For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

2122    1212   112/22

*

ज़ीस्त  का   जो  सफ़र   ठहर   जाए

आरज़ू      आरज़ू      बिख़र     जाए

 

बेक़रारी    रहे     न    कुछ    बाक़ी

फ़िक्र   का   दौर    ही    गुज़र जाए

 

ख्व़ाब-सा    रात-दिन  पला  दिल में

इश्क़   वह   हो  न  ज़ख़्म-गर  जाए

 

कोई      तक़दीर    से     लड़े    कैसे

ये   नहीं   नक़्श   जो    सँवर   जाए

    

टूटते     इश्क़      को     बचाने    में

डर   है   कोशिश   न  बे-असर जाए 

 

बे-सबब  जो  किसी  को  चाहता  हो 

दिल  से   उसके   अगर  मगर  जाए

 

खोल   दो   गाँठ  जो  अना  की तुम

इत्र-सा     दूर    तक    बिख़र  जाए

 

ये    नये   दौर    की     मुहब्बत   है

क्या    पता   कौन-सी   डगर   जाए

#

मौलिक/अप्रकाशित.

Views: 43

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on July 12, 2024 at 8:04pm

  आदरणीय समर कबीर साहब सादर नमस्कार, ग़ज़ल पर हुए मेरे प्रयास की सराहना के  लिए आपका हार्दिक आभार. आपके इंगित शे'र में मैं कहना चाह रहा था दिल में प्यार एक ख्व़ाब ही बना रह गया (मुक़म्मल नहीं हुआ) तो वह कहीं ज़ख्म  देने वाला नहीं बन जाए. टंकण त्रुटियाँ मैं सुधारता हूँ. सादर 

Comment by Samar kabeer on July 12, 2024 at 7:04pm

जनाब अशोक रक्ताले जी आदाब, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, बधाई स्वीकार करें ।

'ख्व़ाब-सा    रात-दिन  पला  दिल में

इश्क   वह   हो  न  ज़ख्म-गर  जाए'

इस शे'र का भाव स्पष्ट नहीं हुआ, देखिएगा ।

कुछ टंकण त्रुटियाँ:-

इश्क--'इश्क़'

ज़ख्म--'ज़ख़्म'

बिख़र--'बिखर'

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . मेघ
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार "
35 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . मेघ
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। अच्छे दोहे हुए हैं हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Mamta gupta's blog post गजल
"आ. ममता जी, अभिवादन। सुंदर गजल हुई है । हार्दिक बधाई। "
5 hours ago
Dipak is now a member of Open Books Online
8 hours ago
Sushil Sarna posted blog posts
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
8 hours ago
Dharmendra Kumar Yadav posted a blog post

रहता है जो हर पत्थर में

मंदिर क्या है? इक पत्थर हैमस्जिद क्या है? इक पत्थर हैक्या है गिरिजाघर-गुरुद्वारा?इक पत्थर है, इक…See More
8 hours ago
Mamta gupta commented on Mamta gupta's blog post ग़ज़ल_
"आदरणीय सर नमन 🙏 🌺 आपकी हौसला-अफजाई तथा बेहतरीन इस्लाह का तहेदिल से शुक्रिया ।मै सुधार करती हूँ ।"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक .. इच्छा , कामना, चाह आदि
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से सम्मानित करने का दिल से आभार "
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक . . . वक्त
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी ।सहमत "
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक . . . वक्त
"आदरणीय समर कबीर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय ।सहमत "
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक . . . वक्त
"आदरणीय अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । अन्तिम दोहे में …"
yesterday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service