For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रचें छंद में काव्य

छंदों में ही बात हो,छंदों में लें सांस।
छंद बद्ध कविता रचें,नित्य करें अभ्यास॥
नित्य करें अभ्यास,शिल्प तब सधता जाये।
लेकिन भाव प्रधान,नहीं इसको बिसरायें॥
अंलकार,रस,छंद,और गुण हो शब्दों में।
वेद मंत्र की शक्ति,निहित तब हो छंदो में॥

कविता को मत ढूढ़िये

कविता तो मिल जायगी,यदि हो कवि की दृष्टि।
जिसका जितना पात्र हो,भर पाता जल वृष्टि॥
भर पाता जलवृष्टि,ठीक कविता ऐसी है।
मन में उठी तरंग,और सरिता जैसी है॥
कहे विनय नादान,सिन्धु से मिलती सरिता।
भाव सिन्धु में डूब,तभी मिलती है कविता॥

Views: 506

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 16, 2013 at 6:38pm

जी गुरुदेव! आपका मंतव्य समझ गया..


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 15, 2013 at 10:37pm

अच्छी कुण्डलिया हुई हैं, भाई विंध्यश्वरीजी. 

नित्य करें अभ्यास,शिल्प तब सधता जाये।
लेकिन भाव प्रधान,नहीं इसको बिसरायें॥
अंलकार,रस,छंद,और गुण हो शब्दों में।
वेद मंत्र की शक्ति,निहित तब हो छंदो में॥...   वाह-वाह !

आपकी कहे पर मैं स्वयं को कहने से रोक नहीं पा रहा हूँ -

सोच को शब्द और तेवर दे

फिर जुबां को समय व अवसर दे.. .

चुप रहे तो विचार कुढ़ते हैं

शब्द के भाव को रच महावर दे ..

बहुत बहुत बधाई

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 15, 2013 at 4:38pm
भाई रामशिरमणि जी! कुंडलिया सराहना के लिये आभार।
Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 15, 2013 at 4:36pm
आदरणीय लक्ष्मण प्रसाद जी! रचना सराहना के लिये हार्दिक आभार।
Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 15, 2013 at 4:35pm
केवल प्रसाद जी रचना सराहना के लिये आभार!
Comment by ram shiromani pathak on March 12, 2013 at 6:02pm

 सुन्दर सीख देती कुंडलिया छंद और कविता के लिए बधाई श्री विन्ध्येस्वरी प्रसाद त्रिपाठी जी ...........

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on March 12, 2013 at 3:51pm

छंद बद्ध कविता रचें,नित्य करें अभ्यास॥ - बिलकुल सही कहा आपने निरंतर अभ्यास से ही रस माय छंद में काव्य रचा जा सकता 

है | सुन्दर सीख देती कुंडलिया छंद और कविता के लिए बधाई श्री विन्ध्येस्वरी प्रसाद त्रिपाठी जी 

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 12, 2013 at 6:29am

विन्ध्येश्वरी त्रिपाठी विनय जी !  सादर प्रणाम! !  रस-छंद भरा सस्नेह कलश अच्छा लगा बधाई हो!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

न पावन हुए जब मनों के लिए -लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"

१२२/१२२/१२२/१२****सदा बँट के जग में जमातों में हम रहे खून  लिखते  किताबों में हम।१। * हमें मौत …See More
8 hours ago
ajay sharma shared a profile on Facebook
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"शुक्रिया आदरणीय।"
Monday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी, पोस्ट पर आने एवं अपने विचारों से मार्ग दर्शन के लिए हार्दिक आभार।"
Sunday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार। पति-पत्नी संबंधों में यकायक तनाव आने और कोर्ट-कचहरी तक जाकर‌ वापस सकारात्मक…"
Sunday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदाब। सोशल मीडियाई मित्रता के चलन के एक पहलू को उजागर करती सांकेतिक तंजदार रचना हेतु हार्दिक बधाई…"
Sunday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार।‌ रचना पटल पर अपना अमूल्य समय देकर रचना के संदेश पर समीक्षात्मक टिप्पणी और…"
Sunday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर समय देकर रचना के मर्म पर समीक्षात्मक टिप्पणी और प्रोत्साहन हेतु हार्दिक…"
Sunday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी, आपकी लघु कथा हम भारतीयों की विदेश में रहने वालों के प्रति जो…"
Sunday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय मनन कुमार जी, आपने इतनी संक्षेप में बात को प्रसतुत कर सारी कहानी बता दी। इसे कहते हे बात…"
Sunday
AMAN SINHA and रौशन जसवाल विक्षिप्‍त are now friends
Sunday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय मिथलेश वामनकर जी, प्रेत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"
Sunday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service