For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - क्या आपके दिल में है ?बता क्यों नहीं देते?

ग़ज़ल
क्या आपके दिल में है,बता क्यों नहीं देते ?
नजरों से मेरी पर्दा उठा क्यों नहीं देते ?

ये किसलिये अहसान के नीचे है दबाया?
मुझको मेरी कमियों की सज़ा क्यों नहीं देते ?

कुछ गलतियाँ करवाती हैं मज़बूरियाँ सबसे
तुम तो बड़े हो गलती भुला क्यों नहीं देते?

हालाँकि सराबोर महब्बत से हूँ लेकिन
मौसम ये बहारों के मज़ा क्यों नहीं देते?

ये कौन ज़ुदा शख्स मेरे पीछे पड़ा है
सब पूछते हैं मुझसे,बता क्यों नहीं देते ?

जो शख्स यहाँ आहे महब्बत की वजह है
उस शख्स को दुनिया से मिला क्यों नहीं देते ?

ये दर्द महब्बत का महब्बत के लिए है
इस दर्द को और -और बढ़ा क्यों नहीं देते ?

क्यों सामने अनजान के रोया है "सुजान"आज
सीने में हुआ जख़्म दिखा क्यों नहीं देते ?

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 805

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सूबे सिंह सुजान on September 23, 2016 at 12:14pm
हालाँकि शराबोर महब्बत से हूँ लेकिन
मौसम ये बहारों के मज़ा क्यों नहीं देते?

शराबोर को सही किया गया है
Comment by सूबे सिंह सुजान on September 23, 2016 at 12:12pm
अशोक कुमार राक्तले,जी शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया ।
Comment by सूबे सिंह सुजान on September 23, 2016 at 12:11pm
रवि शुक्ला,जी आपने सही कहा । बहर,अर्कान यही है ।
Comment by सूबे सिंह सुजान on September 23, 2016 at 12:10pm
शिज्जू शकूर जी,आभार व्यक्त करता हूँ आप सही फरमा रहे हैं ।ध्यान रखूँगा
Comment by Ashok Kumar Raktale on September 22, 2016 at 10:08pm

आदरणीय सूबे सिंह सूजान साहब वाह ! खूब उम्दा गजल कही है. बहुत मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं. सादर.

Comment by Ravi Shukla on September 21, 2016 at 3:45pm
आदरणीय सूबे सिंह जी बढ़िया ग़ज़ल कही आपने दाद हाज़िर है आदरणीय समर साहब के सुझाव से यकीनन अशआर में निखार आएगा । बह्र हमारे खयाल से 221 1221 1221 122 है । लिख दिया करें तो समझने में आसानी रहती है ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on September 21, 2016 at 2:38pm

आदरणीय सूबे सिंह सुजान जी अच्छी ग़ज़ल हुई है बधाई आपको, शेष आपकी समर कबीर साहब से चर्चा हो ही गई है

Comment by सूबे सिंह सुजान on September 20, 2016 at 10:13pm
सुरेश कुमार कल्याण जी,आपकी प्रतिक्रिया पर हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ ।
Comment by सूबे सिंह सुजान on September 20, 2016 at 10:12pm
Samar kabeer,जी आपने शराबोर के बारे ठीक बताया, मिसरों को ठीक किया है शुक्रिया शुक्रिया ।
आपने ग़ज़ल को ध्यान देकर ठीक किया है ।
हाँ बहर अर्कान नहीं लिख पाया । मुआफी चाहता हूँ । भविष्य में ध्यान रखूँगा ।
Comment by Samar kabeer on September 20, 2016 at 6:30pm
जनाब सूबे सिंह सुजान साहिब आदाब,उम्दा ग़ज़ल कही आपने दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ।
चौथे शैर में सही शब्द है "शराबोर"
सातवें शैर में 'और'शब्द दो बार आ गया है,सानी मिसरा मुनासिब समझें तो यूँ कर लें:-
"इस दर्द को तुम और बढ़ा क्यों नहीं देते"
मक़्ते में शुतरगुरबा का दोष आ गया है,ऊला मिसरा मुनासिब समझें तो यूँ कर लें:-
"क्यों सामने अंजान के रोते हैं'सुजान'आप"
आपने ग़ज़ल पर अरकान नहीं लिखे जो नियम है मंच का ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Saturday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Saturday
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service