For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल नूर की- किसे गुरेज़ जो दो-चार झूठ बोले है,

१२१२/११२२/१२१२/२२ (११२)
.
किसे गुरेज़ जो दो-चार झूठ बोले है,
मगर वो शख्स लगातार झूठ बोले है.
.
चली भी आ कि तुझे पार मैं लगा दूँगी, 
हमारी नाव से मँझधार झूठ बोले है.
.
सवाल-ए-वस्ल पे करना यूँ हर दफ़ा इन्कार 
ज़रूर मुझ से मेरा यार झूठ बोले है.
.
कहानी ख़ूब लिखी है ख़ुदा ने दुनिया की,
कि इस में जो भी है किरदार, झूठ बोले है. 
.
पटकना रूह का ज़िन्दान-ए-जिस्म में माथा,
बिख़रना तय है प् दीवार झूठ बोले है.   
.
निलेश "नूर"
मौलिक/ अप्रकाशित 

Views: 1187

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by नाथ सोनांचली on May 22, 2017 at 1:39pm
आद0भाई नीलेश जी सादर अभिवादन, एक और जीवंत कसावट से भरी उम्दा ग़ज़ल कही आपने,दाद के साथ मुबारक बाद क़बूलें, सादर
Comment by Gurpreet Singh jammu on May 22, 2017 at 10:13am
आदरणीय नीलेश जी आपका बहुत बहुत शुक्रिया ..इतनी अच्छी तरह समझाने के लिए ..
क्या"प्" को हर जगह "पर" के लघु रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है या किसी खास सूरत में ही...क्रुप्या ये भी बताइएगा सर जी
Comment by Manan Kumar singh on May 22, 2017 at 9:34am
जी सही है।
Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 22, 2017 at 8:36am

शुक्रिया आ. मनन जी,

शाइरी इशारों में होती है,, चाँद तारे तोड़ लाने में भी असंगतता है लेकिन तोड़े जाते हैं..
सादर

Comment by Manan Kumar singh on May 22, 2017 at 8:18am

एक अच्छी गजल के लिए बधाइयाँ आदरणीय। हाँ, दूसरे शेर में     '......... पार मैं लगा दूँगी       ....... मझधार झूठ बोले हैं ।' की संगतता असहज प्रतीत होती है शायद । देखिएगा, सादर।  

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 21, 2017 at 10:20pm

शुक्रिया आ. गुरप्रीत जी...
गुरेज़ से आशय है   नफ़रत या घृणा या अस्वीकार का भाव ... उसी सन्दर्भ में शेर हुआ है कि...   एक दो झूठ तो सब बोलते हैं, वो अस्वीकार्य या घृणा योग्य नहीं    है ..
.
ज़िन्दान-ए-जिस्म... यानी जिस्म की क़ैद (ज़िन्दान -क़ैद) ....प् ..पर के लघु रूप में इस्तेमाल होते आया है ...
रूह  जिस्म की क़ैद में लगातार सर फोड़ रही है ...
शरीर की दीवार ढहना तय है लेकिन शरीर (दीवार).. फिटनेस, मेक-अप के बनाने झूठ बोलता है ..
सादर 

Comment by Gurpreet Singh jammu on May 21, 2017 at 9:31pm
नीलेश सर जी यह ग़ज़ल भी आपकी हर ग़ज़ल की तरह बहुत पसंद आई है. आपकी ग़ज़लों का अलग ही अंदाज़ है..एक नवीनता सी है.जो मुझे बहुत पसंद आती है
आखरी शैर मैं समझ नहीं पाया सर जी
"ज़िन्दान-ए-जिस्म" इस शब्द का अर्थ नहीं मालूम और इसमें एक शब्द "प्"है इसके बारे में भी जानना चाहूंगा सर जी
मतला बहुत ही खूबसूरत है सर जी ..लेकिन इस में गुरेज शब्द के इस्तेमाल के बारे में कुछ असमंजस में हूँ. गुरेज को आपने शायद आपत्ति के भाव में लिया है..और मुझे लगता है की इसका अर्थ कुछ और है जैसे इस वाक्य देखिए "भविष्य में ऐसी हरकतों से गुरेज किया जाए"
सर जी छात्र होने के नाते ये ज़रूरी है कि जो बानीलेश सर जी यह ग़ज़ल भी आपकी हर ग़ज़ल की तरह बहुत पसंद आई है. आपकी ग़ज़लों का अलग ही अंदाज़ है..एक नवीनता सी है.जो मुझे बहुत पसंद आती है
आखरी शैर मैं समझ नहीं पाया सर जी
"ज़िन्दान-ए-जिस्म" इस शब्द का अर्थ नहीं मालूम और इसमें एक शब्द "प्"है इसके बारे में भी जानना चाहूंगा सर जी
मतला बहुत ही खूबसूरत है सर जी ..लेकिन इस में गुरेज शब्द के इस्तेमाल के बारे में कुछ असमंजस में हूँ. गुरेज को आपने शायद आपत्ति के भाव में लिया है..और मुझे लगता है की इसका अर्थ कुछ और है जैसे इस वाक्य देखिए "भविष्य में ऐसी हरकतों से गुरेज किया जाए"
सर जी एक छात्र होने के नाते ये ज़रूरी है कि जो सवाल दिमाग में आए उसे क्लियर कर लिया जाए लेकिन ये डर भी बना रहता है कि कहीँ ऊट-पटांग और मूर्खतापूर्ण सवालों से शिक्षक बुरा ही न मान जाए
Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 21, 2017 at 7:01pm

शुक्रिया आ तस्दीक़ अहमद साहब ..
शतुर्गुरबा क्यूँ है ? आप यदि मिसरेइक से पढेंगे तो आप को स्पष्ट होगा कि संवाद की सूरत है ..
सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 21, 2017 at 6:58pm

शुक्रिया आ. राम अवध जी 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 21, 2017 at 6:57pm

शुक्रिया आ. गिरिराज जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
8 hours ago
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service