For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

'चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक -११' (Now Closed with Record 1060 Replies in 3 Days)

आदरणीय मित्रों !

नमस्कार|

'चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता’ अंक -११ में आप सभी का हार्दिक स्वागत है ! 

 

दोस्तों !

जरा इन दादा जी व दादीजी को देखिये तो .......कितने खुश हैं ये दोनों ..... वास्तव में यही तो असली प्यार है और इसी उम्र में ही ऐसे सहारे की आवश्यकता होती है वस्तुतः वैलेंटाइन डे के मूल भाव इस चित्र में पूरी तरह समाविष्ट हैं ! हमारा यह दायित्व है कि हम सब इन्हें कदम-कदम पर हर प्रकार का सहयोग देते रहें |   

छिपा है प्यार दिल में मिला इनको करीने से,

नहीं पतवार हाथों में , मजा मौजों में जीने से.

बुजुर्गों की मदद करके सुकूं से जिंदगी गुज़रे,

दुआ इनकी मिले जिनको दमक जायें नगीने से.

 

 आइये तो उठा लें आज अपनी-अपनी कलम, और कर डालें इस चित्र का काव्यात्मक चित्रण ! 

 

और हाँ! पुनः आपको स्मरण करा दें कि ओ बी ओ प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यह प्रतियोगिता सिर्फ भारतीय छंदों पर ही आधारित होगी  साथ-साथ इस प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं हेतु नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र  की भी व्यवस्था की गयी है ....जिसका विवरण निम्नलिखित है :-


"चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता हेतु कुल तीन पुरस्कार 
प्रथम पुरस्कार रूपये १००१
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company 

 

द्वितीय पुरस्कार रुपये ५०१
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali

A leading software development Company

 

तृतीय पुरस्कार रुपये २५१
प्रायोजक :-Rahul Computers, Patiala

A leading publishing House

नोट :-

(1) १७ तारीख तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा, १८  से २० तारीख तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणी पोस्ट करने हेतु खुला रहेगा |

(2) जो साहित्यकार अपनी रचना को प्रतियोगिता से अलग  रहते हुए पोस्ट करना चाहे उनका भी स्वागत है, अपनी रचना को"प्रतियोगिता से अलग" टिप्पणी के साथ पोस्ट करने की कृपा करे | 

(3) नियमानुसार "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक-१० के प्रथम व द्वितीय स्थान के विजेता इस अंक के निर्णायक होंगे और नियमानुसार उनकी रचनायें स्वतः प्रतियोगिता से बाहर रहेगी |  प्रथम, द्वितीय के साथ-साथ तृतीय विजेता का भी चयन किया जायेगा | 

सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो, रचना पद्य की किसी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है | हमेशा की तरह यहाँ भी ओ बी ओ  के आधार नियम लागू रहेंगे तथा केवल अप्रकाशित एवं मौलिक कृतियां ही स्वीकार किये जायेगें |

 

विशेष :-यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें| 

 

अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता  अंक-१०, दिनांक १८  फरवरी  से २० फरवरी  की मध्य रात्रि १२ बजे तक तीन दिनों तक चलेगी, जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य   अधिकतम तीन पोस्ट ही दी जा सकेंगी साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि  नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी |

  • मंच संचालक: अम्बरीष श्रीवास्तव

Views: 32316

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बहुत सुंदर प्रवीन जी

shukriya..

सुन्दर रचना है प्रवीण भाई जी...

हार्दिक बधाई स्वीकारें.

बहुत सुन्दर रचना प्रवीण जी...हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

sadar aabhaar..

//उस माहजबीं का अभी भी, जवान है प्यार मेरे लिए 
.तो क्या हुआ जो चार दशक हो गए हमें फेरे लिए//

बहत खूब प्रवीण भाई जी ! कृपया प्रयासरत रहें |

bahut-bahut dhanyawaad.

अच्छा प्रयास है प्रवीण जी, OBO एक ऐसा मंच है, जहाँ हर रचनाकार, हर दिन कुछ नया सीखने या सिखाने का यत्न करता है. यदि कोई कुछ कहता है तो उसे गुरुजनों का गुरुमंत्र मानकर माथे से लगाएं. यूँ तो मैं इस तरह की टिपण्णी नहीं करता, क्योंकि जो सहते हैं - हम उसे ही कुछ कहते हैं. मुझे ख़ुशी है कि मेरी बात मानकर आप OBO के सदस्य बने. बहुत शीघ्र आप छंद में महारत हासिल कर लेंगे. सुन्दर प्रस्तुति के लिए बधाई.........

आपके इस वैचारिक संबल को मैं सलाम करता हूँ, भाई सतीशजी. आप वैचारिकरूप से समृद्ध साहित्यकर्मी हैं.

यह अवश्य है कि अमूमन रचनाकार इस तरह के वातावरण में शायद ही अपनी रचना पोस्ट किये हों.  वस्तुतः, इस तरह का वातावरण अक्सर नितांत आत्मीय गोष्ठियों में मिलता है जहाँ नये हस्ताक्षरों और उत्कृष्ट रचना-कर्म हेतु प्रयासकर्ताओं को हार्दिक रूप से सलाह और सुझाव दिये जाते हैं. जहाँ सामुहिक रूप से आपसी जाकारियों को साझा कर सदस्यगण प्रस्तुत रचनाओं के शब्द-शब्द पर ध्यान देते हैं और रचना पर खुली बहस होती है.  इस सबकुछ में सर्वाधिक लाभ-प्राप्तकर्ता और साहित्यिक रूप से धनी एक रचनाकार ही होता है.  

