For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पिघलती हुई मोम

पिघलती हुई मोम

(अतुकांत)

हम दोनों .... दो छायाएँ

अन्धकारमय एकान्त में

फूटे हुए बुलबुलों-सी

सुन्न हो रही भावनाएँ

कितनी नदियों का संगम

है दर्द का सागर भीतर

वेदना का बढ़ता भंवर

उसमें आप-बीती हमारी

महत्वाक्षांएँ, बेसबब  बातें

आँसू ... मुझसे बढ़ कर तुम्हारे

तू, जो मेरे कंधे पर सिर रख कर

आँसुओं में सब कुछ बहा देती थी

आँसुओं की नमी अभी आँखों में

सतहों की परतों के नीचे क्या है

संचित मृत्यु ?

"कब", "कहाँ", "क्या" हुआ, सब पता है

बाकी है बस  एक छोटा-सा बड़ा सवाल

हुआ जो हुआ, सो हुआ, वह  क्यूँ  हुआ

अभाव में तुम्हारे अब मुझको

सभी कुछ प्र्श्नवाचक-सा लगता है

तुम्हारे लिए सुख की मनोती मांगते भी मैं

जब वेदना को प्रथक नहीं कर पाता

अंधकूप में सिर पटक कर मानो

प्यार मरने लगता है ....

अंधकारमय एकान्त में

बिखर रहे हैं अब धुँधला-रहे

पिघलती मोम-से मेरे

मौन-स्वर, मेरे मूक विलाप

तुम चले गए क्यूँ उस पार मेरे प्यार

गुमसुम, बंद कर मेरी आँखों के द्वार

                 ------

-- विजय निकोर

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 575

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vijay nikore on May 9, 2018 at 7:55am

आपका हार्दिक आभार,आदरणीय सुरेन्द्र जी

Comment by vijay nikore on May 9, 2018 at 7:53am

आपका हार्दिक आभार, आदरणीय भाई लक्ष्मण जी

Comment by vijay nikore on May 9, 2018 at 7:52am

  मुझको इतना मान देने के लिए आपका हार्दिक आभार, भाई समर जी।

Comment by vijay nikore on May 9, 2018 at 7:51am

आपका हार्दिक आभार, जनाब शैख़ शहज़ाद उस्मानी साहिब, आपने मुझको बहुत मान दिया है

Comment by vijay nikore on May 9, 2018 at 7:48am

आपका हार्दिक आभार, आदरणीय मोहित जी

Comment by नाथ सोनांचली on May 7, 2018 at 5:41pm

आद0 विजय निकोर जी सादर अभिवादन। बढिया अतुकांत लिखा आपने, इस प्रभावशाली रचना पर मेरी बधाई स्वीकार करें।सादर

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 7, 2018 at 11:30am

आ. भाई विजय जी, सुंदर रचना हुई है । हार्दिक बधाई ।

Comment by Samar kabeer on May 6, 2018 at 10:31am

जनाब भाई विजय निकोर जी आदाब, बहुत सुंदर और प्रभावशाली कविता हुई है, इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

Comment by Sheikh Shahzad Usmani on May 6, 2018 at 7:23am

बहुत बढ़िया भावपूर्ण रचना। हार्दिक बधाई आदरणीय  विजय निकोरे साहिब।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
12 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
yesterday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service