For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लघुकथा : खोटा सिक्का (गणेश जी बागी)

                       "अजी सुनती हो! देख लो तुम्हारे लाड़ले की करतूत, सेकंड इयर का रिज़ल्ट आया है, खीँच खांच के पास हुए हैं जनाब,  दिनभर दोस्तो के साथ मटरगश्ती और मारपीट करते रहते हैं, अब तो बर्दाश्त से बाहर हो गया है |"

                        "अब जाने भी दीजिए जी, बच्चा है, थोड़ी-बहुत ग़लतियाँ तो हो ही जाती हैं, आपको पता है,  बिटिया बता रही थी कि भाई के कारण ही कॉलेज मे कोई उसकी तरफ आँख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करता।"


(मौलिक व अप्रकाशित)

पिछला पोस्ट =>चलन

Views: 1364

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Prabhakar on July 7, 2014 at 7:05pm

आदरणीय गणेश भाई,
बहुत दिनों बाद आपकी कोई लघुकथा पढ़ने को मिली। तृप्त हो गया। बहुत ही उम्दा लघुकथा कही आपने।
लघुकथा की शिल्पकारी पर आप जैसी पकड़ बहुत कम देखने को मिलती है। हमारे प्रतिदिन के जीवन
में कुछ बातें, घटनाएं और व्यवहार ऐसे हो जाते है जो हमें कुछ सोचने/करने के लिए मजबूर कर जाते है।
यह घटना, बात या व्यवहार ऐसे अल्प समय में और कई बार तो पलक झपकते ही हो जाते हैं कि साधारण
व्यक्ति इसे समझ नहीं पाता परन्तु संवेदनशील और सूक्षम भावों से युक्त व्यक्ति पर इनका प्रभाव चिरस्थाई होता है।
इन कुछ क्षणों की कलात्मक पेशकश ही सही मायने में लघुकथा है। आपकी लघुकथाओं की विशेषता यह होती है
कि आप इनमें घटना, बात या व्यवहार का वर्णन नहीं अपितु विशलेषण पेश करते हैं और यही आपकी लघुकथाओं
को सफल व विलक्षण बनाते है। प्रस्तुत लघुकथा के लिए हृदय तल से शुभकामनाएं। लिखते रहा करें.... आपकी
लघुकथाओं का इन्जार रहता है। धन्यवाद।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 7, 2014 at 6:36pm

एक ऐसी पारिवारिक बातचीत जो अक्सर घरों में इसी ढंग से होती है. और पारिवारिक सदस्यों का सामाजिक व्यवहार चलता है. यह कथा ऐसी तिक्त गोली को साझा कर रही है जिसे चाहे-अनचाहे कस्बाई ही नहीं बड़े शहरों में भी परिवार के बड़ों द्वारा निगला जाना एक विवशता हो गयी है.

गणेश भाई, इसे लघुकथा का विन्यास देने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ.

Comment by विनय कुमार on July 7, 2014 at 12:32pm

बहुत उम्दा लघुकथा , बधाई..


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 4, 2014 at 2:07pm

आदरणीया सविता मिश्रा जी, सराहना हेतु कॉटिश: आभार .


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 4, 2014 at 2:04pm

आदरणीया प्रियंका जी, उत्साहवर्धन करती टिप्पणी हेतु आभार व्यक्त करता हूँ .


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 4, 2014 at 2:03pm

आदरणीया गितिका जी, आपकी पाठक धार्मिता को नमन, आपकी टिप्पणी लघुकथा को सार्थक करती है, बहुत बहुत आभार .


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 4, 2014 at 2:01pm

सराहना हेतु हृदय से आभार आदरणीय विजय निकोर जी .


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 4, 2014 at 2:01pm

आदरणीय गिरिराज भंडारी जी, आपकी टिप्पणी पुरस्कार सदृश है, आपकी समीक्षात्मक टिप्पणी उत्साहवर्धन करती है और लेखन के प्रायोजन को सार्थक करती है, बहुत बहुत आभार .


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 4, 2014 at 2:00pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, सराहना हेतु कोटि कोटि आभार, स्नेह बनाए रखें .

Comment by mrs manjari pandey on July 3, 2014 at 9:08pm
आदरणीय बागी जी यथार्थवादी लघुकथा प्रायः ऐसा देखने को मिलता है। बहुत बहुत बधाई

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
3 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Tuesday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Feb 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 6
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Feb 5
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Feb 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service