For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

महाराणा प्रताप (वीर छंद प्रयास)

वीर कहीं रावल बप्पा थे,राणा कुम्भा की थी शान
आधी देह संग लड़ जाते,राणा सांगा बहुत महान
जिनके पुरखों की गाथा का,कर पाया न कोई बखान
कहें महाराणा जी सारे,उन प्रताप का गाऊं गान

जैवन्ता बाई थी माता,औ उदय सिंह जी थे तात
बड़े चाव से उनको पाला,शुरु से सीखी अच्छी बात
पलते-बढ़ते ही राणा ने,दुश्मन की जानी औकात
मौके पर ही धोखा देदे,ऐसी थी अकबर की जात

अकबर ने तो यह सोचा था,जीतेगा वह हिंदुस्तान
नतमस्तक बहु राज्य हुए थे,बढ़ जाती थी उसकी शान
राजपुताना खटक रहा था,घटता जिससे उसका मान
जीतेंगे हम राजपुताना ,ली थी उसने अब ये ठान

एकलिंग दीवान अड़े थे,नहीं मिटाई अपनी आन
झुके नहीं अकबर के आगे,मातृभूमि का रक्खा मान
हल्दी घाटी युद्ध लड़ा था,अकबर को करवाया ज्ञान
स्वाधीनता उन्हें थी प्यारी,उसके लिए लगादी जान

एक युद्ध वे हार गए थे,पर दिल से मानी कब हार
सचित्तौड़ मेवाड़ छुड़ाएं, मन में ली थी पक्की धार
महल भोग सुख सब छोड़े,बण में रहना था स्वीकार
एक एक करके सब जीते,जितने दुर्ग गए थे हार

था चित्तौड़ किला राणा को, करते जिससे प्रेम अपार
जीत नहीं वापिस पाए थे,टीस रही थी मन को मार
अंत समय कुंवर को बोला,तुम पर डालूँ मैं ये भार
चाले जब दुनिया से राणा, निकली अकबर की अश्रुधार

मौलिक एवम् अप्रकाशित

Views: 1043

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on July 25, 2016 at 12:40am
नमनआदरणीय समर कबीर साहब हौंसलाफ़ज़ाई के लिए बहुत बहुत शुक्रिया।सादर नमन
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on July 25, 2016 at 12:39am
प्रयास का अनुमोदन कर,प्रोत्साहित करने के लिए बहुत-बहुत आभार आदरणीया प्रतिभा पांडे जी।सादर नमन
Comment by Samar kabeer on July 24, 2016 at 11:42pm
जनाब सतविंदर कुमार जी आदाब,बहुत बढ़िया वीर छन्द लिखे बधाई स्वीकार करें ।
Comment by pratibha pande on July 24, 2016 at 7:01pm

महाराणा प्रताप और वीरता एक दूसरे के पर्याय हैं ,उनकी वीरता के गुणगान के लिए  वीर छंद ही हो सकता है ,इस छंद के शिल्प का तो मुझे ज्ञान नहीं है पर भावों में जोश भरा है   हार्दिक बधाई प्रेषित है आपको आदरणीय सतविंदर जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service