For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल @ महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month )

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को एडमिन का प्रणाम.
यह घोषित करते हुये मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है कि OBO पर पोस्ट होने वाली अच्छी रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल आपके OBO प्रबंधन टीम द्वारा की जा रही है, प्रत्येक महीने में ओपन बुक्स ऑनलाइन पर पोस्ट होने वाली रचनाओं से किसी एक सर्वश्रेष्ठ रचना को चुनकर उसे मुख्य पृष्ठ पर महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के रूप में लेखक / लेखिका के छाया चित्र के साथ प्रकाशित किया जायेगा |

इसके लिये ओपन बुक्स ऑनलाइन के प्रधान संपादक की अध्यक्षता मे एक पांच सदस्यों की निर्णायक कमेटी बनाई गई है जो प्रत्येक महीने के 1 से लेकर माह की आखिरी तारीख तक पोस्ट होने वाली रचनाओं से अपनी-अपनी पसंद की किन्ही दो रचनाओं का चुनाव कर प्रधान संपादक को देंगे, पुनः उन चुनी हुई रचनाओ से प्रधान संपादक महोदय किन्ही एक रचना का चुनाव करेंगे जो उस महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना होगी तथा उस रचना को "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" के रूप मे अगले महीने के 5 तारीख तक मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित कर दिया जायेगा |
महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के चयन का अंतिम निर्णय OBO के प्रधान संपादक का होगा तथा इसपर किसी भी सदस्य या पाठक को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होगा |

 

संशोधन :-

 

  • माह जुलाई से एक छोटा सा संशोधन किया गया है, तदनुपरांत अब महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना का शीर्षक लिंक सहित व रचनाकार के छाया चित्र के साथ ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया जायेगा, पाठक रचना के शीर्षक पर क्लिक कर पूरी रचना पढ़ सकते है |

 

  • जनवरी 2012  से "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना" को भी नगद पुरस्कार दिया जायेगा | 

           पुरस्कार का नाम      :- "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"

           पुरस्कार की राशि     :- रु. 551/- मात्र ( अब 1100/-जनवरी 2013 से सशोधित) 
          पुरस्कार के प्रायोजक :- ( जनवरी 2012 से दिसंबर 2012 तक )

                                                     गोल्डेन बैंड इंटरटेनमेंट ( G-Band )
                                             H.O.F-315, Mahipal Pur-Ext. New Delhi.

 

जनवरी 2013 से पुरस्कार राशि रु. 1100/-  Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali  के सौजन्य से कर दिया गया है ।

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जायेगी, यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |

Views: 24508

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय जगदीश प्रसाद जी,विगत माह की , आपके द्वारा रचित नवगीत 'मैं  स्वयं निःशब्द हूँ' को  सर्वश्रेष्ठ रचना चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई .माँ शारदे का आशीष आपको सर्वदा मिलता रहे शुभकामनाएँ| 

आदरणीय जगदीशभाईजी,  आपकी जिस रचना ’मैं स्वयं निःशब्द हूँ’ का विगत माह की सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चयन हुआ है, वह रचना अपनी भावदशा तथा तथ्यात्मकता से पाठकों का दिल जीतने में अवश्य सफल रही है.
आपको हार्दिक बधाइयाँ आदरणीय तथा अनेकानेक शुभकामनाएँ.

विश्वास है आदरणीय, यह मंच आपकी प्रस्तुतियों से आगे भी लाभान्वित और समृद्ध होता रहेगा.
सादर

माह की सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान के लिए चयनित होने पर आदरणीय जगदीश पंकज जी को हार्दिक बधाई।

आदरणीय जगदीश प्रसाद जी , आपकी रचना के इस महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना चुने जाने पर आपको दिली बधाइयाँ ॥

 मेरे नवगीत 'मैं  स्वयं निःशब्द हूँ' को  सर्वश्रेष्ठ रचना चुने जाने पर मित्रों द्वारा  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं से ह्रदय की गहराइयों तक अभिभूत हूँ।  नवगीत को माह की सर्वश्रेष्ठ  रचना घोषित करने के लिए अपने अभिमत प्रकट करने वाले विद्वतजनों और चयन मंडल के सदस्यों का हार्दिक आभार। साथ ही अपने स्नेहपूर्ण बधाई-शब्दों से मेरा उत्साहवर्द्धन करने वाले सभी मित्रों सर्वश्री गिरिराज भंडारी जी, बृजेश नीरज जी ,सौरभ पाण्डेय जी ,राजेश कुमारी जी का ह्रदय तल से आभार -जगदीश पंकज 

आदरणीय जगदीश पंकज जी,

आपकी रचना "मैं नि:शब्द हूँ" का सर्वश्रेष्ठ रचना चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ. आशा है आपकी लेखनी से नि:सृत गीतों, नवगीतों की ऐसी मधुर और निर्मल धारा हम पाठकवर्ग को इसी प्रकार बहुत दिनों तक सिंचित करती रहेगी.

सादर
शरदिंदु

आदरणीय शरदिंदु मुकर्जी जी आपकी शुभकामनाओं एवं उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक आभार -जगदीश पंकज 

जुलाई - 2014 / प्रकाशित 09 अगस्त - 2014 से 09 सितम्बर - 2014 तक 

शीर्षक :- माँ, बहन, बेटी के आँसू (ग़ज़ल)
रचनाकार :- संतलाल करुण
 

निवास स्थान :- सुल्तानपुर (उ.प्र.)

आदरणीय संतलाल करुण जी को उनकी रचना ’माँ बहन बेटी के आँसू (ग़ज़ल)’ को विगत माह की सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चयनित तथा प्रतिष्ठित होने पर हृदय से बधाई तथा शुभकामनाएँ

आदरणीय पाण्डेय जी,

सद्भाव के प्रति सहृदय आभार !

आ० संतलाल करुण जी की ग़ज़ल - माँ, बहन, बेटी के आँसू  को माह की सर्वश्रेष्ठ रचना चयनित होने पर हार्दिक बधाई 

आदरणीया राजेश कुमारी जी,

सद्भावना के लिए सहृदय आभार !

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service