For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वो सुबह कभी तो आयगी …………..

वो सुबह कभी तो आयगी …………..

उफ़्फ़ !
ये आज सुबह सुबह
इतनी धूल क्योँ उड़ रही है
ये सफाई वाले भी
जाने क्योँ
फुटपाथ की जिन्दगी के दुश्मन हैं
उठो,उठो,एक कर्कश सी आवाज
कानों को चीर गयी
हमने अपनी आंखें मसलते हुए
फटे पुराने चीथड़ों में लिपटी
अपनी ज़िन्दगी को समेटा
और कहा,उठते हैं भाई उठते हैं
रुको तो सही
तभी सफाई वाले ने हमसे कहा
अरे फकीरा ,आज तो लगता है
तुम्हारी किस्मत बदल जायेगी
कल यहाँ मंत्री जी का दौरा है
ये टूटा फूटा फुटपाथ भी नया बन जाएगा
बरसों से बंद ये लेम्प पोस्ट भी
रोशन हो जाएगा
अब तो लगता है
सरकार का ध्यान सिर्फ
गरीब और गरीबी पर केन्द्रित है
हमने अपनी काया की तरह
रूखे सूखे बेरौनक और बेजान बालों पर
हाथ फेरा और हौले से मुस्कुरा कर
एक अदद चाय की भीख के लिए
चाय की थड़ी पर आ गए
थडी वाले ने तरस खा कर
हमें चाय पिला दी
तभी दूर से
प्रचार की गाडी से आवाज आई
हर गरीब को
छत,रोटी और कपड़ा देना हमारा लक्ष्य है
बस एक बार हमारा साथ दो
हम हर गरीब को बदल देंगे
जनता से ये हमारा वादा है
धीरे-धीरे उम्मीदों की आवाज़ दूर होती गयी
पता नहीं हवा में उड़ते
कौन कौन से आश्वासनों के पर्चे
फुटपाथ की थकी हारी ज़िन्दगी के
मृतप्राय अरमानों को
नई सांसें देने की चेष्टा कर रहे थे
नेताओं के भाषण
भाषणों में आश्वासन
आश्वासन में राशन
सुनते सुनते हम
बचपन से बुढ़ापे तक आ गए
खुशकिस्मत हैं हम
जो उनके काम आ गए
अपनी छत कुर्बान कर
उनके आशियाने सजा गए
अपनी किस्मत की पीठ पर तो
फुटपाथ के चुभते पत्थर हैं
तपती हुई धूप है
सूखी जली रोटियाँ हैं
हम फटे जूते से झांकते पाँव तक तो
आज तक न ढक सके
हम अपनी किस्मत क्या संवार पायेंगे
हाँ मगर गरीब नाम की बैसाखी से
ये नेता ज़रूर खुशकिस्मत हो जायेंगे
बस यही सोचते सोचते फिर हम
फुटपाथ पर आ गए और
फिर से अपने फटे पुराने चीथड़ों में
अपनी ज़िन्दगी को लपेट
पीठ पर चुभते पत्थरों के दर्द को
अपनी किस्मत मान
दूर बजते गाने में धीरे धीरे खोने लगे
वो सुबह कभी तो आयेगी , वो सुबह कभी तो आयगी …………..

सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 706

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on July 5, 2014 at 10:36am

मैं आ० गोपाल भाई जी की बात से पूरी तरह सहमत हूँ , फिर भी इस आशावाद के लिए हार्दिक वधाई आ० भाई सरना जी l

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 4, 2014 at 6:58pm

नहीं सरना जी

वह सुबह कभी नहीं आयेगी i  किसी ने भगवान् से पूछा - भगवन भारत से भ्रष्टाचार कब ख़त्म होगा i भगवान् बोले- वत्स उस दिन तक तो मै ही जिन्दा नहीं रहूँगा i

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
13 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
20 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
20 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"प्रेरक रचना।मार्ग दिखाती हुई भी। आज के समय की सच्चाई उजागर करती हुई। बधाइयाँ लीजिये, आदरणीय उस्मानी…"
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"दिली आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी। "
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service