For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-41 (विषय: आस्था)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-41 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-41
"विषय: "आस्था" 
अवधि : 30-08-2018  से 31-08-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 12540

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बहुत -बहुत धन्यवाद आदरणीय महेंद्र जी ,आपके सुझाव पर ध्यान देकर सुधार की कोशिश करूँगी ,आभार,सादर 

आदरणीया बरखा जी आदाब,

                           उम्दा और संदेशप्रद लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

बहुत -बहुत धन्यवाद आदरणीय आरिफ़ जी ,आभार ,सादर 

विश्वास 
(विषय - आस्था)
आज तो इफ्तार के समय विनिता भी फरीद बेगम के दस्तरख्वान के लिए बहुत सारे पकवान बना कर ले आई थी। 
"दीदी, आप तो इफ्तार के पहले की दुआ मांगिये मैं भजिये तल देती हूँ, गरमा - गरम।"
"नहीं विनीता, थोड़ा सा ही तो काम बाकी रह गया है मैं ही निपटा लेती हूँ।" लेकिन वह नहीं मानी।
अब तो वह रोज़ ही अफ़्तार के पहले आ जाती और फरीदा बेगम जैसे ही रोज़ा अफ्तार के पहले अन्य दुआओं के साथ जब कहती, "या अल्लाह बे औलाद को औलाद अता फरमा।" तो वह भी सिर से अदब से पल्लू ले लेती और आमीन कहती। उसके कानों को ये शब्द बड़ा सुकून देते और दिल ही दिल में एक उम्मीद सी जाग जाती। उसे तो पूर्ण विश्वास था कि "अल्लाह दिन भर से भूखे प्यासे लोगों की दुआ ज़रूर पूरी करेगा।" उसे  दुनियाँ- जहांन की दुआओं से कोई मतलब नहीं था। न ही उसे स्वर्ग - नर्क से कोई लेना देना था। उसे तो बस एक ही बात सालती थी कि "ऊपरवाले ने उसे इस दुनियां की रचना का सूत्रधार बना कर भेजा है। लेकिन वह शादी के सात साल बाद भी इस अधिकार से वंचित हूँ।"
वैसे तो विनीता वर्मा, फरीदा बेगम के किरायेदारों में से थी। फरीदा बेगम इफ्तार के समय बिल्डिंग के अन्य किराये दारों को भी अपने दस्तरख्वान पर बुला लेतीं और फिर दुआ मांगती थीं। यही रमज़ान माह में रोज़ का क्रम था। वक़्त गुज़रता गया दवा और दुआ काम कर गई।
वर्मा जी, फरीदा बेगम और सभी परिचित आपरेशन थिएटर के बाहर प्रतीक्षा में थे। तभी डॉक्टर नयना ने बाहर आकर खुशखबरी सुनाई ।
बधाई हो वर्मा जी, "विनीता ने एक सुन्दर सी बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं।"
(मौलिक व् अप्रकाशित)
- मुज़फ़्फ़र 
- भोपाल 
ये तो सभी जानते है कि समय अपनी गति से सारे कार्य करता है लेकिन फिर भी मानव सर्वशक्तिमान ईश्वर पर, (चाहे वह किसी भी नाम से पुकारा जाए) अवश्य भरोसा करता है। मनुष्य की इसी आस्था को सुंदर कथ्य में ढालकर रची आपकी रचना सुंदर बनी है आदरणीय इक़बाल सिद्दीकी भाई जी। बधाई स्वीकार करें।
 सादर आभार ,आपका। 

सत्य हैं नाम रंग रूप से सर्वशक्तिमान ईश्वर को कोई मतलब नही हैं वह तो केवल और केवल आस्था का भूखा हैं ।बढिया कथा ,हार्दिक बधाई आपको आ. मुजफ्फर इकबाल सिद्दिकी जी 

आ हार्दिक आभार 

बढ़िया रचना विषय पर ,बधाई आपको आदरणीय मुज़फ़्फ़र जी ,सादर 

बहुत बहुत शुक्रिया ,आपका 

वास्तव में परेशान-हताश व्यक्ति को दुआओं का सहारा सबसे बड़ा सहारा होता है जो उसे वक़्ती समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

अच्छी लघुकथा।

किन्तु रचना के साथ नाम और शहर का नाम लिखना OBO मंच के नियमों के विरुद्ध है। आशा है आप ध्यान देंगे। साभार

गुप्ता जी सादर आभार ,नाम और शहर गलती से पोस्ट हो गया। 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post
1 hour ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
1 hour ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
1 hour ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
22 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service