For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मित्रों !

“चित्र से काव्य तक” समूह में आपका हार्दिक स्वागत है | यह प्रतियोगिता आज से ही प्रारंभ की जा रही है, इस हेतु प्रस्तुत चित्र में आज के इस प्रगतिशील आधुनिक समाज के मध्य सैकड़ों साल से चलता आ रहा कोलकाता का रिक्शा दिखाई दे रहा है, आमतौर पर ऐसे रिक्शे पर तीन तीन सवारियां भी देखी जाती हैं, इस कार्य में मान-सम्मान तो दूर अक्सर इन्हें अपमान ही सहन करना पड़ता है, कई सामाजिक संगठनों नें ऐसे रिक्शे बंद कराने की मांग भी की है परन्तु यह सभी रिक्शाचालक इस कार्य को सेवा-कार्य मानते हुए इसे त्यागने को तैयार नहीं हैं |

आइये हम सब इस चित्र पर आधारित अपने अपने भाव-पुष्पों की काव्यात्मक पुष्पांजलि इन श्रमिकों के नाम अर्पित करते हुए उनका अभिनन्दन करते हैं |

 

नोट :- १५ तारीख तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा, १६ से २० तारीख तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणी पोस्ट करने हेतु खुला रहेगा |


सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो, रचना पद्य की किसी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है | हमेशा की तरह यहाँ भी ओ बी ओ  के आधार नियम लागू रहेंगे तथा केवल अप्रकाशित एवं मौलिक रचना ही स्वीकार की जायेगी  |

 

Views: 9354

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

अरुण जी बहुत सुंदर अभिव्यक्ति है। बधाई स्वीकार कीजिए।

क्यों देख रहे हो  घूर क़र मेरे हालात को ,
सपनो मे महल रोज मै भी बनाता हू |

कोई एक है जो पूरी दुनिया को ढोता है ,
मै तो बस कुछ को मंजिल तक पहुचाता हू |

जानता हू भूखा रहना पड़ेगा हमको ,
रोज क़ा ये किस्सा पल भर भी भुलाता हू |

लोग जाकर  घरो मे खुशियाँ मनाएंगे ,
मै भी खुश होकर घर मे मातम मनाता हू |

अपना गम जब गमगीन हो जाता है ,
पीता हू खुद और दूसरों को भी पिलाता हू |

मुझे क्या रोकोगे मेरे धंधे से रोकने वालों ,
पसीने  कि कमाई है, ना किसी के बाप क़ा खाता हू |
  *************************************     

  -*बृज


bahut khoob brij jee-

मुझे क्या रोकोगे मेरे धंधे से रोकने वालों ,
पसीने  कि कमाई है, ना किसी के बाप क़ा खाता हू |

\sundar aur sashakt bhaav abhivyakti |

धन्यवाद, सर ........
बहुत बढ़िया प्रयास है बृज भूषन चौबे जी !
धन्यवाद, सर .......
//क्यों देख रहे हो  घूर क़र मेरे हालात को ,
सपनो मे महल रोज मै भी बनाता हू |//
क्या बेबाक शेर कहा है भाई .......

//कोई एक है जो पूरी दुनिया को ढोता है ,
मै तो बस कुछ को मंजिल तक पहुचाता हू |//
वह भाई! क्या गहरी बात कही है .........

//जानता हू भूखा रहना पड़ेगा हमको ,
रोज क़ा ये किस्सा पल भर भी भुलाता हू |//
वाकई यही तो हर रोज का किस्सा है .........

//लोग जाकर  घरो मे खुशियाँ मनाएंगे ,
मै भी खुश होकर घर मे मातम मनाता हू |//
यह हमारे लिए शर्म की बात है भाई ...........

//अपना गम जब गमगीन हो जाता है ,
पीता हू खुद और दूसरों को भी पिलाता हू |//
यह तो दोहरी मार हुई भाई ...........

