For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के 23 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले 22 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 22 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की, जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २३   

विषय - "मेरे सपनों का भारत"

आयोजन की अवधि- 7 सितम्बर शुक्रवार से 9 सितम्बर रविवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |
उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- २३ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो बुधवार 7 सितम्बर लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

 

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

(सदस्य कार्यकारिणी)

ओपन बुक्स ऑनलाइन  

Views: 21506

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बहुत-२ धन्यवाद आदरणीय अशोक सर

अत्यंत सुन्दर विचार........महिमा जी आपके विचार जान कर बहुत अच्छा लगा......बधाई स्वीकारें.........

आपकी आभारी हूँ गौरव जी ..आपको पसंद आया

सुन्दर परिकल्पना हेतु बधाई महिमा जी |

आपका हार्दिक धन्यवाद आदरणीय बागी जी .. सराहना के लिए  ..

आभारी हूँ

बहुत खूब महिमा जी. एक देशभक्त भारतीय के मन की भावनायों को सुन्दरता से शब्दों में पिरोया है.नालंदा ज़िक्र आपकी रचना में देखना बहुत ही भाया. सिर्फ एक प्रार्थना है के छन्दमुक्त कविता कहते समय ज्यादा सपाटबयानी से बचें, वर्ना कविता नारा बन कर जायेगी. बहरहाल मेरी बधाई स्वीकार करें.

आदरणीय योगराज सर ... सादर नमस्कार  आपका बहुत-२ हार्दिक धन्यवाद, आप गुरुजनों के  प्रोत्साहन से उत्साह जगता है ...

मुझे भी कविता में प्रवाह की कमी लगी है ...  इसे थोडा ठीक करुँगी ... कई जगह रुकावटें हैं ...पर थोड़ी सी समय की कमी है मुझे इस लिए समय नहीं दे पा रही.. वाकई में कई जगहे नारे की तरह  है ..:)) 
आपका हार्दिक आभार .. स्नेह बनायें रखे  

आपने तो, महिमा श्री, सनातनी माहौल बना दिया. वाह !  आपकी रचना अत्यंत सकारात्मक है, लेकिन, हम पाठकगण पद्यात्मक प्रस्तुति के शैदाई हैं.

यों, कहाँ थी अभी तक आप ? मंच पर आपकी अनुपस्थिति सबने महसूस की.

विश्वास है, आपका सहयोग बना रहेगा.

आदरणीय सौरभ सर .. सादर नमस्कार ..

आपको अच्छी लगी ...  आपका ह्रदय से आभारी हूँ / कविता में कई जगह प्रवाह की कमी है उसके के लिए क्षमा .. इसे थोडा समय दे कर दुरुस्त करुँगी /
मुझे भी आप गुरुजनों की कमी खली है पर समयाभाव के कारण निष्क्रिय होना पड़ा पर ज्यादा दिन ओबिओ से दुरी नहीं हो सकती :)) .. जून से मेरी   एक professional training चल रही है अक्टूबर तक चलेगी / थोड़ी  पढाई भी चल रही है इसलिए / सधन्यवाद ..स्नेह बनाये रखे
 

//

चहुँ ओर शांति ओर समृधि का प्रकाश हो
ज्ञान की गंगा  का  अविरल प्रवाह हो
हर घर में गौरैया का शोर हो
गौ माता की सेवा से भोर हो
राजनीति की रोटियां न सिकें
जातिगत दुर्गन्ध से
एक सा कानून हो 
चाहे हो किसी भी धर्म के
धर्म के विस्तार को
ना कोई जनसँख्या बढ़ाता फिरे//
वाह महिमा श्री वाह ! इस शानदार अभिव्यक्ति के लिए हार्दिक बधाई !

आदरणीय अम्बरीश सर .. आपका ह्रदय से आभारी हूँ ..आपको पसंद आई ..धन्यवाद,  लिखना सार्थक रहा

मेरे सपनो का भारत
विश्व गुरु का परचम
फिर से लहराए
नालंदा विश्व विद्यालय
फिर से भू मंडल का
 मस्तक बन छाए
चीनी हो या अमेरिकी
जीवन ज्ञान यंहा पाए 
और नतमस्तक हो
 
खुबसूरत बहुत खूब

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service