यह परंपरा इस मंच पर पुनः जागृत हुई है तो समझिये रचनाधर्म का आगत-दिवस प्रकाशमान व उज्ज्वल है.  

किन्तु, सर्वोपरि है यह जानना कि, कोई रचनाकार स्वयं  क्या  चाहता है  --निरर्थक वाह-वाही अथवा उत्कृष्ट साहित्य-संस्कार ?   दो-चार भावुक पंक्तियों की तुकबंदियाँ और परिणामस्वरूप नेट पर या दोस्तों से मिल रही  तथ्यहीन वाह-वाहियाँ  समय बरबादी के अलावा  कुछ नहीं होतीं. दूसरे, आत्मघाती अहं के तुष्ट होने का साधन बन जाती हैं, जिसके कारण कोई नया रचनाकार पवित्र और उदार सुझावों और सलाहों को भी अपनी हिनाई समझ बैठता है.

आपका भाई प्रवीणजी को दिया गया प्रस्तुत सुझाव मुझे सबसे परिपक्व सुझावों में से लगा है.

सादर धन्यवाद. आदरणीय सतीशभाईजी.

आदरणीय सौरभ जी, मेरा व्यक्तिगत अनुभव रहा है कि कुछ नवोदित रचनाकार अलोचाना से आहत होते  हैं , मैं किसी एक का नाम नहीं लेना चाहता ................. आप का समर्थन पाकर मैं आश्वस्त हुआ ..... टिपण्णी के बाद मैं कुछ असहज हो गया था ................ स्वागत है मित्रवर 

कुछ नवोदित रचनाकार अलोचाना से आहत होते  हैं

सतीशभाईजी, ऐसा होता है तो आज के कम्यूनिकेशन विस्फोट के संसार में कोई आश्चर्यजनक नहीं लगता.  नेटिजनों के मन में  नेट की सहज उपलब्धता के कारण लेखन और संप्रेषण के प्रति एक झुकाव या लगाव तो बना है जिसे हम सोशलनेटवर्किंग साइट्स पर देख पा रहे हैं , लेकिन इन तमाम लिखा-सुना में वास्तविक साहित्य कितना है और तथ्यात्मकता और गंभीरता कितनी है, यह साहित्यधर्मियों और साहित्यकर्मियों के मध्य आज गंभीर बहस का मुद्दा है.  आप किसी जानकार रचनाधर्मी और पाठक से पूछिये वह इन संप्रेषणों को फेसबुकिया साहित्य कह कर हल्के में उड़ा देता है. 

आपसी लोगों या भाषा आदि से विलग मित्रों के बीच भावुक पंक्तियाँ या तुकबंदियाँ सुना कर वाह-वाही की अपेक्षा करना नवोदितों को किस तरह के भ्रम और किस तरह की अपेक्षाओं में डाल देता है, इस पर मैं कह ही चुका हूँ.   यह तो उसी बात की तरह हुई कि घर-परिवार में लाड़-प्यार के कारण ’वाह-वाही’ पाने वाला कोई बच्चा अपनी कक्षा में,   जहाँ उसके जैसे ही कई-कई और हैं और सही परख वहीं होनी है,  फिसड्डी की श्रेणी में गिना जाता है.  और ऐसा होता है तो उसे दुख होता है कि वहाँ सभी उसकी इज़्ज़त ही नहीं कर रहे हैं.

नवोदितों को ही यह भी सोचना होगा कि वे वस्तुतः चाहते क्या हैं. ओबीओ अपने उद्येश्य और दर्शन के लिहाज से स्पष्ट है और तभी हम सभी इस मंच से इतनी भावना के साथ जुड़े हैं.  इस मंच पर दीखते हुए  हम सभी ने इसी मंच पर अपने आपको साधा और तैयार किया है.  मैं एकतरह से सभी की बात कर रहा हूँ. शायद ही कोई रचनाकर्मी पहले से सीख-पढ़ कर उन्नत रचना कर रहा है. और हम सभी को भी अधिक दिन नहीं हुए हैं,  इसकी गवाही तो आप भी दे सकते हैं.

देखते-देखते संलग्न सदस्यों में हुआ गुणात्मक सुधार किसी को भी अभिभूत करता है, स्वयं रचनाकारों को भी.

अतः, इसी आशय के अंतर्गत ही किसी की रचना पर कोई टिप्पणी या प्रतिक्रिया दी जाती है, नकि किसी के अहं को आहत करने के उद्येश्य से.  अब यह सीखने वाले की मनोदशा पर निर्भर करता है कि क्या वह सुझावों और सलाहों को सकारात्मकतः ले पा रहा है.  इसके लिये उसकी अपनी व्यक्तिगत सोच ही अधिक उत्तरदायी होगी. 

आप नवोदितों को सही जगह से जोड़ रहे हैं.  अपेक्षा है कि नये रचनाकर्मी  न सिर्फ़ अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करें बल्कि इस मंच पर अन्यों की रचनाएँ और उन रचनाओं पर कही गयी टिप्पणियाँ और प्रतिक्रियाओं को भी पढ़ें.  उनके लिये बहुत कुछ सहज होता चला जायेगा.

सधन्यवाद.

सौरभ जी,

नवोदितो के लेखन में नित नव- सुधार हो इस हेतु आपके द्वारा कहा गया शब्द-शब्द अमृत तुल्य है,जो सीखने का भाव मन में ना रखे उसे ये कड़वा लगना स्वाभाविक है...साधुवाद.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service