//मुझे क्या रोकोगे मेरे धंधे से रोकने वालों ,
पसीने  कि कमाई है, ना किसी के बाप क़ा खाता हू |//
बहुत दमदार शेर ........बधाई बृज भूषण चौबे  जी .........:))

बेहतरीन प्रस्तुति ब्रिज भूषण भाई...बहुत ही बढ़िया लिखा है आपने....

क्यों देख रहे हो  घूर क़र मेरे हालात को ,
सपनो मे महल रोज मै भी बनाता हू |

कोई एक है जो पूरी दुनिया को ढोता है ,
मै तो बस कुछ को मंजिल तक पहुचाता हू

waah waah kya baat hai brij bhushan ji

अम्बरीश जी , राठी साहब ,प्रीतम भईया आ वंदना जी रचना को सराहने और हौसला  अफजाई के लिए, धन्यवाद |
वाह वाह बृज भूषन जी क्या बात है। बधाई हो
मित्रों चित्र पर आधारित छोटी सी रचना पेश कर रहा हूँ "रिक्शावाला"
 
इंसान की पीठ पर बैठा इंसान,
उफ़ भी न करे चाहे निकले जान 
 
दो वक़्त की रोटी तो कमानी है,
धूप में नंगे पैर दौड़ रहा इंसान 
 
मशीनी युग में चाहे तरक्क़ी कर ली,
मजदूरों के लिए नहीं बचे ढंग के काम 
 
कौन सुनेगा अब फरियाद किसी की
एक व्यस्त है दूजा त्रस्त परेशान  
 
ग़रीबी एक वजह है बोझ ढोने की,
वरना ये भी बाबू होते करते आराम 
 
सरकार और सरकारी नीतियाँ सारी,
धूल खाएं फाइलों में भरे पड़े गोदाम
 
ज़िन्दगी की गाड़ी  के अंजर-पंजर ढीले,
सांसों की डोर टूटने तक ढोना है सामान 
 
आदमी बना वाहन सस्ता साधन भी,
ये देख "रत्ती" कहे उद्धार करो राम  
सुरिन्दर रत्ती
मुंबई

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, पर्यावरण विषय पर सुंदर सारगर्भित ग़ज़ल के लिए बधाई।"
56 minutes ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय सुरेश कुमार जी, प्रदत्त विषय पर सुंदर सारगर्भित कुण्डलिया छंद के लिए बहुत बहुत बधाई।"
59 minutes ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय मिथलेश जी, सुंदर सारगर्भित रचना के लिए बहुत बहुत बधाई।"
1 hour ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आ. भाई सुरेश जी, अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर कुंडली छंद हुए हैं हार्दिक बधाई।"
6 hours ago
सुरेश कुमार 'कल्याण' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
" "पर्यावरण" (दोहा सप्तक) ऐसे नर हैं मूढ़ जो, रहे पेड़ को काट। प्राण वायु अनमोल है,…"
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। पर्यावरण पर मानव अत्याचारों को उकेरती बेहतरीन रचना हुई है। हार्दिक…"
8 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"पर्यावरण पर छंद मुक्त रचना। पेड़ काट करकंकरीट के गगनचुंबीमहल बना करपर्यावरण हमने ही बिगाड़ा हैदोष…"
9 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"तंज यूं आपने धूप पर कस दिए ये धधकती हवा के नए काफिए  ये कभी पुरसुकूं बैठकर सोचिए क्या किया इस…"
11 hours ago
सुरेश कुमार 'कल्याण' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आग लगी आकाश में,  उबल रहा संसार। त्राहि-त्राहि चहुँ ओर है, बरस रहे अंगार।। बरस रहे अंगार, धरा…"
12 hours ago
सुरेश कुमार 'कल्याण' joined Admin's group
Thumbnail

धार्मिक साहित्य

इस ग्रुप मे धार्मिक साहित्य और धर्म से सम्बंधित बाते लिखी जा सकती है,See More
12 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service