For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

यह मोरपंखी मन !
न जाने क्यूँ प्रिये पागल –
हुआ जाता तुम्हारी याद मे यह मोरपंखी मन !
पहाड़ों पर कभी भटके
ढलानों पर कभी घूमे
कभी यह चीड़ के वन से –
घटाओं को बढ़े चूमे ।
यहाँ ठंडी हवाओं मे बढा जाता बहुत सिहरन
न जाने क्यूँ प्रिये पागल अरे यह मोरपंखी मन !
नदी , निर्झर , पहाड़ों पर
भ्रमण करता हुआ जाता
फिज़ाओं मे भटकना अब प्रिये !
पलभर नहीं भाता ।
तुम्हारे बिन हुआ जाता बड़ा सूना मेरा उपवन -
न जाने क्यूँ प्रिये ! पागल अरे यह मोरपंखी मन !
--- मौलिक एवं अप्रकाशित -

Views: 789

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by S. C. Brahmachari on December 29, 2013 at 5:23pm
श्रद्धेय ब्रजेश नीरज जी,
रचना की प्रशंसा के लिए हार्दिक आभार !
Comment by S. C. Brahmachari on December 29, 2013 at 3:42pm
भाई सौरभ पाण्डेय जी,
आपकी प्रतिक्रिया मन को गुदगुदाने लगे हैं,
नए भाव फिर मन मे आने लगे हैं, हार्दिक आभार !
Comment by बृजेश नीरज on December 27, 2013 at 10:13am

वाह! बहुत सुन्दर! आपको हार्दिक बधाई!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 27, 2013 at 2:12am

आदरणीय ब्रह्मचारीजी, आपकी कविता के माध्यम से आपकी भावप्रिया से न केवल मुलाकात हुई बल्कि यह भी पुनर्प्रतिस्थापित हुआ कि कोई पवित्र मन विह्वल भावुकता में टेर लगाता है तो उसके शब्द अपने आप प्रवाह में आ जाते हैं !
आपके इस गहन भाव को मैं हृदय से सम्मान देता हूँ.

शिल्पगत सफल प्रयास के लिए विशेष बधाई.. अलग से !
सादर

Comment by S. C. Brahmachari on December 26, 2013 at 10:56pm

बहन महिमा श्री जी,

अभिव्यक्ति की प्रशंसा के लिए हार्दिक आभार !

Comment by S. C. Brahmachari on December 26, 2013 at 10:51pm

भाई जितेंद्र गीत जी,

रचना की प्रशंसा के लिए हार्दिक आभार !

Comment by S. C. Brahmachari on December 26, 2013 at 10:48pm

श्री सत्यनारायन सिंह जी            

रचना की प्रशंसा रोमांचित कर गयी ! हार्दिक आभार स्वीकारें ...... !

Comment by MAHIMA SHREE on December 26, 2013 at 7:26pm

तुम्हारे बिन हुआ जाता बड़ा सूना मेरा उपवन -
न जाने क्यूँ प्रिये ! पागल अरे यह मोरपंखी मन !.... बेहद सुंदर अभिव्यक्ति .... हार्दिक बधाई आदरणीय सर .. सादर

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on December 25, 2013 at 10:19pm

विरह की वेदना  का बहुत ही सुंदर भाव से चित्रण करती रचना, बधाई स्वीकारें आदरणीय एस.ब्रह्मचारी जी

Comment by Satyanarayan Singh on December 25, 2013 at 7:19pm

आ. ब्रम्हचारी जी सादर, सर्वप्रथम मोरपंखी मन यह संबोधन ही मन को भा गया, प्रस्तुत रचना में प्रेम अनुरागी मोरपंखी मन की विरह दशा का सुन्दर मनोहारी वर्णन आपने किया हैं आदरणीय हार्दिक बधाई स्वीकार करें.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। सुन्दर समसामयिक ग़ज़ल हुई है। बहुत बहुत हार्दिक बधाई।"
Nov 23
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

ग़ज़ल

2122    2122    2122 जितना कल था उतना ही डर  आज भी हैहमसफ़र   सच  मेरा  कातर   आज  भी है  खूब पढ़कर …See More
Nov 22
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil's blog post क्यों दूर हो गए तुम , हमको सजा दिला के
"आ भाई सुनील जी, अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई।"
Nov 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
Nov 13
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 10
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service