For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गजल(घिर गयीं कितनी घटाएँ....)

2122 2122 2122 212
घिर गयीं कितनी घटाएँ बेसबब मौसम रहा
डूबते हैं घर कहीं पर आदमी बेदम रहा।1

झेलते ही रह गये वाचाल मौसम की अदा
नम हुई धरती किसीकी तो कहीं पे गम रहा। 2

उठ गया जो सरजमीं से सुन रहा कुछ भी नहीं
बस तिरंगे के तले फहरा मुआ परचम रहा।3

श्वान भी शरमा रहे हैं भौंकने से इस कदर
मुफ्त की रोटी उड़ाकर वह दिखा दमखम रहा।4

देश-सेवा को चला वह लूट का सामान ले
लूटने की ताक में कहते यहाँ हरदम रहा।5

बाँटकर कुछ बोटियाँ वह मुफलिसी जाहिर करे
मिल गया हर आदमी क्यूँ भीख से बमबम रहा।6

लाठियाँ लेता उठा तू इक भली ललकार पर
कट रहा तू, मर रहा तू, वह सदा बेगम रहा।7

आँसुओं से धुल सकेगा क्या कभी खूं का निशां
घाव जितना भी लगा वह हर दफा कुछ कम रहा।8

ले गया कितना उड़ाकर माल तेरा बावरे !
सोचता तबसे 'मनन' क्यूँ फिर वही हमदम रहा।9
मौलिक व अप्रकाशित@मनन

Views: 607

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on July 12, 2016 at 10:18pm
आदरणीय आशुतोष जी,आपका आभार।
Comment by Dr Ashutosh Mishra on July 11, 2016 at 9:04am
भाई मनन जी इस रचना पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें सादर बधाई के साथ
Comment by Manan Kumar singh on July 11, 2016 at 6:44am
आभार आपका आदरणीय महेंद्र जी।
Comment by Mahendra Kumar on July 10, 2016 at 4:06pm
आँसुओं से धुल सकेगा क्या कभी खूं का निशां
घाव जितना भी लगा वह हर दफा कुछ कम रहा... वाह! क्या बात कही है आदरणीय मनन जी आपने। हार्दिक बधाई स्वीकार करें, सादर!
Comment by Ashok Kumar Raktale on July 7, 2016 at 11:31am

ओह ! ठीक है भाई ट्यूबलाईट देर से जली. सुंदर शेर हुआ है. सादर.

Comment by Manan Kumar singh on July 7, 2016 at 6:31am
आदरणीय यहाँ भूख नहीं,मुफ्त का माल उड़ाने वालों की खबर लेने का प्रयास है,सादर।रचना को मान देने के लिए पुन: शुक्रिया।
Comment by Ashok Kumar Raktale on July 6, 2016 at 10:32pm

आदरणीय मुझे यहाँ दोनों मिसरों में राबिता का अभाव लगा. क्योंकि भूख के कारण शर्म वाली बात समझ नहीं आयी. सादर.

Comment by Manan Kumar singh on July 6, 2016 at 10:16pm
आदरणीय अशोक जी,रचना पर विचार व्यक्त करने के लिए आपका शुक्रिया।हाँ,मैं आशय नहीं समझ पाया आपका।
Comment by Ashok Kumar Raktale on July 6, 2016 at 9:31pm

वाह ! अच्छी गजल कही है आदरणीय मनन कुमार सिंह जी. फिरभी इस शेर को देख लें.

श्वान भी शरमा रहे हैं भौंकने से इस कदर
मुफ्त की रोटी उड़ाकर वह दिखा दमखम रहा।4

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service