For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १९ (Now closed with 1021 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के १९ वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १८ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १८   विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १९     

.
विषय - "गाँव"

आयोजन की अवधि- ८ मई २०१२ मंगलवार से १० मई २०१२ गुरूवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 



अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- १९ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो मंगलवार ८ मई लगते ही खोल दिया जायेगा ) 


यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 18742

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

धन्यवाद  आदरणीय प्रभाकर जी,  आपकी इतनी वृहद सराहना पाकर दिल बाग-बाग तो हुआ ही है साथ-साथ यह श्रम भी सार्थक हो गया है....... बिलकुल सत्य कहा आपने .....गाँव का पुराना स्वरुप तो अब बिलकुल ही बदल चुका है फिर भी कई जगहों पर ऐसे गाँव आज भी मौजूद हैं जिनका स्वरूप अब तक वैसे का वैसा है.......पुनः आभारी हूँ आदरणीय ! जय ओ बी ओ |

बहुत सही कहा आपने आदरणीय प्रभाकर जी....और संयोग देखिये, आपके मन की बात को अम्बरीश भाई ने कितने करीने से पिरोया है.....मजा आ गया....

वाह क्या बात है इन दोहों की सर

एक तरफ गाँव और शहरों बनने का स्वांग
बहुत खूब चित्रण किया है आपने एक एक पहलू का
बधाई हो आपको

स्वागत है भाई संदीप जी !

आदरणीय अम्बरीषभाईजी,  आपकी गहन सोच, भावुक दृष्टि, संवेदनशीलता और साहित्यिक प्रौढ़ता के परिचायक हैं ये सभी दोहे.
तब और अब के मध्य सदा से खाई रही है. परन्तु यह खाई आज इतनी गहरी और चौड़ी हो गयी है, और निरंतर गहरी और चौड़ी होती जा रही है, कि उसमें एकबारग़ी झांकने तक में डर लगता है. आपने न केवल इन दोहों के माध्यम से इस खाई में झांकने का साहसी प्रयास किया है बल्कि इस हेतु अन्य सभी को प्रेरित भी कर रहे हैं, ताकि तुलनात्मक अध्ययन से आज का समाज, जो कुछ बचा हुआ है, को संजो सके. समाज को उत्प्रेरित करने का यह महती यज्ञ स्वरूपी कार्य अथाह धीरज की मांग करता है, जिसके आप सक्षम धारक हैं.

 
आदरणीय, मैं आपको इन दोहों के लिये सादर नमन करता हूँ. ये दोहे प्रस्तुत आयोजन का अभिमान तो हैं ही, नवोदित प्रयासकर्ताओं के लिये शलाका-ज्योति भी हैं, जिसके प्रकाश में वे आवश्यक कर्मरत हो सकेंगे.

सादर

आदरणीय भाई सौरभ जी, आपकी वृहद प्रतिक्रिया से अभिभूत हूँ .....मैंने तो सिर्फ वही रचा है जो देखा है|  आप जैसे प्रखर विद्वान को यह दोहे पसंद आये तो अपना श्रम सार्थक हो गया है ..... अत्यंत आभारी हूँ आदरणीय ...| सादर 

दो रंगी सूरज खिला, अदभुत बिखरा धूप |

भूत अद्यतन मिल रहे, मन भाया यह रूप ||

क्या ही छटा है आदरणीय अम्बर भईया इन दोहों में...

सादर बधाई स्वीकारें.

//दो रंगी सूरज खिला, अदभुत बिखरी धूप |

भूत अद्यतन मिल रहे, मन भाया यह रूप ||//


अति सुन्दर दोहा रचा, हमें आप पर नाज़ |

संजय भाई आपका, अलबेला अंदाज़  ||

देखा अब जो आइना, उठी ह्रदय में हूक.

संवर सके ना केश भी, होती ऐसी चूक !! :)))

सादर  नत नयन.

 आदरणीय अम्बरीश जी
इस खूबसूरत, तुलनात्मक, गहनता से हर आ चुके बदलाव को समेटे, बेशकीमती दोहावली के सम्मान में हर शब्द कम है !
बहुत बहुत बधाई इस research compilation के लिए.
ऐसा लगता है आपने मेरे ही गाँव की बात की है, सीतापुर से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर, भुढ़कुढ़ी..

आदरणीया डॉ० प्राची जी, इस अमूल्य प्रतिक्रिया  के लिए आपका हार्दिक आभार | सचमुच.... भुड़कुड़ी तो यहाँ से पास में ही है .....:-)

दोनों स्थितियों का शानदार वर्णन

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


प्रधान संपादक
योगराज प्रभाकर's blog post was featured

5 कह मुकरियाँ

(१)मेरा दिल वो मेरी धड़कन, उसपे कुरबां मेरा जीवन !मेरी दौलत मेरी चाहतऐ सखी साजन ? न सखी भारत…See More
4 minutes ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
23 hours ago
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service