For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अगर माँगू तो थोड़ी सी नफ़ासत लेके आ जाना (इस्लाही)

1222 1222 1222 1222

अगर माँगू तो थोड़ी सी नफ़ासत लेके आ जाना,

मुहब्बत है तो दिल में तुम शराफ़त लेके आ जाना ।

रिवाज़-ओ-रस्म-ए-उल्फ़त को सनम तुम भूल जाना मत,

सफ़र ये आशिक़ी का है नज़ाक़त लेके आ जाना ।

जो दिल तेरा किसी भी ग़ैर के दिल में धड़कता हो,

मगर तुम मेरी ख़ातिर वो अमानत लेके आ जाना ।

वफ़ा के क़त्ल की साज़िश तुम्हारी भूल जाऊँ मैं,

अगर आओ तो अहसास-ए-नदामत लेके आ जाना ।

जो भेजे थे कभी अश्कों से लिखकर तुमको ख़त मैंने,

वो यादों की अमानत हैं सलामत लेके आ जाना ।

यही ख़्वाहिश है इस दिल की रफ़ाक़त हो सलीके से,

जी तुम आओ ज़माने की नज़ाफ़त लेके आ जाना ।

यूँ भी कर देंगे साबित ख़त हमारी बेगुनाही को,

जमानत के लिए उनको अदालत लेके आ जाना ।

----

नफ़ासत= कोमलता

मुंतजिर= इंतज़ार

रफ़ाक़त=दोस्ती/नज़दीकियाँ

नज़ाफ़त= शुध्दता

नदामत= पश्चाताप

----------

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 858

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Harash Mahajan on March 7, 2018 at 10:53pm

आदरणीय समर जी

इस बेशकीमती इस्लाह का

दिल से बहुत बहुत शुक्रिया ।

सादर ।

Comment by Samar kabeer on March 7, 2018 at 9:51pm

4थे शैर में तक़ाबुल-ए-रदीफ़ जुज़्वी है जो मान्य है,फिर भी इसमें 'भूल जाऊंगा' को  "भूल जाऊँ मैं" कर सकते हैं ।

शैर नम्बर 6 सही है,फिर भी आप चाहें तो सानी मिसरा यूँ कर लें:-

'जो तुम आओ ज़माने की नज़ाफ़त लेके आ जाना'

Comment by Harash Mahajan on March 7, 2018 at 9:03pm

आदरणीय कबीर जी आदाब । आपकी इस्लाह के लिये

के कोटि-कोटि धन्यवाद। 

सर ग़ज़ल तो पोस्ट कर दी लेकिन दो बातें इस ग़ज़ल में मुझे फिर से परेशान कर रही हैं ।

1) शेर नo: 4 सर

"वफ़ा के क़त्ल की साज़िश तुम्हारी भूल जाऊँगा,

अगर आओ तो अहसास-ए-नदामत लेके आ जाना ।"

सर इस शेर में तकाबुले रदीफ़ का दोष !

जो दूसरे शेर से दूर हुआ और इसमें आ गया ।

2) शेर नo: 6

"

यही ख़्वाहिश है इस दिल की रफ़ाक़त हो सलीके से,

तू जब आये ज़माने की नज़ाफ़त लेके आ जाना ।"

सर सभी शेर ('तुम') बहुवचन शब्द इस्तेमाल किया । लेकिन इस शेर में ( 'तू' ) एकवचन इस्तेमाल हुआ है ।

मेरी शंका का समाधान सर ।

सादर ।

Comment by Harash Mahajan on March 7, 2018 at 6:22am

आदरणीय समर जी बेहद शुक्रिया । इतने तफ़सील से बात की इसके लिए आभार । आगे भी आपसे प्रतिक्रयाओं का लाभ उठाता रहना चाहूंगा । शुक्रिया सर ।

सादर । 

Comment by Samar kabeer on March 6, 2018 at 11:01pm

आपकी ग़ज़ल की रदीफ़ है 'ले चले आना' और इसका अर्थ भी वही है जो मेरी सुझाई हुई रदीफ़ का है,'लेके आ जाना' आपके अशआर के भाव वही हैं,बदले नहीं ।

तक़ाबुल-ए-रदीफ़ का मुआमला ये है कि ये दो तरह का होता है,पहला जुज़्वी और दूसरा कुल्ली,जुज़्वी मान्य है,कुल्ली मान्य नहीं,उम्मीद है समझ गए होंगे?

