For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गीतिका (आनंदवर्धक छंद)

2122 2122 212
दो कदम आगे बढ़ा कर देखिये
अब जरा नजदीक आकर देखिये।1

जो सुलगती है रही तबसे यहाँ
आग वह फिर से जला कर देखिये।2

सोलहों आने खरा अपना कनक
जो लगे अब भी तपा कर देखिये।3

खनखनाता मैं रहा कितना कहूँ
अब नहीं फिर से बजा कर देखिये।4

देख लेंगे लोग बस डरते रहे
जी करे नजरें बचा कर देखिये।5

चल चुके अबतक बहुत जाने-जिगर
पग कभी मुझसे मिला कर देखिये।6

हो रहे हैं बेखबर फिर बेवजह
फासले कुछ तो मिटाकर देखिये।7

होंठ के माफिक रचा मैंने अभी
गीत मेरा गुनगुना कर देखिये।8

मुस्कुराते कह उठेंगे नामवर
राग कोई फिर उठाकर देखिये।

बंदिशों की रात का सिमटा सफर
भोर है घूँघट उठा कर देखिये।10

आँसुओं में धुल रही अपनी कथा
आइये फिर से लिखाकर देखिये।11

मुश्किलों में फूल खिलते जो कभी
कुछ पहर घर में सजा कर देखिये।12

मैं सदा चलता रहा करता 'मनन'
हो सके दिल में बिठाकर देखिये।13
मौलिक व अप्रकाशित@मनन

Views: 1128

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on June 30, 2016 at 10:37pm
आभार भाई।
Comment by कवि - राज बुन्दॆली on June 30, 2016 at 4:32pm

इस  सार्थक लयबद्ध गीतिका छंद  के  लिए् बधाई

Comment by Manan Kumar singh on June 15, 2016 at 11:23pm
आदरणीया कांता जी आभार आपका।
Comment by kanta roy on June 15, 2016 at 9:05pm

आनंदवर्धक छंद पहली  बार  पढने  में  आया   है . जो  भी  है  पढ़कर  वास्तव  में मन  आनंद छाया है . बधाई आपको  आदरणीय  मनन  कुमार  जी  इस  सार्थक लयबद्ध गीतिका छंद  के  लिए 

Comment by Manan Kumar singh on June 15, 2016 at 7:36pm
आभार आ. श्याम नारायण जी।
Comment by Manan Kumar singh on June 15, 2016 at 7:34pm
आभार आ. गिरिराज भाई।
Comment by Manan Kumar singh on June 15, 2016 at 7:34pm
आभार आ. गिरिराज भाई।
Comment by Shyam Narain Verma on June 15, 2016 at 5:41pm
बहुत सुन्दर...बधाई स्वीकार करें ………………

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 15, 2016 at 5:22pm

आदरनीय मनन भाई , अच्छी गज़ल कही है , बधाइयाँ स्वीकार करें । मिसरों मे मात्रा मिलाने के लिये शब्दों का जितना कम उलट फेर होगा , मिसरा उतना अच्छा लगेगा । बात सीधी कहने का प्रयत्न होना चाहिये । एक सामान्य सलाह समझियेगा ।

Comment by Manan Kumar singh on June 14, 2016 at 8:18pm
हौसला आफजाई के लिए आपका आभारी हूँ आदरणीय उस्मानी जी।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आ. रचना बहन, तर की बंदिश नहीं हो रही। एक तर और दूसरा थर है।"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आ. भाई अमित जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल से मंच का शुभारम्भ करने के लिए बहुत बहुत बधाई।"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"कर्म किस्मत का भले खोद के बंजर निकला पर वही दुख का ही भण्डार भयंकर निकला।१। * बह गयी मन से गिले…"
2 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय चेतन जी नमस्कार बहुत अच्छा प्रयास तहरी ग़ज़ल का किया आपने बधाई स्वीकार कीजिये अमित जी की…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय संजय जी नमस्कार बहुत ही ख़ूब ग़ज़ल कही आपने बधाई स्वीकार कीजिये एक से एक हुए सभी अशआर और गिरह…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय अमित जी नमस्कार बेहतरीन ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिये मक़्ता गिरह ख़ूब, हर शेर क़ाबिले तारीफ़…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"2122 1122 1122 22/112 घर से मेले के लिए कौन यूँ सजकर निकलाअपनी चुन्नी में लिए सैकड़ों अख़्तर निकला…"
3 hours ago
Rachna Bhatia replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, तरही ग़ज़ल कहने के लिए हार्दिक बधाई।"
3 hours ago
Rachna Bhatia replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"वाह वाह, आदरणीय संजय शुक्ला जी लाजवाब ग़ज़ल कही आपने। हार्दिक बधाई।"
3 hours ago
Rachna Bhatia replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय यूफोनिक अमित जी, बेहतरीन ग़ज़ल कहने के लिए हार्दिक बधाई। आदरणीय, केवल संज्ञान…"
3 hours ago
Rachna Bhatia replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"2122 1122 1122 22 /112 1 जिसकी क़िस्मत में शनि राहु का चक्कर निकला  उसके अल्फ़ाज़ में शर…"
3 hours ago
Euphonic Amit replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"बहुत बहुत शुक्रिय: आदरणीय नादिर ख़ान भाई"
3 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service