For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़रीब के हाथ से निवाला न छीनिए (ग़ज़ल 'राज')

12122 12122 1212

कभी लबों तक पँहुचता प्याला न छीनिए

 ग़रीब के हाथ से निवाला न छीनिए  

 

यतीम का बचपना निराला न छीनिए

जमीन, दरगाह या शिवाला न छीनिए

 

बड़ी नहीं कोई चीज़ तहजीब से यहाँ      

नक़ाब, सिर पे ढका दुशाला न छीनिए

 

नसीब में क्या लिखा यहाँ कौन जानता          

किसी जवाँ दीप का उजाला न छीनिए

 

समान हक़ है मिला सभी को पढ़ाई का

गरीब बच्चों से  पाठ शाला न छीनिए 

 

जुड़े खुदा से वहाँ इबादत के तार हैं

उन उँगलियों में थिरकती माला न छीनिए

पुछल्ला ---

 यकीं नहीं है कि वो शराफ़त दिखायेगा 

 कभी किसी बेवड़े से हाला न छीनिए 

------------------------------

(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1065

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 28, 2014 at 9:47am

जितेन्द्र गीत  भैया ,आपको ग़ज़ल पसंद आई आपका तहे दिल से शुक्रिया ..पुछल्ले के लिए भी :)))

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on August 27, 2014 at 11:09pm

. बहुत ही सुंदर भावपूर्ण गजल, पुछल्ला तो बहुत ही बेहतरीन रहा. :))) दिली दाद कुबूल कीजियेगा आदरणीया राजेश दीदी


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 27, 2014 at 10:08pm

आ० सुरेन्द्र कुमार भ्रमर जी ,आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हुआ ,दिल से बहुत- बहुत आभार आपका. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 27, 2014 at 10:07pm

आ० डॉ.आशुतोष जी ,आपको ग़ज़ल उसके भाव पसंद आये आपका अनुमोदन मिला तहे दिल से आभारी हूँ  

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on August 27, 2014 at 7:04pm

यतीम का बचपना निराला न छीनिए

जमीन, दरगाह या शिवाला न छीनिए

 

बड़ी नहीं कोई चीज़ तहजीब से यहाँ      

नक़ाब, सिर पे ढका दुशाला न छीनिए

आदरणीया राजेश कुमारी जी बहुत खूब लिखा आप ने काश लोग गौर करें तो ये समाज सुधर ही जाए सुन्दर
आभार
भ्रमर ५

Comment by Dr Ashutosh Mishra on August 27, 2014 at 2:46pm
आदरणीया राजेश जी ..बहत ही सुंदर ग़ज़ल है पाठको के शंका समाधान की स्वस्थ परम्परा के कारण ग़ज़ल के मर्म को भली भांति समझने में मदद मिलती है ..इस सुंदर सन्देश प्रद ग़ज़ल के लिए तहे दिल बधाई सादर

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 27, 2014 at 12:05pm

आ० लक्ष्मण भैया ,आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हुआ | दिल से आभार आपका ,हाँ पहुँचता में ता की मात्रा गिराई गई है| 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 27, 2014 at 12:02pm

आ० नरेन्द्र सिंह चौहान जी ,आपको ग़ज़ल के भाव पसंद आये मेरा लिखना सार्थक हुआ तहे  दिल से आभारी हूँ |

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on August 27, 2014 at 11:35am

आदरणीया राजेश बहन , सबसे पहले इस खुबसुरत  गजल के लिए हार्दिक बधाई ।

साथ ही एक संशय है आपने  मतले में पहुचता में ता की मात्रा गिराई गयी है या ध्वनि  ही लधु बन रही है मार्गदर्शन करें । 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 27, 2014 at 10:57am

आ० श्याम नारायण वर्मा जी,आपको ग़ज़ल पसंद आई तहे दिल से शुक्रिया आपका सादर.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
6 hours ago
Admin posted discussions
6 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Feb 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service