For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मुश्किल में हूँ कान्हा

कैसे तोहे नैनों में बसाऊँ

मेरे श्याम सांवरे
कैसे तोहे मीठे बैन सुनाऊं

कभी तेरे कुंडल मोहें मोहे  
कभी माथे की बिंदिया
कभी तेरी बंसी छेड़े मोहे 
कभी अँखियाँ छीने निंदिया

मुश्किल में हूँ कान्हा

कैसे तोहे नैनों में बसाऊँ

लाल-पीली पगड़ी पे कान्हा

मोती बन माथे पे लटक जाऊं

कभी होठों की लाली मोहे मोहे  
कभी भाल का चन्दन
कभी तेरी बतियां सोहे मोहे 
कभी राधिका वन्दन
 

मुश्किल में हूँ कान्हा

कैसे तोहे नैनों में बसाऊँ

मेरे श्याम सांवरे
कैसे तोहे मीठे बैन सुनाऊं ...........

.

पूनम माटिया 'पूनम'
(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 972

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Poonam Matia on January 17, 2014 at 11:01pm

Saurabh Pandey जी .....बृजेश नीरज जी ......जितेन्द्र 'गीत' जी ......आप सभी का हार्दिक धन्यवाद उत्साहवर्धन के लिए 

Comment by Poonam Matia on January 17, 2014 at 10:58pm

 annapurna bajpai जी नमस्कार .....ओ बी ओ से तो बहुत पहले से जुडी हुई हूँ .....लेकिन बस पढ़ती रहती थी और कभी कभी प्रतिक्रिया देने का दुस्साहस कर लेती थी :) पोस्ट पहली बार ही किया कुछ .धन्यवाद आपने सहज अपनाया मुझे 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on January 17, 2014 at 10:47am

बेहद सुंदर कोमल भाव, बधाई स्वीकारें आदरणीया पूनम जी

Comment by बृजेश नीरज on January 17, 2014 at 7:43am

अच्छा प्रयास है! आपको हार्दिक बधाई!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 16, 2014 at 10:15pm

आपका स्वागत है आदरणीया पूनमजी.

आपकी कोशिशों केलिए हार्दिक धन्यवाद. रचनाकर्म के लिए प्रयासरत रहें .. सादर

Comment by annapurna bajpai on January 16, 2014 at 7:00pm

अरे वाह आ0पूनम जी  आप यहाँ ! बहुत बधाई आपको ओबीओ परिवार से जुडने के लिए ।

सुंदर रचना हेतु बधाई स्वीकारें । 

Comment by Poonam Matia on January 16, 2014 at 12:07am

 गिरिराज भंडारी जी बहुत धन्यवाद 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 15, 2014 at 9:13pm

आदरणीया पूनम जी , बहुत सुन्दर कृष्ण भजन रचना की है , आपको हार्दिक बधाइयाँ ॥

Comment by Poonam Matia on January 15, 2014 at 9:12pm

आदरणीय योगराज जी .....माफ़ी चाहती हूँ .मुझे खुद नहीं मालूम था कि रिप्लाई बॉक्स बंद है 

वो तो किसी ने फेसबुक मेसेज में भेजा ......:) खैर देर आये दुरुस्त आये .... लगभग सत्तर मित्र इस पोस्ट 

को देख -पढ़ चुके हैं .....किन्तु प्रतिक्रियां इसी वज़ह से नगण्य हैं .... 

इसी बीच मैंने अपनी ही रचना को सुधार कर कुछ नया रूप दिया देखिये कैसी बन पाई है ....

कैसी कठिनाई आई, नैनो में बसाऊँ कैसे

मीठे-मीठे बैन तोहे, सांवरे सुनाऊँ कैसे

कभी छेड़े मोहे मोरे कानन के कुंडल

बही बही जावे मोरे माथे की बिंदिया

कभी मोहे मोहे तेरी बंसी की तान कान्हा

जानै उड़ाई मोरे नैनन की निंदिया

कैसी कठिनाई आई, नैनो में बसाऊँ कैसे

मीठे-मीठे बैन तोहे, सांवरे सुनाऊँ कैसे

कभी तो लुभाए तेरे होंठों की ये लाली कान्हा

जियरा चुराए कभी माथे का ये चन्दन

कभी तो सुहाएं मोहे बातें तोरी मतवारी

और कभी मन भाए नैनों की ये चितवन

कैसी कठिनाई आई, नैनो में बसाऊँ कैसे

मीठे-मीठे बैन तोहे, सांवरे सुनाऊँ कैसे

लाल पीली पगड़ी पे तोरी वारी वारी जाऊँ

मन करे बन जाऊँ मोती की लड़ी मैं

कौन सो जतन करूँ कौन सो रतन बनूँ

जासै तोरी पगड़ी में जाऊँ यूं जड़ी मैं

कैसी कठिनाई आई, नैनो में बसाऊँ कैसे

मीठे-मीठे बैन तोहे, सांवरे सुनाऊँ कैसे............ पूनम माटिया 'पूनम'


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on January 15, 2014 at 8:38pm

आदरणीया पूनम माटिया जी, मैं आपकी रचना पर प्रतिक्रिया देना तो चाहता था, लेकिन अपने रिप्लाई बॉक्स को क्लोज कर रखा था. बाद में आपने मॉडरेट कर दिया. :)

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
9 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
yesterday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service