For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अँधेरा- एक सच ।

जब जन्म लिया इस माटी में,

तब आँखो तले अँधेरा था,

जब पलक उठी इस दुनिया में,

माँ के आँचल में हुआ सवेरा था,

फिर दिन चढ़ने और ढ़लने कि,

गुत्थी सुलझाने बैठ गया...,

जब एक तरफ देखा उजियाला

तो दूजी तरफ अँधेरा था ।। 1 ।।

 

छोटा था तो मन में मेरे,

उठता था एक बड़ा अँधेरा ?

क्यूँ रात होती हैं काली,

क्यूँ दिन को होता हैं सवेरा,

किसी ने बोला ये नियम प्रकति का,

तो कोई कहे इन्हे ग्रहों कि चाल...,

पर सच बोलूँ होता न सूरज,

होता न दुनिया में अँधेरा ।। 2 ।।

 

 

बिन सूरज जीवन कि कल्पना,

लगती कोरी और अँधेरा,

बिन रवी कोई कैसे सोचे,

हो सकता जीवन में उजेरा,

पर कुछ तो खास अवश्य हैं इसमें,

जो बार-बार ये आता हैं...,

अरे एक बार तो जीं कर देखो,

काला, प्यारा, मस्त अँधेरा ।। 3 ।।

 

बहुतेरो कि दुनिया में,

देखा मैने हर रोज सवेरा,

बहुतेरो के आँगन में,

हर रोज बने सूरज का घेरा,

पर नाम उन्ही का जग ने पाया,

जो मस्त जिए घनघोर अँधेरा...,

अब तो प्यारे गर्व से बोलो,

काला, प्यारा मस्त, अँधेरा ।। 4 ।।

 "मौलिक व अप्रकाशित" 

 

 

Views: 432

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by DIGVIJAY on November 27, 2015 at 6:17pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी जहाँ तक मेरे अँधेरा शब्द के उपरान्त प्रश्न वाचक चिन्ह के प्रयोग का हैं तो मैने वहाँ पर अँधेरा शब्द कि तुलना प्रश्न से कि हैं.....उठता था मेरे मन में अँधेरा का अर्थ मैने....उठता था मेरे मन में प्रश्न से हैं । 

आपने अपना बहुमूल्य समय एवं कीमती सुझाव मुझे दिया इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ । सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on November 27, 2015 at 11:43am

बहुत अच्छे भाव  एवं  सकारात्मक  सोच वाली प्रस्तुति है मात्राओं की गणना करके लिखेंगे तो सोने पे सुहागा होगा बहरहाल बहुत बहुत बधाई 

छोटा था तो मन में मेरे,

उठता था एक बड़ा अँधेरा ?--यहाँ प्रश्नवाचक चिन्ह की आवश्यकता नहीं थी 

क्यूँ रात होती हैं काली,

क्यूँ दिन को होता हैं सवेरा,

इन पंक्तियों को अपने हिसाब से इस तरह करके देखा

छोटा था तो मन में मेरे,

उठता प्रश्न ये गहन घनेरा

क्यूँ  होती हैं रातें काली,

 उजला  क्यूँ होता है सवेरा,

अब देखिये ...बस इसी तरह शब्दों को गूँथते हुए चलिए 

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari and आशीष यादव are now friends
22 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
22 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
22 hours ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
yesterday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
yesterday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
yesterday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
yesterday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
yesterday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
yesterday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service