For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

122 122 122 122 

न जाने मुहब्बत में क्या चाहते हैं ।
जरा सी वफ़ा पर वो दिल मांगते हैं ।।

जिन्हें कुछ खबर ही नहीं दर्द क्या है ।
वही ज़ख़्म मेरा बहुत देखते हैं ।।

अगर वास्ता ही नहीं आपसे है ।

मेरा हाले दिल आप क्यूँ पूछते हैं ।।

असर चाहतों का दिखा फिर है उनका ।
अदाओं में चिलमन से जब झांकते हैं ।।

जो ठुकरा दिए थे मेरी बन्दगी को ।
मेरे घर का वो भी पता ढूढते हैं ।।

जुदाई में हमको ये तोहफ़ा मिला है ।
के हम रात भर याद में जागते हैं ।।

मिली मंजिलें हैं उन्हीं को यहां पर ।
समर्पण लिए जो डगर खोजते हैं ।।

उन्हें फ़िक्र होगी तरक्की हुई गर ।
जो गड्ढे मेरी राह में खोदते हैं ।।

मुहब्बत पे जिनको भरोसा बहुत है ।
सितम ढा के अक्सर वही रूठते हैं ।।

नवीन मणि त्रिपाठी
मौलिक अप्रकाशित


I

Views: 683

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Shukla on August 10, 2018 at 11:54pm

आदरणीय नवीन मणि जी गजल के  लिए बधाई स्वीकार करें आदरणीय समर साहब की इस्लाह से कवाफी का मुआमला स्पषट हो गया होगा 

Comment by Naveen Mani Tripathi on August 7, 2018 at 9:44pm

बहुत बहुत धन्यवाद सर । मैंने अते काफ़िया बनाने का प्रयास किया था । यहां अलिफ़ साइलेंट होकर जुड़ा हुआ है । हलाकि यह काफ़िया विवादित माना जाता है पर कुछ लोग इस पर सहमति भी देते हैं । 

    आपके कमेंट से मेरा कन्फ्यूजन दूर हुआ हार्दिक आभार सर ।

Comment by Samar kabeer on August 7, 2018 at 9:37pm

ये मतला भी गलत है,आपका क़ाफ़िया 'ते' है तो हर्फ़-ए-रवी क्या है? मतला यूँ करें फिर आप समझ लेंगे कि क़वाफ़ी क्या होने चाहिए:-

'वहाँ हमने देखा जहाँ भी गये हैं

ख़ुदा के तो यारो हज़ारों पते हैं'

Comment by Naveen Mani Tripathi on August 7, 2018 at 9:11pm

आ0 कबीर सर सादर नमन बिलकुल सहमत हूँ । जल्दबाजी में गलती हो गयी है । मतला चेंज करता हूँ ।

जहां भी गये हम वहां  देखते  हैं ।

खुदा के भी यारो हजारों पते हैं ।।

देखिये सर क्वाफी दुरुस्त हुआ या नहीं ।

Comment by Naveen Mani Tripathi on August 7, 2018 at 7:35pm

आ0 कबीर सर सादर नमन बिलकुल सहमत हूँ । जल्दबाजी में गलती हो गयी है । मतला चेंज करता हूँ ।

जहां भी गये हम वहां  देखते  हैं ।

खुदा के भी यारो हजारों पते हैं ।।

देखिये सर क्वाफी दुरुस्त हुआ या नहीं ।

Comment by TEJ VEER SINGH on August 7, 2018 at 7:33pm

हार्दिक बधाई आदरणीय नवीन मणि जी।बेहतरीन गज़ल।

जो ठुकरा दिए थे मेरी बन्दगी को ।
मेरे घर का वो भी पता ढूढते हैं ।।

Comment by Samar kabeer on August 7, 2018 at 2:21pm

जनाब नवीन मणि त्रिपाठी जी आदाब,इस ग़ज़ल में क़वाफ़ी सहीह नहीं हैं,देखियेगा ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service