For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

= एक =
कोई ऐसी सज़ा न दे जाना.
ज़िंदगी की दुआ न दे जाना.
दिल में फिर हसरतें जगा के मेरे,
दर्द का सिलसिला न दे जाना.
वक्त नासूर बना दे जिसको-
यूँ कोई आबला न दे जाना.
सफ़र में उम्र ही कट जाए कहीं,
इस क़दर फ़ासला न दे जाना.
साँस दर साँस बोझ लगती है,
ज़िंदगी बारहा न दे जाना.
इस जहाँ के अलम ही काफ़ी हैं,
और तुम दिलरुबा न दे जाना.
पीठ में घोंपकर कोई ख़ंजर,
दोस्ती का सिला न दे जाना.
इल्म हर शय का उन्हें है "साबिर"
तुम कोई मशवरा न दे जाना.


= दो =
फ़िज़ा में कोहरा कितना घना है.
निकलने से ये पहिले सोचना है.
लहर के सामने टिक पायेगी क्या ?
जो पानी पर सजाई अल्पना है.
न घूमो जिस्म लेकर काग़ज़ों के,
प्रबल बरसात की संभावना है.
कहीं क़ालीन गंदे हों न उनके,
हमारा पाँव कीचड़ में सना है.
तेरे ख़्वाबों की परियाँ गुनगुनाएं,
इसी ख़ातिर उमर भर जागना है.
जुदा हो जायेंगे रस्ते हमारे,
धरी रह जायेगी जो योजना है.
मुझे बरबाद करके क्या मिला है,
कभी मिल जाएँ वो तो पूछना है.
दुआ घनघोर बारिश की न माँगो,
ये सारा गाँव मिट्टी से बना है.
गले तक आ गया "साबिर" ये पानी,
हर इक सूरत तेरा तय डूबना है.

Views: 455

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डॉ. नमन दत्त on June 7, 2011 at 10:53am

आदरणीय सतीश जी और गणेश जी....

नवाज़िश, करम, शुक्रिया, मेहरबानी....आप लोगों की हौसलाअफ़ज़ाई के लिए....


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on June 7, 2011 at 9:32am
आदरणीय नमन दत्त साहिब, नमन है आपके कलम को, दोनों गज़ले बहुत ही खुबसूरत हैं, सभी शे'र उम्द्दा और भावपूर्ण लगे | बहुत बहुत बधाई आपको |
Comment by satish mapatpuri on June 7, 2011 at 2:42am
मुझे बरबाद करके क्या मिला है,
कभी मिल जाएँ वो तो पूछना है.
बहुत खूब दत्त साहेब, वाकई काबिले तारीफ़ ख्याल है. बधाई.  
Comment by डॉ. नमन दत्त on June 6, 2011 at 5:30pm
माननीय सौरभ पाण्डे जी तथा वीरेंद्र जैन साहब...आप दोनों के प्रति हार्दिक आभार कि आप दोनों ने अपनी अमूल्य प्रतिक्रिया दी हमारी रचनाओं पर...आगे भी इसी अनुग्रह की अपेक्षा रखते हैं हम...अति-आभार...
Comment by Veerendra Jain on June 6, 2011 at 12:17pm

न घूमो जिस्म लेकर काग़ज़ों के,
प्रबल बरसात की संभावना है...

 

waah waah ..Dr saab..dono hi gazalen bahut hi shandar hai..badhai aapko..


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 6, 2011 at 11:51am

नज़रों के सामने गुजरती हुयी तमाम में से पोस्टेड आपकी दूसरी ग़ज़ल ने हठात् अँटका लिया.

प्रत्येक भाव लाज़वाब, हर शेर कमाल.

//तेरे ख़्वाबों की परियाँ गुनगुनाएं,
इसी ख़ातिर उमर भर जागना है.//  ...  ... कहने को अब बचा क्या कि हालात क्या हैं..!!

//जुदा हो जायेंगे रस्ते हमारे,
धरी रह जायेगी जो योजना है.//  ........ बहुत खूब.

 

और इस शेर ने कुछ अधिक ही विश्वास हासिल किया है - 

//दुआ घनघोर बारिश की न माँगो,
ये सारा गाँव मिट्टी से बना है.// ...

बेहतर बंद के लिये बधाई और धन्यवाद.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
15 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
18 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
yesterday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मै मंच के प्रारंभिक दिनों से ही जुड़ा हुआ हूं। इसका बंद होना बहुत दुखद होगा। मुझे लगता है कि कुछ…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय गणेश जी, जितना कष्ट आपको यह सूचना देते हुए हो रहा है, उतना ही कष्ट हम सब को यह सुनने में हो…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दु:खद "
yesterday
Admin posted a discussion

अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....

प्रिय सदस्य गण / प्रबंधन समिति के सदस्य गण / ओ बी ओ के सभी पाठक एवं शुभचिंतक गणसादर प्रणामआप सभी…See More
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"हाड़-मॉंस स्ट्रेट (लघुकथा) : "नेता जी ये क्या हमें बदबूदार सॅंकरी गलियों वाली बस्ती के दौरे…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service