For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १९ (Now closed with 1021 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के १९ वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १८ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १८   विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १९     

.
विषय - "गाँव"

आयोजन की अवधि- ८ मई २०१२ मंगलवार से १० मई २०१२ गुरूवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 



अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- १९ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो मंगलवार ८ मई लगते ही खोल दिया जायेगा ) 


यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 19939

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

वाह क्या बात है आदरणीय संदीप कुमार जी, आपने तो जबरदस्त जवाबी दोहा भी कह दिया....बहुत बहुत धन्यवाद आपका.

आदरणीया वंदना जी, आपने जो उत्साहवर्धन किया है, उसके लिए हृदय से आभारी हूँ आपका.

हर दोहा अपनी बात को सटीक तरीके से कहता है.
सुंदर और सार्थक प्रस्तुति के लिए बधाइयाँ स्वीकार करेंधर्मेद्र जी.

आदरणीय ज्ञानेंद्र नाथ त्रिपाठी जी, उत्साहवर्धन के लिए आपका बहुत बहुत आभार. अच्छा लगा आपको यहाँ पुन: देख कर...अब आपकी रचना तक पहुँच ही रहा हूँ बस.

धरम भाई, लाजवाब और बेमिसाल दोहावली कही है आपने. विषय से सम्बंधित विभिन्न रंगों और विभिन्न ढंगों से बात करके आपने अपना कनवास बहुत विशाल कर लिया है. अंतरजाल वाला दोहा तो सब से अलग और बेहद गज़ब है. सभी दोहे भाव, कथ्य  और शिल्प की दृष्टि से तो उत्तम हैं ही लेकिन इनमे जो रवानी है वह भी गज़ब कि है. कहीं कोई रुकव नहीं कोई भटकाव नहीं. सादगी से कहीं बात कैसे दिल छू लेती है, उसकी मिसाल आपकी यह दोहावली है. छंदों के संसार में इस श्हंदर प्रवेश के लिए मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें.

आदरणीय प्रभाकर जी, किन शब्दों में अआप्का धन्यवाद ज्ञापित करूँ? आप ही गुरु हैं मुझे दोहे के मार्ग तक लाने वाले. जिस बारीकी से आपने इन दोहों का विश्लेषण किया और इतना सम्मान दिया, शायद मैं तो उसके लायक भी नहीं हूँ अभी. ये आपका आदर भाव और बड़प्पन है की दिल की गहराईयों से उत्साहवर्धन करते हैं आप. तह-ए-दिल से आपका शुक्रगुजार हूँ.....मार्गदर्शन देते रहिएगा, अभी तो बहुत कुछ लिखा जाना बाकी है...

सहता भारत गाँव में, निर्धनता की धूप
इसी धरा के हैं ऋणी, आज बने जो भूप (१)
वाकई धरम सर.. आज जो शीर्ष पर हैं उनके मूल में तो गाँव की माटी में हुआ लालन पालन ही है.. सुन्दर दोहा
गाँव में मेहमान को, समझें है भगवान्
शहरी बच्चे आज भी, इन सबसे अनजान (२)
सच कहा.. शहरों की मेंटालिटी तो अब अतिथि तुम कब जाओगे वाली हो चली है..सुन्दर पंक्तियाँ
शुद्ध हवा पानी बिना, शहर बने निर्जीव
चलें गाँव की राह पर, जीवन जहाँ सजीव (३)
काश आपका कहा फल जाए.. मन तो बहुत है.. लेकिन उतने खुशनसीब बहुत थोड़े ही लोग हैं ..भावुक हो चला हूँ यह पंक्तियाँ पढ़ कर
पूरी दुनिया देख ली, भटके बस्ती गाँव
याद हमें आती रही, पीपल की ही छाँव (४)
सच उस छाँव और ठंडक को शहरों के एसी और पार्क कहाँ मुहैया करा सकते हैं..
ये तो साची बात है, गावों में भगवान
लेकिन घटते जा रहे, शहरों में इन्सान (५)
क्या गहरी बात की है.. शहरों में चेहरे हैं चेहरों के नाम हैं .. लेकिन ढूंढे से भी इंसान नहीं मिलता.. बहुत ही सुन्दर दोहा है सर
सौंधी मिट्टी गाँव की, है दाता की दात
टीका कीजे भाल पे, अद्भुत ये सौगात (६)
गाँव की मिटटी की तासीर ही ऐसी है कि चाहे अनचाहे वह हमें अपनी ओर खींचती है.. सुन्दर भाव है इस दोहे में
याद सदा आता रहा, दूर देस भी गाँव
गली मोहल्ले खेल के, थके नहीं थे पाँव (७)
गाँव की मिटटी की तासीर ही ऐसी है कि चाहे अनचाहे वह हमें अपनी ओर खींचती है.. सुन्दर भाव है इस दोहे में
लालटेन की रौशनी, है झींगुर का शोर
मच्छर का उत्पात भी, चैन मगर सब ओर (८)
हा हा हा हा.. ये तो सही कहा पर अब शहर भी कहाँ अछूते हैं इन चीजों से बल्कि यहाँ तो स्थिति और विकट है
खेत मिटे टावर बने, कहाँ रहा अब गाँव
जो पहले गुरु ग्राम था, आज हुआ गुड़गाँव (९)
अपने वर्त्तमान निवास स्थान कि व्यथा बयान कर दी आपने.. शहरीकरण गाँवों को लील रहा है..
रहने को धरती नहीं, जनता करती शोर
धरम सदा कहते रहे, चलो गाँव की और (१०)
जय हो.. चलो गाँव की ओर.........
अंतरजाली डाल पर, सब खग करें विहान,
जगत घटा छोटा हुआ, है अब गाँव समान (११)
वाह बहुत ही सुन्दर दोहों के माध्यम से गाँवों का शब्द चित्र खिंचा है आदरणीय धरम सर..