Comment by Harash Mahajan on March 6, 2018 at 10:02pm

आदरणीय समर कबीर जी आदाब और दिल से आभार । आपकी पारखी नज़र ने मेरी ग़ज़ल में वो त्रुटि आसानी से दूर कर दी जो प्रश्न बनकर आपके समक्ष आने वाली थी । आपकी दिव्य दृष्टि को सलाम । 

सर व्याकरण की दृष्टि से तो कृति एक दम परफेक्ट हो गयी पर अभी मेरी ज़ुबाँ पर आने में समय मांग रही है । शब्दावली बदलने से अहसास में फर्क महसूस सा होने लगा है । लेकिन इस वजह से ग़ज़ल गर ग़ज़ल न रहे तो क्या फायदा ।

सर जिस त्रुटि की मैं बात कर रहा था वो मेरी ग़ज़ल के दूसरे शेर में तकाबुले रदीफ़ का दोष । जिसे आपने आसानी से दुरुस्त किया है। जिसे मैं हटाने की कोशिश किया था पर मज़ा नही आ रहा था । सर मैने आगे भी कई गज़लों में ये दोष देखा है । क्या ये दोष ज़्यादा महत्व नही रखती क्या?

आपकी छत्र छाया में कलम में सुधार की उम्मीद में हूँ सर । कृपा बनाये रखियेगा ।

सादर !

Comment by Samar kabeer on March 6, 2018 at 9:31pm

यही ख़्वाहिश है इस दिल की रफ़ाक़त हो सलीक़े से

तू जब आये ज़माने की नज़ाफ़त लेके आ जाना

यूँ भी कर देंगे साबित ख़त हमारी बेगुनाही को

जमानत के लिए उनको अदालत लेके आ जाना

ये आपकी ग़ज़ल की इस्लाह हो गई, कोई प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं ।

Comment by Samar kabeer on March 6, 2018 at 6:36pm

जनाब हर्ष महाजन जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है बधाई स्वीकार करें ।

ग़ज़ल की रदीफ़ व्याकरण  की दृष्टि से सही नहीं है,इसकी जगह 'लेके आ जाना' होना चाहिए,इसी के हिसाब से कुछ सुझाव दे रहा हूँ :-

अगर माँगूँ तो थोड़ी सी नफ़ासत लेके आ जाना

महब्बत है तो दिल में तुम शराफ़त लेके आ जाना

रिवाज-ओ-रस्म-ए-उल्फ़त को सनम तुम भूल जाना मत

सफ़र ये आशिक़ी का है, नज़ाकत लेके आ जाना

जो दिल तेरा किसी भी ग़ैर के दिल में धड़कता हो

मगर तुम मेरी ख़ातिर वो अमानत लेके आ जाना

वफ़ा के क़त्ल की साज़िश तुम्हारी भूल जाऊँगा

अगर आओ तो अहसास-ए-नदामत लेके आ जाना

जो भेजे थे कभी अश्कों से लिखकर तुमको ख़त मैंने

वो यादों की अमानत हैं सलामत लेके आ जाना

बाक़ीके अशआर रात को देखता हूँ ।

Comment by Harash Mahajan on March 5, 2018 at 5:36pm

ग़ज़ल आपको पसंद आई तो यकीन मानिए मेरी मेहनत वसूल हुई आदरणीय मोहम्मद आरिफ साहब । नज़रें इनायत के लिए ममनून हूँ सर ।

सादर !

Comment by Mohammed Arif on March 5, 2018 at 5:12pm

यूँ भी कर देंगे साबित ख़त मेरी उस बेगुनाही कोजमानत के लिए वो सब अदालत ले चले आना । वाह! वाह!!  बहुत ख़ूब ग़ज़ल का मकता कहा है जनाब ने । मज़ा आ गया । बहुत ही उम्दा ग़ज़ल । शे'र दर शे'र दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल करें आदरणीय हर्ष महाजन जी । बाक़ी गुणीजन अपनी राय देंगे, इंतज़ार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service