For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जो ख़्वाबों में बसा लूँ तो .......(गज़ल) //डॉ० प्राची

१२२२...१२२२ 

नज़र दर पर झुका लूँ तो 

मुहब्बत आज़मा लूँ तो 

तेरी नज़रों में चाहत का 

समन्दर मैं भी पा लूँ तो 

बदल डालूँ मुकद्दर भी 

अगर खतरा उठा लूँ तो 

सियह आरेख हाथों का 

तेरे रंग में छुपा लूँ तो 

तेरी गुम सी हर इक आहट 

जो ख़्वाबों में बसा लूँ तो 

तुम्हारे संग जी लूँ मैं  

अगर कुछ पल चुरा लूँ तो 

न कर मद्धम सी भी हलचल 

मैं साँसों को सम्हालूँ तो 

तुम्हें ये राज क्या कहना 

इसे दिल में छुपा लूँ तो 

मौलिक और अप्रकाशित 

Views: 1617

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on September 13, 2013 at 1:30pm

 आ. प्राचीजी , बधाई । " तो " की जगह " मैं " रखकर और कुछ शब्द बदलकर  देखा तो गजल और अच्छी लगी। 

Comment by बृजेश नीरज on September 13, 2013 at 11:36am

आदरणीया प्राची जी, छोटी बहर में बहुत ही सुन्दर गज़ल। आपका हार्दिक बधाई!
मेरी समझ से यदि एक ही तरह की भाषा का रचना में प्रयोग किया जाए तो अच्छा रहता है। उर्दू के शब्दों के साथ आरेख जैसे शुद्ध हिन्दी के शब्दों का प्रयोग रचना के गठन को बिगाड़ता ही है।
यह मेरी अपनी सोच भर है।
सादर!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 13, 2013 at 11:18am

आदरणीया प्राची जी , बहुत प्यारी गज़ल कही है , हर शेर प्यारे है !! हार्दिक बधाई !!

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 13, 2013 at 11:10am

नज़र दर पर झुका लूँ तो 

तुझे अपना बना लूँ तो ... बेहतरीन मतला

तेरी नज़रों में चाहत का 

समन्दर मैं भी पा लूँ तो ... वाह वाह

बदल डालूँ मुकद्दर भी 

जो ये खतरा उठा लूँ तो .. आय हाय

सियाह आरेख हाथों का 

तेरे रँग में छुपा लूँ तो ... लाजवाब लाजवाब

तेरी गुम सी भी हर आहट 

जो ख़्वाबों में बसा लूँ तो ... जबरदस्त

तुम्हारे संग जीना है 

जो कुछ लम्हें चुरा लूँ तो .. वाह वाह

न कर मद्धम सी भी हलचल 

मैं साँसों को सम्हालूँ तो ... अहा! अहा! अहा! हृदयस्पर्शी

तुम्हें ये राज क्या कहना 

इसे दिल में छुपा लूँ तो... लाजवाब

वाह दीदी वाह छोटी बहर का क्या खूबसूरत जादू चलाया है आपने मजा आ गया. दिल से ढेरों दाद कुबूल फरमाएं. कई बार पढ़ गया और मजा हर बार बढ़कर ही मिला.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on September 13, 2013 at 10:57am

//नज़र दर पर झुका लूँ तो 
तुझे अपना बना लूँ तो 
तेरी नज़रों में चाहत का 
समन्दर मैं भी पा लूँ तो// बहुत खूबसूरत अशआर हैं वाह

//सियाह आरेख हाथों का 
तेरे रँग में छुपा लूँ तो// इस शेर की तक्तीअ एक बार फिर करके देखें 

//तेरी गुम सी भी हर आहट 
जो ख़्वाबों में बसा लूँ तो // 

आदरणीया डॉ प्राची आपके इस खूबसूरत शेर के साथ छेड़छाड़ की गुस्ताखी कर रहा हूँ,

तेरी गुम सी हर आहट भी 
जो ख़्वाबों में बसा लूँ तो


//तुम्हारे संग जीना है 
जो कुछ लम्हें चुरा लूँ तो// बेहद मासूमियत भरा आग्रह है वाह

//न कर मद्धम सी भी हलचल 
मैं साँसों को सम्हालूँ तो 
तुम्हें ये राज क्या कहना 
इसे दिल में छुपा लूँ तो//

आदरणीया डॉ प्राची आपकी इस ग़ज़ल के हर शेर से यूँ लगता है जैसे कोई मद्धम संगीत सुनाई दे रहा हो, अपनी इस खूबसूरत रचना के लिये दाद कुबूल फरमायें 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
23 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service