आदरणीय दुष्यंत जी, आपने एक एक दोहे पर दिल खोल कर टिपण्णी और फिर तारीफ़ की है, उसके लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूँ.....

क्या बात है धरम भाई जी , सभी दोहें शानदार हैं, आपने सीधे अंतर्जाल से गाँव में पटक दिया है, बहुत ही खुबसूरत प्रस्तुति , बधाई स्वीकार करें |

बागी भाई, सब आप जैसे बुजुर्गों का मार्गदर्शन है और क्या है....स्नेह बनाए रखिये

छोटू सिंह जी, उत्साहवर्धन और टिपण्णी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद

गाँव में मेहमान को, समझें है भगवान् 
शहरी बच्चे आज भी, इन सबसे अनजान (२)

पूरी दुनिया देख ली, भटके बस्ती गाँव
याद हमें आती रही, पीपल की ही छाँव (४)

लालटेन की रौशनी, है झींगुर का शोर
मच्छर का उत्पात भी, चैन मगर सब ओर (८) 

अंतरजाली डाल पर, सब खग करें विहान,
जगत घटा छोटा हुआ, है अब गाँव समान (११)

आदरणीय धर्मेद्र सर , नमस्कार

आपके खुबसूरत दोहे के लिए बहुत -२ बधाई



RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

सुरेश कुमार 'कल्याण' posted a blog post

कुंडलिया

दरियादिल हो बाप जब, करता कन्यादान।दयावान भगवान हो, रखता उसका मान।रखता उसका मान, भात नरसी-सा भरता।आठ…See More
32 minutes ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय शाहज़ाद उस्मानी साहब , नमस्कार। हौसला अफजाई का बहुत शुक्रिया।"
1 hour ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"अजय गुप्ता जी, आपका सुझाव भी अच्छा लगा, इस पर विचार करती हूॅं आपने दूसरे मिसरे पर भी ध्यान दिया।…"
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"आदाब। सत्य और सत्य के चारों ओर के वातावरण, परिदृश्य और हालात शाब्दिक करती रचना हेतु हार्दिक बधाई…"
1 hour ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"बहुत शुक्रिया जी "
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदाब। गिरह वाला शे'अर अच्छा लगा जनाब दयाराम मेठानी जी। "
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वाह। अंतिम शे'अर में बढ़िया प्रयोग आदरणीय अजय जी।"
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदाब। गिरह वाले बढ़िया शे'अर के साथ अच्छी कोशिश। कहते हैं ग़ज़ल को पढ़कर या गाकर देखने से दोष…"
1 hour ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी ,  अति सुंदर , हार्दिक बधाई। आम की ज्यादा तारीफ उचित है। आखिर फलों का राजा…"
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदाब। हमें भी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीय तिलकराज कपूर जी।"
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदाब। बढ़िया गिरह के साथ अच्छी ग़ज़ल मुहतरमा मंजीत कौर जी।"
1 hour ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय शेख शहजादजी  हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।  छंदोत्सव में आपकी उपस्थिति के लिए पुनः…"
1 hour ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service