For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-42 (विषय: "उम्मीद")

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-42 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-42
विषय: "उम्मीद" 
अवधि : 29-09-2018  से 30-09-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 12295

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

जनाब आशीश साहिब आदाब ,

सच्चाई का आईना दिखाती बहतरीन रचना के लिए  

हार्दिक  बधाई। 

वेसे तो पैशै से मैं भी बिल्डिंग  कांन्ट्र्क्टर ही हूं 

लेकिन मैं भी ताईद करता हुँ  एसे कई ठेकेदार ठगी कर रहे हैं सही सबक सिखाया 

चश्मेनूर, लक्तेजिगर जनाब जावेद साहब। मंच पर आपकी उपस्थिति से ही नहीं आपकी प्रतिक्रिया से भी हमें दिली खुशी हुई। ये जानकर कि आप भी इस फील्ड से जुड़े हुए हैं तो अनुभवी व्यक्ति की इस्लाह हमारे लिये और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हम आपका शुक्रिया अदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे भी आपकी टिप्पणी ही नहीं आपकी मंच पर सक्रियता से भी हम लाभान्वित होंगे। आप से बहुत-सी बातें करने को दिल कर रहा है लेकिन मंच के अपने कुछ नियम व सीमाएं हैं। जल्द ही अपनी मुलाकात होगी। हो सके तो इस नाचीज को भी दुआओं में याद रखियेगा।

विषयांतर्गत बहुत बढ़िया उम्दा रचना के लिए सादर हार्दिक बधाई आदरणीय आशीष श्रीवास्तव साहिब।

आदरणीय आली जनाब शहजाद साहेब। आदाब। हौसला अफजाई का तहेदिल से शुक्रिया। आपकी शिरकत पर मश्कूर हंॅू। कहीं कुछ गलत शब्दावली या वाक्यविन्यास में दुरूस्त करने वाली बात हो तो अवश्य ही सूचित कीजिएगा। नाचीज को दुआओं में याद रखने की गुजारिश।

जब कई बार उम्मीदें टूट जाती हैं तो मित्र ही उम्मीद बन कर सामने आता है. प्रदत्त विषय पर बढ़िया लघुकथा हुई है आदरणीय आशीष जी. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.

आदरणीय महेन्द्र जी। लघुकथा का शीर्षक भले ही उम्मीद विषय पर हो, पर सच मानिये तो हमें आपसे प्रसंशा की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, हमको तो लग रहा था कि आप कब हमें जरूरी सुधार के लिए कहेंगे इसलिए कई बार जब भी समय मिला ओबीओ पर आपकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास करते रहे। एक रोज बाद, चंद घंटे पहले आपकी प्रतिक्रिया मिली तो कुछ सुकून मिला कि हाॅ उम्दा लिखा। हो सकता है कि बहुत-सी लघुकथाएं एक साथ पढ़ने या जल्दी में पढ़ने के कारण आप उचित सुझाव से अवगत नहीं करा पाये हों, लेकिन हम निवेदन करते हैं कि यदि आगे भी आपके सुझाव मिलेंगे तो हम अवश्य ही सुधार कर लेंगे। आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। शुभकामनाओं/आशीर्वाद के आकांक्षी।

आदरणीय आशीष जी, आलोचना एक बेहद कठिन विधा है ख़ासकर ओबीओ जैसे प्लेटफार्म पर जहाँ नये रचनाकारों का उत्साह भी बढ़ाना होता है और उन्हें मार्गदर्शित भी करना. हम सभी को इसके बीच सामंजस्य बना कर चलना चाहिए क्योंकि ज़्यादा उत्साहवर्धन के कारण जहाँ नया रचनाकार अपनी कमियाँ नहीं पकड़ पाएगा वहीं अतिशय आलोचना के कारण हो सकता है वह लिखना ही छोड़ दे. मैं ओबीओ पर टिप्पणी करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखता हूँ (और इस बात का भी कि मैं स्वयं भी एक नौसीखिया रचनाकार हूँ.) आपकी इस रचना में अगर ऐसा कुछ ख़ास होता (अगर मैं पकड़ नहीं पाया तो अलग बात है) तो मैं अवश्य उसको इंगित करता. पर चूँकि आपने कहा है तो अगली बार मैं अवश्य इस पर ध्यान दूँगा. मेरी कोशिश आपकी रचना पर अधिक ईमानदार और निर्मम होने की रहेगी. सादर.

जनाब आशीष जी,ये वो मंच है जहाँ सुझाव बिना मांगे ही मिल जाते हैं,और यहाँ रचना देखी जाती है,रचनाकार को नहीं देखा जाता,आप निश्चिन्त रहें,आपकी रचना में अगर कोई त्रुटि हुई तो कोई भी आपको बता देगा और उसे दुरुस्त करने के लिए सुझाव भी दे देगा ।

सहमत हूँ सर आपसे।

आदरणीय आशीष श्रीवास्तव जी, अच्छी लघुकथा की पेशकश के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें।

 

सम्मानीय लेखिका महोदया, आपका हमें सदैव मार्गदर्शन मिलता है इससे मन हर्षित है। आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका स्नेहाशीष, प्रतिक्रिया हमें सदैव मिलती रहे यही कामना। सादर। आभार। शुभकामनाओं का सदैव अभिलाषी।

जनाब आशीष श्रीवास्तव जी आदाब,प्रदत्त विषय को सार्थक करती अच्छी लघुकथा लिखी आपने,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service