वो चार पहियां गाड़ी कहाँ मिलेगी कोई हमें  बता दे,
 एक हमसफ़र के  साथ चलायें जिसे , ऐसी कोई खता दे 
 
 जिसमे न खिड़की हो,
 जिसमे न दरवाज़ा ,
 जो चले ज़रा धीरे-धीरे , 
 बादलों को चीरे-चीरे |
 
 वो चार पहियां गाड़ी  कहाँ मिलेगी कोई हमें  बता दे,
 एक हमसफ़र के  साथ चलायें जिसे , ऐसी कोई खता दे 
 
 पहियां बड़ा ज़ालिम हो, 
 रस्ते में  पंचर हो जाए ,
 सूरज भी खता में शामिल हो ,
 जल्दी से डूब जाए |
 
 वो चार पहियां गाड़ी  कहाँ मिलेगी कोई हमें  बता दे,
 एक हमसफ़र के  साथ चलायें जिसे , ऐसी कोई खता दे 
 
 चन्द्रिका भी लुका-छुपी करे ,   
 छिपा-छाई का खेल दिखाए ,
 सड़क से दूर , किसी शेर की आवाज़ आये 
 घबरा कर वो हमसे लिपट जाए |
 
 वो चार पहियां गाड़ी  कहाँ मिलेगी कोई हमें  बता दे,
 एक हमसफ़र के  साथ चलायें जिसे , ऐसी कोई खता दे 
 
 शीतल हवाएँ अपना रास्ता भूल कर ,
 उनसे बार-बार टकराये ,
 चुनरी उनकी उड़ कर , 
 एक ऊँचे से ठण्ड से ठिठुरते वृक्ष को शीत से बचाये 
 
 वो चार पहियां गाड़ी  कहाँ मिलेगी कोई हमें  बता दे,
 एक हमसफ़र के  साथ चलायें जिसे , ऐसी कोई खता दे |
 
 ....मौलिक एवं अप्रकाशित रोहित दुबे 
 
Comment
बहुत बहुत धन्यवाद कांताजी |
हरी प्रकाश जी एवं गोपाल जी .......बहुत बहुत धन्यवाद मेरी कविता पढ़ने के लिए |
भाई रोहित जी आपकी पहली रचना पढ़ रहा हूँ , शायद मैं ही मंच पर इधर सक्रिय नहीं रह पाया , सुन्दर प्रयास है ,बधाई एवम् शुभकामनायें !
अच्छा प्रयास है . सादर .
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
    © 2025               Created by Admin.             
    Powered by
     
    
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |
You need to be a member of Open Books Online to add comments!
Join Open Books Online