For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बाकी सब कुछ अच्छा है|---बैजनाथ शर्मा 'मिंटू'

अरकान -   2 2   2 2    2 2   2 2     2 2   2 2   2 2   2    

तेरे बिन घर वन लगता है बाकी सब कुछ अच्छा है|

तुझ बिन बेटे जी डरता है बाकी सब कुछ अच्छा है|

 

माँ तेरी बीमार पड़ी है गुमसुम बहना भी रहती,

भैया का भी हाल बुरा है  बाकी सब कुछ अच्छा है|            

 

दादी तेरी बुढिया हैं  पर चूल्हा-चौका हैं  करती,                                      

कोई न उनका दुख हरता है बाकी सब कुछ अच्छा है|

 

दादा जी पूछा करते हैं अक्सर तेरे बारे में,

आँख से उनको कम दिखता है बाकी सब कुछ अच्छा है|

 

अन्न न उपजा खेतों में और मालगुजारी है बाक़ी,

गैया घर में भूखी बैठी बाकी सब कुछ अच्छा है|

 

तू बैठा परदेस यहाँ पर बहना शादी जोग हुई

सोच के मेरा जी डरता है बाकी सब कुछ अच्छा है|

 

समय मिले तो आना बेटा मुनिया को भी साथ लिए,

मिलने को बस जी करता है बाकी सब कुछ अच्छा है|

 

मत करना तू चिंता घर की खुश रहना तू लाल वहाँ,

और मैं ज्यादा क्या कह सकता बाकी सब कुछ अच्छा है|

मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 586

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on November 17, 2015 at 3:00pm

गैया घर में भूखी बैठी बाकी सब कुछ अच्छा है|

और मैं ज्यादा क्या कह सकता बाकी सब कुछ अच्छा है|   ---------इनका काफिया देख लीजिये बाकी  सब कुछ  अच्छा हैI  .


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 16, 2015 at 11:33pm

ग़ज़ल पर आपकी कोशिश के लिए हार्दिक बधाई, बैजनथ शर्मा मिण्टू जी.  आप ग़ज़ल के मूलभूत नियमों को भी पढ़ते चलें. बहुत लाभ होगा.  कई महत्वपूर्ण आलेख इस मंच पर मिल जायेंगे. 

आपकी इस ग़ज़ल में क़ाफ़िया सही नहीं हो पाया है. इसे देख लें. 

शुभेच्छाएँ 

Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on November 16, 2015 at 5:52pm

आदरणीय भंडारी साहेब......... शुक्रिया|

Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on November 16, 2015 at 5:51pm

आदरणीय मिथलेश वामनकर जी....... शुक्रिया|

Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on November 16, 2015 at 5:50pm

आदरणीय पंकज कुमार जी ....... शुक्रिया|


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 16, 2015 at 3:47pm

आदरणीय बैज नाथ भाई , बहुत अच्छी और मार्मिक ग़ज़ल हुई है , दिली बधाइयाँ कुबूल करें ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on November 15, 2015 at 10:05pm

आदरणीय बैजनाथ जी शानदार मुसल्सल ग़ज़ल हुई है. बह्र को भी खूब निभाया है आपने. ग़ज़ल गुनगुनाकर आनंद आ गया. हर एक अशआर प्रभावित करता है इस प्रस्तुति पर बहुत बधाई. 

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on November 14, 2015 at 9:59am
2 मात्राएँ कम हैं, बाकि सब कुछ अच्छा है

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
11 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
4 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
22 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
yesterday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
Tuesday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service