For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जिये जा जिये जा (एक बहुत छोटी बह्र पर ग़ज़ल 'राज')

१२२ १२२

भलाई किये जा

बुराई लिये  जा

 

उन्हें बाँट अमृत

जहर खुद पिये जा

 

तेरे पास जो है

दिये जा दिये जा

 

उन्हें तू उठा दे 

मगर खुद निये जा  

 

जवानी लुटा दे

बुढ़ापा सिये जा

 

जमाना ख़रा है

भरोसा किये जा

 

यही जिन्दगी है

जिये जा जिये जा

-------(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 853

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 15, 2015 at 10:18pm

आ० गणेश जी ,आपकी तारीफ पाकर ग़ज़ल मुकम्मल हुई ,दिल से बहुत बहुत आभार आपका ....उस शेर के विषय में नीचे लिखा है |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 15, 2015 at 10:16pm

प्रिय निधि जी ,आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हुआ दिल से आभार आपका |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 15, 2015 at 10:15pm

हाहाहा  आ० सौरभ जी,सही समझा फुलकी  की बात मुझे भी याद है आप नहीं समझाते तो यहाँ भी वही हाल होता  ...यह शब्द मैंने गाँव में सुना है किन्तु इस पर सभी का संशय बना रहेगा इस लिए इस शेर को ही निकाल दूँगी  क्यूंकि दूसरा काफिया मिलना असंभव सा लग रहा है ...आपकी नजर में यहाँ कोई और शब्द फिट होता है तो बता दीजियेगा .आपका बहुत- बहुत आभार 


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 14, 2015 at 5:55pm

छोटी बहर में अच्छी ग़ज़ल हुई है, इसके लिए बहुत बहुत बधाई.

//आप्नी आमार ऐक्टु गोप्प ’निये’ जाउ, आदरणीया, जे एइ खाने प्रोजुक्तो ’निये’ टा खूब भालो शब्दो होबे ना..

:-))//
सौरभ भईया से सहमत हूँ .....दो बातें हो सकती हैं......(एक फिल्मी गाने से) 

Comment by Nidhi Agrawal on April 14, 2015 at 3:21pm

ज़बरदस्त ग़ज़ल .. सुन्दर शब्दावली और सुन्दर भाव 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 14, 2015 at 11:20am

हा हा हा..

मुझे अच्छी तरह से भान है, आदरणीया राजेश कुमारी जी, कि आप किसी कहे का अर्थ यदि खूब स्पष्ट न हो तो उसके कैसे-कैसे इन्नोवेटिव अर्थ निकाल लिया करती हैं .. :-))

इस टिप्पणी के माध्यम से मैं सभी के साथ साझा कर रहा हूँ, कि, फुलकी (गोलगप्पे) के ऊपर लिखे मेरे सवैया छन्द को आप बहुत दिनों तक किसी नवयुवती पर लिखी रचना समझती रही थीं.. ...  हा हा हा..

अब मेरी टिप्पणी पर -

आदरणीय गिरिराज भाईजी के प्रश्न में मेरे कहे का भी आशय निहित है. उसके प्रत्युत्तर में आपने जो कुछ कहा है उसे मैं देख रहा हूँ. वस्तुतः झुकने को आंचलिक भाषाओं में नँवना या नमना कहते हैं. नियना जिससे निये  आपने निकाला है,  वह उचित प्रतीत नहीं होता. अगर ऐसा है भी तो ऐसा कोई शब्द इतना अधिक क्षेत्रीय होगा या है, कि उसका प्रयोग अत्यंत विशिष्ट अवसरों या कारणों पर ही किया जा सकता है. ऐसे कई उदाहरण साहित्य में हैं भी. लेकिन सामान्यतया किसी अति विशिष्ट आंचलिक शब्द के सामान्य प्रयोग से बचना चाहिये.

सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 14, 2015 at 8:47am

आ० गिरिराज जी ,ग़ज़ल को आपका आशीष मिला ग़ज़ल मुकम्मल हुई ,निय शब्द हमारे यहाँ झुकने के अर्थ में बहुत प्रचलित है जैसे कितना झुकेगा तो उसे कितना नियेगा कहते हैं बहुत बार गाँव में सुना है लिखते हुए वही याद आ गया |बहुत बहुत आभार आपका 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 14, 2015 at 8:43am

मिथिलेश भैया ,आपको ये ग़ज़ल पसंद आई दिल से आभारी हूँ लिखना सार्थक हुआ |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on April 14, 2015 at 8:34am

आदरणीया राजेश जी , छोटी बह्र मे खूब सूरत ग़ज़ल हुई है , तहे दिल से मुबारकबाद कुबूल करें ॥

निये जा  -- को समझ नहीं पाया , शायद क्षेत्रिय भाषा का कोई शब्द है , शब्दकोष मे भी नहीं मिला  ?

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on April 14, 2015 at 7:23am
आदरणीया राजेश दीदी छोटी बह्र की मुकम्मल ग़ज़ल हुई सभी अशआर क्या खूब निकाले है। दाद दिल से।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service