For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल -- ये न भूलो, ज़िन्दगी भी थी बुलाई दोस्तो ( गिरिराज भंडारी )

2122     2122   2122     212

मुस्कुराकर मौत जितनी पास आयी दोस्तो
ये न भूलो, ज़िन्दगी भी थी बुलाई दोस्तो

बेवफाई जाने कैसे उन दिलों को भा गई
हमने मर मर के वफा जिनको सिखाई दोस्तो

धूप फिर से डर के पीछे हट गई है, पर यहाँ
जुगनुओं की अब भी जारी है लड़ाई दोस्तो

कल की तूफानी हवा में जो दुबक के थे छिपे
आज देते दिख रहे हैं वे सफाई दोस्तो

आईना सीरत हूँ मैं, जब उनपे ज़ाहिर हो गया
यक-ब-यक दिखने लगी मुझमें बुराई दोस्तो

सबके अपने दर्द हैं औ सबके अपने ज़ख़्म भी
कौन किसके घाव की कर दे सिलाई दोस्तो

काश ! ऐसा हो कि जब बस्ती जले, तो ये भी हो
शमअ बोले, आग किसने है लगाई दोस्तो

भूख की शिद्दत ने हमको ज़िन्दगी जीने न दी
हम कहाँ से लायें रंगे पारसाई दोस्तो ---- ( रंगे पारसाई - विरक्ति के रंग )
*******************************************

******************************************

मौलिक एवँ अप्रकाशित (   संशोधित   )

 

Views: 1057

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 3, 2015 at 12:59am

कहकहे यूँ मौत जितनी भी लगाई दोस्तो........ दिक्कत है यहाँ 

ये न भूलो, ज़िन्दगी भी गुनगुनाई दोस्तो

 

बेवफाई जाने कैसे उन दिलों को भा गई

हमने मर मर के वफा जिनको सिखाई दोस्तो.....वाह 

 

रोशनी जब डर के पीछे हट गई थी रात को

हमने आँखें तब अँधेरों से मिलाई दोस्तो..........हासिल-ए-ग़ज़ल ....दिल से दाद 

 

कल की तूफानी हवा में जो दुबक के थे छिपे

आज देते दिख रहे हैं वे सफाई दोस्तो........ हा हा हा..... बढ़िया शेर ...बेहतरीन 

 

मेरी पाकिट में छुपा जब आइना, जाहिर हुआ

सबको दिखने लग गई मुझमें बुराई दोस्तो.......... शेर को खोलना पड़ रहा है.... फिर भी खुल नहीं पा रहा...जेब में आईने का पता चला तो बुराई दिखने लगी ....जेब में आइना का अर्थ आत्म मुग्ध/ स्वयं की विशेषता जानने वाला या और कुछ ? स्पष्ट नहीं हो पा रहा हूँ. .... लेकिन शब्द विन्यास मुग्ध कर रहा है खास तौर पे सानी का 

 

सबके अपने ज़ख़्म भी हैं , सबके अपने दर्द हैं

कौन किसके घाव की कर दे सिलाई दोस्तो..........ये भी बेहतरीन शेर 

 

काश ! ऐसा हो कि जब बस्ती जले, तो ये भी हो

आग ख़ुद चीखे , कहे किसने लगाई दोस्तो................. कमाल का शेर 

 

भूख ने तो ज़िन्दगी जीने की नौबत ही न दी

हम कहाँ से लायें रंगे पारसाई दोस्तो..... बढ़िया 

 

हाले माजी , हाल , फ़र्दा सब पता जब है उन्हें

रस्म वो फिर क्यों निबाहें, मुँह दिखाई दोस्तों..... कल आज और कल सब पता है तो मुंह दिखाई की रस्म क्यों...बात समझ नहीं आई सर

इस प्रस्तुति पर बधाई सर,

Comment by maharshi tripathi on July 2, 2015 at 11:48pm

बेहद सुन्दर गजल है ,,हर शेर काबिले तारीफ है ,,,,दिली दाद कुबुलें आ.गिरिराज भंडारी सर जी |

Comment by MAHIMA SHREE on July 2, 2015 at 9:16pm

वाह वाह बधाई आपको ..सादर

Comment by मनोज अहसास on July 2, 2015 at 5:49pm
बहुत खूबसूरत ग़ज़ल है सर
पर मतला समझ नहीं आ रहा है
सादर

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 2, 2015 at 4:28pm

आदरणीय कृष्णा भाई , गज़ल को पसंद करने के लिये आपका बहुत आभारी हूँ ॥

आदरणीय गुस्ताखी जैसी कोई बात नहीं है -- आप पूछ सकते हैं , कोई भी पूछ सकता है  --  मुझे भी उस मिसरे पर शक था , मैने पूछ के ही लिखा है किन्ही जानकार से  , फिर भी किसी अगर कोई बेहतर सुझाव आये तो सुधार कर लूँगा ॥ आभार आपका ॥


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 2, 2015 at 4:25pm

आदरणीय श्याम नारायण भाई , गज़ल की सराहना के लिये आपका बहुत शुक्रिया ॥

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on July 2, 2015 at 1:24pm

बेवफाई जाने कैसे उन दिलों को भा गई

हमने मर मर के वफा जिनको सिखाई दोस्तो     वाह! वाह आ० क्या कहने बेहतरीन

भूख ने तो ज़िन्दगी जीने की नौबत ही न दी

हम कहाँ से लायें रंगे पारसाई दोस्तो                वाह वाह वाह! यह शेर बहुत लाजवाब हुआ है आ० नमन!

आ० गुस्ताखी माफ़ करें पर मतले में उला //कहकहे यूँ मौत जितनी भी लगाई दोस्तो// वाक्यविन्यास की दृष्टी से ठीक है क्या ??

सादर!

Comment by Shyam Narain Verma on July 2, 2015 at 11:21am
वाह बेहद खूबसूरत प्रस्तुति … हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
yesterday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service