For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-21 (विषय:अँधेरी राहों के मुसाफ़िर)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के पिछले 20 सफल आयोजनों की अपार सफ़लता के बाद वर्ष 2016 के अंतिम 21 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत हैI प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-21
विषय : "अँधेरी राहों के मुसाफ़िर"
अवधि : 30-12-2016 से 31-12-2016 
(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 30 दिसम्बर  2016 लगते ही खोल दिया जायेगा)
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2.  रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि भी लिखे/लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 16981

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

हार्दिक बधाई आदरणीय विजय जोशी जी। गोष्ठी का शुभारंभ करने के लिये और एक अच्छी लघुकथा से रूबरू कराने के लिये।

आयोजन की शुरूआत के लिये बधाई आद०विजयजोशी जी ।

रचना का विषय चुनाव काफी अच्छा है, जिस हेतु बधाई स्वीकार करें आदरणीय विजय जोशी जी, रचना को गुरुजनों और वरिष्ठजनों की राय के अनुसार बदलाव करेंगे तो निसंदेह उत्कृष्ट बन जायेगी|

सरहद  -  लघुकथा  –

क़ुफ़वाड़ा (जम्मू कश्मीर) से तीस किलो मीटर आगे, दिसंबर की हाड़ कपाने वाली बर्फ़ीली रात,  लगभग दो बजे होंगे। खंदक में से कंबल छोड़ कर, ठिठुरते हुए हवलदार असलम ने लघु शंका के लिये बाहर निकलने की कोशिश की। एक गोली दन्न से उसका बायाँ कंधा छीलते  हुए निकल गयी।

असलम अपना संतुलन नहीं संभाल पाया।धम्म से गिर गया। साथी हवलदार रूप सिंह ने सहारा देकर असलम को खंदक में अंदर खींच लिया। असलम के कंधे से खून बह रहा था। खंदक में कोई प्रथम उपचार का सामान नहीं था।

रूप सिंह ने रम की बोतल से थोड़ी रम ज़ख्म पर उड़ेल दी। असलम जलन से तिलमिला उठा।

"असलम भाई, आप अभी अपनी पिछली चौकी पर चले जाइये। वहाँ सब साधन हैं, आपका ठीक सेउपचार हो जायेगा"।

"नहीं ज़नाब, यह संभव नहीं होगा। हमारी क़ौम पहले ही बदनाम है। मैं पीछे नहीं हटूंगा"।

"असलम भाई, आपको पीछे केवल उपचार के लिये जाना है। रात भर खून बहेगा तो आपकी जान को खतरा है"।

"मुझे कुछ नहीं होगा ज़नाब, आप बेफ़िक्र रहिये"।

"असलम भाई, आप ज़ख्म की गंभीरता को समझिये। आप को जाना ही पड़ेगा"।

रूप सिंह के बार बार जोर देने पर असलम झुंझला गया,"ठीक है ज़नाब, आपका आदेश तो मानना ही होगा। मगर जाने से पहले एक जरूरी काम करना है"।

इतना कह कर असलम फ़ुर्ती से अपनी एल एम जी लेकर निकला और अंधेरे में गायब हो गया। रूप सिंह सांस रोके असलम की गति विधि की टोह लेने का प्रयास कर रहा था।

रूप सिंह को लगा, जैसे असलम अपनी चौकी की ओर ना जाकर दुशमन की चौकी की तरफ़ जा रहा था|   मगर घुप्प अंधकार में कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ था।

अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज़ होने लगी।

तड़ तड़ तड़.............. फिर उन गोलियों की आवाज़ से भी तेज़, हवलदार असलम की आवाज़ गूंजी,

"भारत माता की जय"।

मौलिक व अप्रकाशित

बहादुर असलम का जोश और रूपसिंह का असलम के प्रति विश्वास दोनों कायम रहा। ऐसे सच्चे देश भक्तो के दम पर ही आज भारत शिरमोर है। बहुत शानदार आदरणीय सर तेज वीर सिंह सर जी obo में रचना के लिए बहुत बधाई।

हार्दिक आभार आदरणीय विजय जोशी जी।

आदरणीय तेजवीर सिंह जी, बहुत बढ़िया लघुकथा लिखी है आपने. अँधेरी राहों के ऐसे मुसाफिर ही रौशनी का पैगाम लाते है. देशभक्ति को अपने अपने ढंग से परिभाषित करने की होड़ के दौर में एक बढ़िया प्रस्तुति हुई है. आपको इस प्रस्तुति पर बहुत बहुत बधाई. सादर 

हार्दिक आभार आदरणीय मिथिलेश जी।आप सरीखे गुणी लोगों की प्रोत्साहित करने वाली प्रतिक्रिया मन को एक अजीब सा आनंद देती हैं।

आदरणीय तेजवीर सिंह जी, लघुकथा विधा मेरे लिए अपेक्षकृत नई विधा है. अभी ठीक से इसका अभ्यासी भी नहीं बन पाया हूँ लेकिन एक पाठक के रूप में मंच और मंच से इतर प्रस्तुत लघुकथाएँ पढ़ता रहा हूँ. अपने अल्प ज्ञान से प्रतिक्रिया देने का दुस्साहस कर लेता हूँ. आपका अनुमोदन पाकर आश्वस्त हुआ हूँ. हार्दिक धन्यवाद आपका.

आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी, विधा आपके लिए बेशक नई हो परन्‍तु आपकी लघुकथा विधा पर पकड़ बहुत मजबूत है। आपकी 'पहचान' विषय पर रचित लघुकथा मुझे आज भी याद है , मैं उसका शुमार अपने द्वारा पढ़ी श्रेष्‍ठ लघुकथाओं में करता हूं। सादर

आदरनीय तेज़ वीर सिंह जी शानदार व वजनदार लघुकथा प्रस्तुत करने के लिए बधाई .

हार्दिक आभार आदरणीय ओम प्रकाश जी। आप जैसे शुभ चिंतक ही मेरे प्रेरणा श्रोत हैं।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"2122 1212 112 कुछ भी होना नहीं कि तुझसे कहें रोना धोना नहीं कि तुझसे कहें १ हक़ बयानी हमारी चुभती…"
59 minutes ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                        सभी सदस्यों को…"
12 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                 दिल लगाना नहीं कि तुम से कहें,  …"
12 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इश्क़ तो है मगर ये इतनी भी शा'इराना नहीं कि तुझ से कहें साफ़ गोई सुनोगे क्या तुम ये अहमकाना…"
20 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
Wednesday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service