For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मेरे दिल के हर इक कोने से पोशीदा अलम निकले- शिज्जु शकूर

1222/1222/1222/1222

मेरे दिल के हर इक कोने से पोशीदा अलम निकले

सो जो अल्फ़ाज़ निकले दिल से बाहर वो भी नम निकले

 

गुजश्ता* वक्त का कोई निशाँ बाकी नहीं लेकिन                                     *गुज़रा हुआ

उसी की जुस्तजू में दिल से खूँ ही दम ब दम निकले

 

किया जिस वास्ते किस्मत से शिकवा मैंने ऐ ग़मख़्वार

हकीकत में वो सारे ज़ख्म तो तेरे सितम निकले

 

किसी खूँख्वार* को मतलब नहीं ईमानो दीं से कुछ                               *रक्त पिपासु

तू आँखें खोल के देखे तो फिर तेरा वहम निकले

 

मैं ख़ूगर* इस कदर तन्हाइयों का हो गया यारो                                   *आदी

बड़ी मुश्किल से बाहर आज मेरे ये कदम निकले

 

वफा तुमने निभाई जो रवायत तोड़कर ऐ दोस्त

तुम्हारे वास्ते हर कायदे को भूल हम निकले

 

-मौलिक व अप्रकाशित

 

Views: 1775

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on May 10, 2015 at 11:29am

भाई कृष्ण मिश्रा जी आपका बहुत बहुत शुक्रिया

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on May 5, 2015 at 9:01pm

किसी खूँख्वार* को मतलब नहीं ईमानो दीं से कुछ                  

तू आँखें खोल के देखे तो फिर तेरा वहम निकले          वाह! वाह! वाह!

इस बेहतरीन गजल पर ढेरों दाद व् मुबारकबाद आ० शिज्जू सर!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 5, 2015 at 1:45pm

ज़रूर निकलना था .. शुतुर के साथ ग़ुर्बा का होना वैसे भी नहीं सुहाता ..  मने, ऊँटवा के साथ बिलरिया कैसे सुहायेगी !!...

हा हा हा..

ग़ज़ल पर हुई (हुआ?) चर्चा ज्ञानवर्द्धक रही.शुभकामनाएँ, शिज्जू भाई.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on May 5, 2015 at 12:18am
:-))

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on May 5, 2015 at 12:18am
लीजिये सौरभ सर गुरबा भी निकल गया

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 4, 2015 at 4:32pm

जय हो..  :-)))

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 4, 2015 at 4:31pm

सहमत हूँ आ. सौरभ सर के सुझाव से.
तूने के साथ हम कर के भी कहीं न कहीं उपेक्षात्मक भाव आता है ..व्यापकता जाती है ..तू तो तू और मैं तो हम ...
हम शहंशाह-ए-अकबर है ..तुम क्या चीज़ हो 
हम शहंशाह-ए-अकबर है ..तू क्या चीज़ है ...में क्या अधिक अदबी लगता है? सिर्फ joke है शिज्जू भाई :))))) 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on May 4, 2015 at 4:28pm

आदरणीय सौरभ सर ब्लॉग्स में ये सुविधा है कि चाहे जितनी बार गलती सुधारी जा सकती है :-) पिछली दफा मैंने संशोधन मोबाईल से किया था अभी लैपटॉप पर हूँ तो दोबारा सुधार लेता हूँ 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 4, 2015 at 4:19pm

शिज्जू भाई, आदरणीय नीलेशभाई ने बहुत महीनी से पकड़ा है.. ये तो मानना पड़ेगा..

किसी ने इस शुतुरग़ुर्बा की ओर अबतक नज़र नहीं की थी.. वर्ना इस मंच पर कम ’ख़ुर्दबीन’ नहीं हैं.. :-))

 

आपने तुमने को तूने कर दिया.. मगर अच्छा होता सानी के सो तेरे को तुम्हारे कर लेते.. शेर व्यापक हो जाता. ऐसा मुझे लग रहा है.  यों, इस शेर के शुतरग़ुर्बा से शुतुर निकल गया है. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on May 4, 2015 at 4:07pm

निलेश भैया शुतुरगुरबा सुधार लिया है आपका एक बार फिर से शुक्रिया

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service