For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ठोकर
एक हल्का सा धमाका हुआ और रेल की पटरी एक जगह से ऊखड़ गयी। कोहरे भरी सुबह को और घना करते बारूद के धुऐं पर एक उचटती नजर डाल वो सोचने लगा। "हमारे जीवन में धुंध की तरह छाया अँधेरा भी अब जल्दी ही छंट जायेगा। घर की टूटी छत, मां की बीमारी, बहन का गौना और खाली पेट सोने की आदत। बस कुछ ही पल में ट्रेन यहाँ से गुजरेगी और........।"
ट्रेन की आती आवाज ने उसे सतर्क कर दिया। दिमाग अभी भी विचारो में उलझा था। "बाबा तुमने कहा था न कि मेरे सपनो को मेरा बेटा पूरे करेगा। अब बहुत जल्दी आप की हर बात को मैं पूरा कर दूंगा।" दूर कोहरे को चीरकर आती ट्रेन की लाइट अब चमकने लगी थी।
"अब मेरा यहाँ रुकना ठीक नहीं!" सोचते हुये वो ट्रेन की दिशा में पटरी के साथ साथ आगे बढ़ने लगा था कि एक पत्थर से लगी ठोकर से वो नीचे गिर पड़ा। अनायास ही जाने कैसे बाबा के कहे आखिरी शब्द उसके दिलो-दिमाग पर उभर आये। "बेटा सपनो के मकान बहुत कच्चे होते है इनकी बुनियाद कभी किसी की बददुआओ पर मत रखना क्योंकि जब कुदरत की ठोकर लगती है तो........!" आती ट्रेन की तेज चमक चेहरे पर पड़ते ही जैसे वो सोते से जाग गया और अचानक ही उसने दोनों हाथ उठाकर चिल्लाते हुये ट्रेन की ओर दौड़ लगा दी।

मौलिक व् अप्रकाशित

(विरेंदर वीर मेहता)

Views: 565

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Hari Prakash Dubey on February 2, 2016 at 2:31am

वाकई जब कुदरत की ठोकर लगती है तो कोई समझ ही नहीं पाता की ये हुआ क्या ,सुन्दर रचना आ. वीर भाईसाहब ,हार्दिक बधाई स्वीकार करें ! सादर 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on January 29, 2016 at 7:24pm
दुर्दांत घटना को अंजाम देने की ओर बढ़ते क़दमों का समय रहते सम्हलना.... . असरदार तरह से अभिव्यक्त हुआ है
अंदर की आवाज को जो सुन सके,उस चेतना का हृदय में जीवित रहना ही ऐसे अनायास बदलाव की आश्वस्ति हो सकता है।
सशक्त प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on January 29, 2016 at 3:09pm
सुंदर सन्देश देती रचना।बधाई आदरणीय।
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on January 28, 2016 at 10:06pm
आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी रचना पर आपकी उपस्थिति और स्नेह भरे शब्दों के लिये तहे दिल से आभार। वास्तविक जीवन में शायद हर मनुष्य को लगी ठोकर उसके मन की आवाज के रूप में सन्देश देना चाहती है लेकिन शायद अधिकाँश लोग उस सन्देश को समझ ही नहीं पाते। सादर।
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on January 28, 2016 at 10:03pm
आपको कथा अच्छी लगी। सादर आभार आदरणीय मुकेश श्रीवास्तव जी।
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on January 28, 2016 at 10:01pm
सादर आभार भाई तेजवीर सिंह जी, रचना पर समय देंने और प्रोत्साहन देने के लिए। सादर।
Comment by TEJ VEER SINGH on January 28, 2016 at 12:44pm

हार्दिक बधाई आदरणीय वीर मेहता जी!बहुत शानदार और संदेशपरक प्रस्तुति!दूसरों के लिये कुंआ खोदने वाला कभी कभी खुद भी उसमें गिर जाता है!

Comment by MUKESH SRIVASTAVA on January 28, 2016 at 11:50am

niceee

Comment by pratibha pande on January 28, 2016 at 10:33am

वाह ,बहुत सुन्दर ,काश ऐसी समझदारी की  ठोकर हर वो इंसान जो विध्वंसक कामों से जुड़ा है सही समय पर खा लेता ,बधाई इस सशक्त  रचना पर आदरणीय वीरेन्द्र वीर मेहता जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Mar 12
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Mar 12

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Mar 11
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service