For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सभी साहित्य प्रेमियों को प्रणाम !

साथियों जैसा की आप सभी को ज्ञात है ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह में "महा उत्सव" का आयोजन होता है, फाल्गुन के बौराई हवाओं और होली के मदमस्त माहौल में ओपन बुक्स ऑनलाइन भी लेकर आ रहे है....


"OBO लाइव महा उत्सव" अंक ५ 

इस बार महा उत्सव का विषय है "होली के रंग"

आयोजन की अवधि :- ४ मार्च गुरूवार से

६ मार्च रविवार तक

 

महा उत्सव  के लिए दिए गए विषय को केन्द्रित करते हुए आप श्रीमान अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है | उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है ...

विधाएँ
  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता 
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद [दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका वग़ैरह] इत्यादि |

साथियों बड़े ही हर्ष के साथ कहना है कि आप सभी के सहयोग से साहित्य को समर्पित ओबिओ मंच नित्य नई  बुलंदियों को छू रहा है OBO परिवार आप सभी के सहयोग के लिए दिल से आभारी है, इतने अल्प समय  में बिना आप सब के सहयोग से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाना संभव न था |

इस ५ वें महा उत्सव में भी आप सभी साहित्य प्रेमी, मित्र मंडली सहित आमंत्रित है, इस आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ, आनंद लूटें और दिल खोल कर दूसरे लोगों को भी आनंद लूटने का मौका दें |

( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 04 मार्च लगते ही खोल दिया जायेगा )

यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

 

नोट :- यदि आप ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य है और किसी कारण वश महा इवेंट के दौरान अपनी रचना पोस्ट करने मे असमर्थ है तो आप अपनी रचना एडमिन ओपन बुक्स ऑनलाइन को उनके  इ- मेल admin@openbooksonline.com पर ४ मार्च से पहले भी भेज सकते है, योग्य रचना को आपके नाम से ही महा उत्सव प्रारंभ होने पर पोस्ट कर दिया जायेगा, ध्यान रखे यह सुविधा केवल OBO के सदस्यों हेतु ही है |

 

मंच संचालक

विवेक मिश्र "ताहिर"

 

 

Views: 11767

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

ओ बी ओ के प्रिय हुरियारों एवं सभी आदरणीयों को मेरा नमस्कार !

आप सब की अभी तक की रचनाएँ और टिप्पणियां पढ़ कर मेरी तो

सिट्टी- पिट्टी गुम है. आप सभी को होली कीहार्दिक शुभकामनाओं 

के साथ कुछ दोहों का प्रयास किया है.स्वीकार करें....

 

या तो हूँ ही छोड़ दे ,चादर नई निकोर,

या कर दे कोई   मुझे, रंगों में सरबोर.
                         *****
तन पर,मन पर एक सँग,पड़ी दोहरी मार,
इत चितवन की चोट उत रंगों की बौछार.
                         *****
पिया  बसे  परदेश में,   मन में बसा  बसंत, 
या तो दुःख का अंत हो,या सुख का ही अंत.
                         *****
घूँघट  पीछे   झांकता,  निखरा निखरा रूप.
जैसे  अगहन  में  दिखे ,   बदली वाली धूप . 
                         *****
मैं हूँ ,तट का बांस-वन,तू नदिया की धार,
तूफानों  ने   कर  दिये,    मिलने के आसार.
                         *****
ओ बी ओ के साथियो, इतनी सी मनुहार,
होली खेलें साथ सब,  करें सभी से प्यार.
bahut hi badhiya prastuti rajesh sahab...kya gajab ka likha hai aapne
धन्यवाद ,प्रीतम जी.
पिया  बसे  परदेश में,   मन में बसा  बसंत, 
या तो दुःख का अंत हो,या सुख का ही अंत.
बहुत खूब भाई राजेश जी, बिरह बेदना को बड़े ही सलीके से व्यक्त किया है |
घूँघट  पीछे   झांकता,  निखरा निखरा रूप.
जैसे  अगहन  में  दिखे ,   बदली वाली धूप
वाह वाह वाह, अलंकार का बेहतरीन प्रयोग, मखमली अंदाज है यह | 
ओ बी ओ के साथियो, इतनी सी मनुहार,
होली खेलें साथ सब,  करें सभी से प्यार.
सबकी यही चाहत है भाई साहब, सररारारारा .......
इस सुंदर प्रस्तुति पर आपको बहुत बहुत बधाई |
धन्यवाद बागी जी आपने इतने विस्तार से टिपण्णी दी है.होली की शुभकामनाएँ. 
वाह वाह राजेश जी, हर दोहा रंग-दार
मन पढ़कर पुलकित हुआ, पहुँचाये आभार.. .

