्षर ने सचमुच बल दिया मुझे ! आपका तहेदिल से आभारी हूँ ! सादर !

Comment by MAHIMA SHREE on August 7, 2013 at 11:41am

गजब। … आदरणीय अरुण जी। । दो दिनो से पढ़े जा रही थी.। हर बार.. मस्तिक में मरोड़ सी उठती दिशाहीन युवाओ के कुंठित मन मस्तिक पर गहरी वेदना आपकी रचना में अभिवयक्त हुयी है। बहुत -२ बधाई

Comment by Arun Sri on August 7, 2013 at 11:21am

//एड़ियों से रिस गया लहू का लाल रंग !//
को
//एड़ियों से रिस गईं रक्ताभ संवेदनाएं //........ पढ़ा जाय !

Comment by Arun Sri on August 7, 2013 at 11:15am

अभिन्न मित्र चंद्र शेखर पाण्डेय जी ! आपने सच कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है ! समाज में होने वाले कुकृत्यों के प्रति मन जब भी भारी हुआ इस तरह की भारी नाद लिए हुए रचनाएँ हो गईं ! शायद रचना का अप्रत्यक्ष पक्ष अधिक संदर्भित हो गया और बिम्ब असहज करने वाले ! फिर भी आपकी सराहना अत्यंत सुखद रही ! सच कहूँ आप जैसों से मिला हौसला ही ऐसा लिखने को प्रेरित करता है ! और एक बात और - मैं इन नकारात्मक भावों को अपने जीवन में स्थाई न होने दूँगा !
//एक रचनाकार भावों की तद्नुभूति तो करता है पर अपनी रचना से वो उतना ही अनासक्त होता है जितना कि एक सिद्ध योगी अपने कर्मों से, जितना कि शल्य क्रिया कर रहा चिकित्सक अपने मरीज से// .... आपकी ये पंक्ति ही मेरा सत्य है ! सादर !

Comment by CHANDRA SHEKHAR PANDEY on August 7, 2013 at 10:28am

आदरणीय अरुन भाई जी, आपकी रचनाएं अवश्य ही मस्तिष्क को खुराक देती हैं। साहित्य तो दर्पण है समाज का और आपने यथार्थ का यथावत चित्रण जिन सुन्दर शब्दों में किया है, वह काबिले तारीफ है। इस रचना के लिए आप हार्दिक बधाई स्वीकारें, लिखते रहे और प्रेरित करते रहें। नमन।

एक रचनाकार भावों की तद्नुभूति तो करता है पर अपनी रचना से वो उतना ही अनासक्त होता है जितना कि एक सिद्ध योगी अपने कर्मों से, जितना कि शल्य क्रिया कर रहा चिकित्सक अपने मरीज से।

सत्य जो भी हो मेरा ऐसा मानना है कि, ऐसा नहीं कहा जा सकता कि आपमें नकारात्मक भाव स्थायी होते जाएंगे ऐसे यथार्थ चित्रणों से। अगर हर कोई प्रणय और प्रेम ही  लिखेगा तो जीवन के एक बड़े दायरे और भाव समुच्च्य को उपेक्षित करने का दायित्व भी उन्हीं को जाता है। पुन: बेहतरीन रचना के लिए बधाई स्वीकारें, सच से रुबरु कराते रहें और मार्ग प्रशस्त करते रहें। पुन: आभार

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
2 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
9 hours ago
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेतुझे याद किया था हमने ... "क्या...तुम्हारे मन के द्वार…See More
9 hours ago
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Friday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Friday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Jul 20
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service