For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सुनता है मेरा खुदा (लघुकथा )राहिला

"बात तब या अब की नहीं जुबान की है बहिन जी!आपकी मांग, अगर रिश्ता तय करने से पहले पता चल जाती तो हम ये रिश्ता करते ही नहीं । लेकिन शादी के ऐन सात दिन पहले ऐसी बात. ..."कह उनके चेहरे से बेबसी झलक गई।
"तो ठीक है अब तोड़ दीजिये,हमारा क्या बिगड़ेगा?बदनामी तो आपकी बेटी की होगी ।और वैसे भी आपने अपनी बेटी की शक्ल देखी है कभी?ऐसी लड़की को तो वैसे भी ज्यादा से ज्यादा ले दे के ठिकाने लगाना पड़ेगा । वो तो एहसान मानिये हमारा जो हम सिर्फ उसकी उच्च शिक्षा के बूते पर उसे कुबूल कर रहे हैं वरना.."कहते -कहते वो अपने हुस्न पर इतरा उठी।लेकिन वहीं -
एक मां की आंखों में अपनी इकलौती लाड़ली बेटी की कुबूलसूरत झूल गई जिसके लिये अभी -अभी नश्तर से तेज शब्दों ने उसका कलेजा छलनी-छलनी कर दिया।दिल खून के आंसू रोया, हलक,जिसमें बहुत कुछ घुट सा गया।लेकिन ये खामोशी आसमान चीर गई । और फिर बिना किसी जिरह के उन्होनें ऐसे लोगों को अपनी बेटी सौंपने से अच्छा इंकार समझा।स्थिति अब उलट गई थी । उनकी दबाब बनाने की योजना विफल क्या हुई वे बौखलाये से सीधे स्टेशन पहुँचे । गुस्से और अपमान से भरी लड़के की मां जाने किस की बद्दुआ से ऐसी लड़खड़ाई कि औंधें मुंह प्लेटफार्म से पटरियों पर जा गिरी और लहूलुहान हो गई । लोग उठाने के लिये दौड़े, वो औरत जिसे सारी उम्र अपनी खूबसूरती का गुमान भरा था। पल भर में बिना दांत की,चोटिल भयानक सूरत की पर्याय बन गयी ।

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 891

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rahila on February 24, 2016 at 11:37am
बहुत -बहुत शुक्रिया आदरणीय सर जी! आपकी स्नेहिल उपस्थित से गद -गद हूं आज । सादर धन्यवाद

प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on February 24, 2016 at 10:44am

बहत खूब राहिला जी, अच्छी लघुकथा हुई हैI  यह सच है कि मासूम के दिल से निकली आह असर ज़रूर दिखाया करती है, बधाई स्वीकार करेंI  

Comment by Rahila on January 12, 2016 at 5:11pm
आदरणीय गिरिराज सर जी !आप ये रचना पढ़ कर दिल से सुकून महसूस कीजिये । जैसा मैं कर चुकी हूं जिससे आस्था का रंग और गहरा हुआ । नही तो इतने प्रवाह से मैं ये रचना कभी नहीं लिख पाती । सादर प्रणाम ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 12, 2016 at 3:59pm

आदरणीया राहिला जी , काश ऐसा ही हो , पढ के मन को सुकून मिला कि ऐसा ही होता होगा , अब चाहे हो या न हो । इस कथा के लिये आपको बधाई ।

Comment by Rahila on January 11, 2016 at 8:13pm
आदरणीय सुशील जी !आदरणीय मुजफ्फ़र साहब!और आदरणीय तेजवीर सर जी! आप सब का बहुत आभार, बहुत शुक्रिया कि आप सब ने अपना कीमती वक्त मेरी रचना को दिया और सराहा । आप सब की हौसला अफज़ाई ही मुझे निरंतर लेखन के लिये प्रेरित करती है । आप सब को सादर नमन ।
Comment by TEJ VEER SINGH on January 11, 2016 at 6:04pm

हार्दिक बधाई आदरणीय राहिला जी!बेहतरीन लघुकथा!

Comment by MUZAFFAR IQBAL SIDDIQUI on January 11, 2016 at 12:06am

समाज में व्याप्त एक ऐसी बुराई ,जिसको ख़त्म करने की तमाम तर कोशिशें भी नाकाम हो चुकीं हैं। इस लघु कथा के माध्यम से आपने एक सटीक चोट की है। वास्तव में अन्त में "सुनता है मेरा खुदा" . . . . 

Comment by Sushil Sarna on January 10, 2016 at 7:38pm

बहुत खूब आदरणीया राहिला जी आपने समाज में व्याप्त लड़के वाले होने के अहंकार के परिणाम को दर्शा कर एक संदेशात्मक लघु कथा प्रस्तुत की है। इस संवेदनशील प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई कबूल फरमाएं। 

Comment by Rahila on January 10, 2016 at 2:49pm
आदरणीय सुनील जी !मैं आपकी बात से सहमत हूं दुआ की जगह बद्दुआ जल्दी कुबूल होती है जानते है क्यूं ,क्योंकि दुआ मांगने में उतनी शिद्दत नही होती जितनी बद्दुआ देने में लोग लगाते है । बद्दुआ में तो रोम रोम शरीक हो जाता है । हा. .हा. .हा ..
Comment by Rahila on January 10, 2016 at 9:45am
सच तो ये है आदरणीय सुधिजनों!ये आप सब के आशीर्वाद और प्रोत्साहन का प्रताप है जो मेरी रचना को आपकी सराहना मिली । कोटी-कोटी नमन और सादर आभार आप सब का ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service