धन्यवाद सलिल जी , आशीर्वाद बनाए रखें ,मुझे आपसे बहुत कुछ सीखना है,होली की बहुत बहुत शुभ कामनाएँ.

वाह वाह वाह राजेश भाई जी, अब आया असली आनंद ! निहायत ही बाकमाल दोहे कहे हैं आपने - साधुवाद स्वीकार करें !

धन्यवाद ,प्रभाकर जी,आप लोग उत्साह वर्धन करते हैं ,मैं कोशिश करूंगा कुछ अच्छा करता रहूँ.होली की बहुत बहुत शुभकामनाएँ.

वाह,,,,,,क्या बात है,,,,,,,,,,,,,,

धन्यवाद , राजबुन्देली जी,आप तो सिद्ध हस्त रचनाकार हें.मेरी कोशिश को आपने सराहा.होली की शुभकामनाएँ.

इस बार तो दोहों की ऐसी बौछार हो रही है की सब सराबोर हुए जाए हैं 

 

और दोहे भी क्या खूब 

 

या तो हूँ ही छोड़ दे ,चादर नई निकोर,

या कर दे कोई   मुझे, रंगों में सरबोर.
                         
तन पर,मन पर एक सँग,पड़ी दोहरी मार,
इत चितवन की चोट उत रंगों की बौछार.
                         
क्या बात है 
जितनी तारीफ़ की जाय कम है 
मैं हूँ ,तट का बांस-वन,तू नदिया की धार,
तूफानों  ने   कर  दिये,    मिलने के आसार.
अदभुद 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on बृजेश कुमार 'ब्रज''s blog post गीत-आह बुरा हो कृष्ण तुम्हारा
"अनुज बृजेश , प्रेम - बिछोह के दर्द  केंदित बढ़िया गीत रचना हुई है , हार्दिक बधाई आदरणीय…"
5 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल - यहाँ अनबन नहीं है ( गिरिराज भंडारी )
"आदरणीय रवि भाई  ग़ज़ल पर उपस्थिति  हो  उत्साह वर्धन  करने के लिए आपका…"
5 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल - यहाँ अनबन नहीं है ( गिरिराज भंडारी )
"अनुज बृजेश ,  ग़ज़ल की सराहना के लिए आपका आभार , मेरी कोशिश हिन्दी शब्दों की उपयोग करने की…"
5 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल - यहाँ अनबन नहीं है ( गिरिराज भंडारी )
"आदरणीय अजय भाई ,  ग़ज़ल पर उपस्थिति हो  उत्साह वर्धन करने के लिए आपका आभार "
5 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल - यहाँ अनबन नहीं है ( गिरिराज भंडारी )
"आ. नीलेश भाई ग़ज़ल पर उपस्थिति और उत्साह वर्धन के लिए आपका आभार "
5 hours ago
Ravi Shukla commented on अजय गुप्ता 'अजेय's blog post ग़ज़ल (कुर्ता मगर है आज भी झीना किसान का)
"आदरणीय अजय जी किसानों को केंद्र में रख कर कही गई  इस उम्दा गजल के लिए बहुत-बहुत…"
yesterday
Ravi Shukla commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - मुक़ाबिल ज़ुल्म के लश्कर खड़े हैं
"आदरणीय नीलेश जी, अच्छी  ग़ज़ल की प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें. अपनी टिप्पणी से…"
yesterday
Ravi Shukla commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल - यहाँ अनबन नहीं है ( गिरिराज भंडारी )
"आदरणीय गिरिराज भाई जी नमस्कार ग़ज़ल का अच्छी प्रयास है । आप को पुनः सृजन रत देखकर खुशी हो रही…"
yesterday
Ravi Shukla commented on बृजेश कुमार 'ब्रज''s blog post गीत-आह बुरा हो कृष्ण तुम्हारा
"आदरणीय बृजेश जी प्रेम में आँसू और जदाई के परिणाम पर सुंदर ताना बाना बुना है आपने ।  कहीं नजर…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' posted a blog post

गीत-आह बुरा हो कृष्ण तुम्हारा

सार छंद 16,12 पे यति, अंत में गागाअर्थ प्रेम का है इस जग मेंआँसू और जुदाईआह बुरा हो कृष्ण…See More
Thursday
Deepak Kumar Goyal is now a member of Open Books Online
Thursday
Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - ज़िन्दगी की रह-गुज़र दुश्वार भी करते रहे
"धन्यवाद आ. बृजेश जी "
Wednesday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service