For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

उमर तनहा गुजर जाये सहारा ढूढते जग में ,

१२२२ १२२२ १२२२ १२२२ - हजज मुसम्मन सालिम
चमन में फूल खिलते हैं खुशी का राज होता है |
ख़ुशी में झूमते  भौंरे  मजे  से  काज होता है |
खिले जब फूल डाली में नजारा ही बदल जाये ,
हजारों लोग  आते हैं  अनोखा  साज होता है |
उदासी का सबब होता उजाड़े जब चमन कोई  ,
विराने में कहाँ कोई खुशी का  काज  होता है |
मजा वैसा  नहीं आता  अकेले  राह चलने में ,
अगर  हो साथ में कोई मजे से काज होता है |
अगर कुछ  हो  परेशानी  बताते हैं अकेले  में ,
अगर साथी सफर में हो अलग ही नाज़ होता है|
उमर तनहा गुजर जाये   सहारा  ढूढते जग में ,
उजाड़ो ना चमन  वर्मा  जहाँ   बेताज  होता है |
श्याम नारायण वर्मा 
(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 680

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Shyam Narain Verma on March 27, 2015 at 9:49am

आदरणीय डा. आशुतोष मिश्र जी रचना भाव पसंद करने के लिए हार्दिक आभार।
आदरणीय श्री गिरिराज जी और श्री समर कबीर जी रचना भाव पसंद करने के लिए और अमूल्य सलाह के लिए हार्दिक आभार।
सादर ............

Comment by Dr Ashutosh Mishra on March 25, 2015 at 3:51pm

आदरणीय श्याम जी ..आपकी इस सुंदर ग़ज़ल पर मेरी हादिक बधाई सादर 

Comment by Samar kabeer on March 25, 2015 at 10:38am
जनाब गिरिराज भंडारी जी,आदाब,हम ग़ज़ल कहेंगे तो ग़ज़ल के नियमों का पालन करना आवश्यक है,क़ाफ़िये का इस्तेमाल हम इच्छानुसार नहीं कर सकते,और जनाब यह हिंदी नहीं देवनागिरी है |

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on March 24, 2015 at 11:36pm

आदरणीय श्याम भाई , अच्छी ग़ज़ल हुई है , गज़ल के लिये हार्दिक बधाइयाँ स्वीकार करें । मै आदरणीय मिथिलेश भाई जी बात से सहमत हूँ , कहीं कहीं बात साफ नहीं कह पाये हैं आप । लेकिन आदरणीय समर भाई जी की बात से  असहमत हूँ । हिन्दी ग़ज़ल में नुक्तों के अनुसार काफिया बन्दी संभव नहीं है , इस नियम को उर्दू लिपि मे लिखने वालों को ज़रूर निभाना चाहिये , ऐसा मेरा मत है । आगे गुणिजनों के ऊपर है , जैसी सलाह दें ।

Comment by Shyam Narain Verma on March 24, 2015 at 5:38pm

आदरणीय , रचना भाव पसंद करने के लिए और  अमूल्य सलाह के लिए हार्दिक आभार। 

Comment by Samar kabeer on March 24, 2015 at 4:43pm
जनाब श्याम नारायण वर्मा जी आदाब,सुन्दर ग़ज़ल के लिये बधाई स्वीकार करें,आपने ग़ज़ल में बह्र से तो इन्साफ़ किया है लेकिन क़ाफ़िये से कई अशआर में इन्साफ़ नहीं हो सका,आपकी ग़ज़ल के क़ाफ़िये "काज","राज","आज" हैं,इसमें आपने "साज़","नाज़" क़ाफ़िये भी इस्तेमाल किये हैं जो इस ग़ज़ल के क़ाफ़िये ही नहीं हैं,कृपया अन्यथा न लें |
Comment by Shyam Narain Verma on March 24, 2015 at 9:57am

आदरणीय डा. विजय शंकर जी और श्री सोमेश कुमार जी रचना भाव पसंद करने के लिए आपका हार्दिक आभार।
सादर

Comment by somesh kumar on March 23, 2015 at 8:36pm

मजा वैसा  नहीं आता  अकेले  राह चलने में

सही कहा जीवन का कोई भी पथ हो ,बिना संग-साथ के सफ़र नीरस और थकाऊ लगता है |अब इस साहित्यिक सफ़र में ही इतने मित्रों के सान्निध्य में सबके सृजन में निखर आ रहा है |बधाई इस प्रस्तुति पर 

Comment by Dr. Vijai Shanker on March 23, 2015 at 6:54pm
लयबद्ध , सुन्दर , बधाई, आदरणीय श्याम नारायण जी, सादर।
Comment by Shyam Narain Verma on March 23, 2015 at 5:54pm

आदरणीय श्री गोपाल नारायण श्रीवास्तव जी और श्री मिथिलेश जी रचना भाव पसंद करने के लिए और अमूल्य सलाह के लिए हार्दिक आभार।
सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Monday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service