For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।
 
पिछले 69 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलम आज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-70

विषय - "रक्षा बंधन"

आयोजन की अवधि- 12 अगस्त 2016, दिन शुक्रवार से 13 अगस्त 2016, दिन शनिवार की समाप्ति तक

(यानि, आयोजन की कुल अवधि दो दिन)

 
बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए. आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

 

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक
शास्त्रीय-छंद (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना :- 

  • सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान मात्र दो ही प्रविष्टियाँ दे सकेंगे. 
  • रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
  • रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फॉण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
  • रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
  • प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  • सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर संकलन आने के बाद संशोधन हेतु अनुरोध करें. सदस्यगण ध्यान रखें कि रचनाओं में किन्हीं दोषों या गलतियों पर सुझावों के अनुसार संशोधन कराने को किसी सुविधा की तरह लें, न कि किसी अधिकार की तरह.


आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है. 

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं. 

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.   

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 12 अगस्त 2016, दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें
मंच संचालक
मिथिलेश वामनकर 
(सदस्य कार्यकारिणी टीम)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 15226

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

मोहतरमा राहिला साहिबा , प्रदत्त विषय को परिभाषित करती सुंदर रचना के लिए मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ---

नवगीत - बहन क्या राखी बाँधे ! 
=====================
अर्थ रहा अब क्या राखी का
बहनें रहीं कराह
सुनी सहोदर की करतूतें
घुट-घुट भरती आह.. 

बहन क्या राखी बाँधे !

हम हैं संबल परिवारों की
घर-चौखट की लाज
लेकिन भाई उच्छृंखल क्यों
पूछ रही है आज
क्यों उसके बस दिखने भर से
सखियाँ बदलें राह..
बहन क्या राखी बाँधे ?

सजी थाल की अक्षत-रोरी,
रेशम-धागा मौन
पूछ रही हैं सखी-सहेली
यह घर में नर कौन !
गली-मुहल्लों, सड़क-चौक से
मिल जाती है थाह
बहन क्या राखी बाँधे !

एक उदर के जाये दोनों
रही गोद भी एक
उत्पाती क्यों हुआ सहोदर
भाव लिये अतिरेक
गन्दी सोच, घिनौनी भाषा
तिर्यक अगर निग़ाह.. 
बहन क्या राखी बाँधे !
************
(मौलिक और अप्रकाशित)

सच में क्यों बांधे राखी बहन। सर बेहद सुन्दर रचना हुई है । हार्दिक बधाई ।

हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कल्पना जी. 

आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, बहुत सुंदर नवगीत हुआ है.  अनैतिकता की चंद घटनाएँ भी पूरे सामाजिक तंत्र को किस तरह  प्रभावित करती हैं यह इस गीत में स्पष्ट झलक रहा है. सादर.

आदरणीय अशोक भाईजी, आपकी सचेत और संवेदनशील दृष्टि ने रचना के मर्म को समझ कर इसे अनुमोदित किया, यह मेरे लिए आश्वस्ति का कारण है. सादर धन्यवाद आदरणीय.

बदलते मूल्य , बढ़ती निराशाओं के वर्णन के साथ , बहुत सुन्दर प्रस्तुति, आदरणीय सौरभ पांडेय जी , बधाई , सादर।

आदरणीय विजय शंकर जी, सही कहा आपने. आपसे मिली प्रशंसा तोषदायी है. 

सादर

आदरणीय सौरभ भाईजी

सजी थाल की अक्षत-रोरी,
रेशम-धागा मौन
पूछ रही हैं सखी-सहेली
यह घर में नर कौन ! .... सच है ... कौरव की संतान है .. मोहल्ला परेशान है

आज का युवा वर्ग पूर्ण स्वतंत्रता चाहता है जिसमें किसी की दखलंदाजी उसे पसंद नहीं। कुछ सीमा तक कानून भी उन्हीं का साथ देता है। सांस्कृतिक प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। बेटे ही नहीं बेटियों को भी सँभालना मुश्किल हो रहा है। नारा बदल गया है .... ‘छोटा परिवार – दुखी  परिवार ..  ‘ छोटा है परिवार मगर क्यों अच्छे नहीं संस्कार’   ... इस नवगीत में पूरी सच्चाई है, हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय।

संशय का समाधान चाहता हूँ साथ ही आपसे कुछ सीखना भी ...... इस गीत को गाते हुए हर बार ...  बहन क्या राखी बाँधे  को धीमे स्वर में सँभलकर कहना होता है , प्रवाह में बाधक तो नहीं है पर दुबारा जब बहना / बहनें क्या राखी बाँधे के साथ गाया तो और भी अच्छा लगा ... क्या को क्यों करने से भाव और स्पष्ट हो जाता है ... बहना क्यों राखी बाँधे ?

सादर

आदरणीय अखिलेश भाईजी, आपने रचना के मर्म को समझा इस हेतु हार्दिक धन्यवाद. मैं आपकी उपस्थिति का भारी हूँ. 

जहाँ तक टैग लाइन ’बहन क्या राखी बाँधे’ की बात है. तो यह रचना की अन्य सभी छान्दसिक पंक्तियों के ऊपर से वाचन के उसी प्रवाह में बैठायी गयी है. आप तनिक और ध्यान से देखें तो आपको इस टैग-लाइन के अलावा रचना की सारी पंक्तियाँ क्या किसी साँचे या छन्द का नियमतः पालन करती दिखती हैं ? अवश्य दिखेंगीं ! सारी पंक्तियाँ ’सरसी छन्द’ के विधान का अनुसरण कर रही हैं, आदरणीय. अतः यह टैग लाइन उसी प्रवाह में, भले ही उसी  मात्रा में न हो. 

दूसरे, यह पूरी रचना एक ऐसी बहन की मनोदशा को अभिव्यक्त कर रही है जिसका सहोदर भाई आवारा, उच्छृंखल या सड़क छाप गुण्डा के तौर बड़ा हो गया है. उसकी सखी-सहेलियाँ या उसके समाज की अन्यान्य बहनें उसके भाई से ख़ौफ़ खाती हैं. तो फिर टैग-लाइन में बहन की जगह बहनें कैसे हो सकता है ? आप इस रचना को एक बार फिर से और गहनता से देख जाइये. मेरा कहा शायद स्पष्ट हो सकेगा.

अगर आपबहन की जगह बहना पढ़ते हुए सहज महसूस कर रहे हैं तो वही सही. आप अपने हिसाब से स्वर बाँध लें. क्योंकि यह किसी छन्द में निबद्ध पंक्ति न हो कर प्रवाह में आयी पंक्ति है. 

सादर

विस्तार से समझाये भाई।

सारी बात समझ में आई॥

धन्यवाद आदरणीय सौरभ भाईजी

हा हा हा.. जय जय.. जय जय..

आदरणीय अखिलेश भाई.. यही हमारी सही कमाई.. 

:-))

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service