For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 91070

Reply to This

Replies to This Discussion

जनाब लक्ष्मण रामानुज लड़ीवाला जी आदाब,ये सब इस मंच की हौसला अफ़ज़ाई का नतीजा है,आपकी मुहब्बतों और दुआओं के लिये तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ ।
मेरी ख़ुशी में जो शामिल जनाब हो जाएं
चराग़ घर के मेरे आफ़ताब हो जाएं'
जनाब गिरिराज भंडारी जी आदाब,बहुत बहुत शुक्रिया कि आपने मेरी इस ख़ुशी को ओबीओ पर साझा किया,मैंने सोचा था कि अवार्ड मिलने के बाद मंच से साझा करूँगा ।
आपकी मुहब्बतों के लिये तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ ।

आद० समर भाई जी, आपको इस नई उपलब्धि के लिए तहे दिल से मुबारकबाद .आपका साहित्यिक जीवन नये नये सौपान चढ़ता रहे ऐसी ही उपलब्धियाँ हासिल करते  रहें स्वस्थ रहें सलामत रहें यही शुभकामना है इस बहन  की . 

बहना राजेश कुमारी जी आदाब,आपकी मुहब्बतों के लिये तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ,हमारे यहाँ बहन से कुछ लेने का दस्तूर नहीं है लेकिन एक ही चीज़ बहन से ले सकते हैं और वो है दुआ और बहन की दुआ कभी ख़ाली नहीं जाती, आपकी दुआओं के लिये तहे दिल से ममनून हूँ ।

प्रिय भाई समर जी, आपको इस एक और शानदार उपलब्धि के लिए तहे दिल से मुबारकबाद। बहुत ही खुश हूँ आपकी खुशी में।

आपकी तबीयत शीघ्र ठीक हो जाए, यह प्रार्थना है।

जनाब विजय निकोर जी आदाब,आपकी मुहब्बतों और दुआओं के लिये तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ ।
आदरणीय समर सर, सादर आदाब। इस शानदार उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई। आप जीवन में ऐसी ही नित नयी ऊँचाइयाँ छूते रहें यही मंगल कामना है। ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ रखे। ढेरों शुभकामनाएँ।
जनाब महेन्द्र कुमार जी आदाब,आपकी मुहब्बतों और दुआओं के लिये तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ ।

आदरणीय समर साहब, विश्वास है, आपके स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हो चुका होगा.

पिछले दिनों हुई अपनी बातचीत को शाब्दिक कर रहा हूँ - हार्दिक शुभकामनाएँ और ढेर सारी बधाइयाँ.. 

:-)) 

सादर

जनाब सौरभ पांडे जी आदाब,तबीअत अभी भी ठीक नहीं है,पहले दाईं आँख पर हमला हुआ था ,इस बार बाईं आँख पर हमला हुआ है,बिल्कुल बेकार सा होकर रह गया हूँ,इस बात का सबसे ज़्यादा अफ़सोस है कि मंच पर अपनी सक्रियता नहीं दिखा पा रहा हूँ,इस बार के तरही मुशायरे में भी सिर्फ़ सहभागिता ही कर पाऊँगा , इधर बेटे के इम्तिहान भी शुरू होने वाले हैं ।
आपकी बधाई सर आँखों पर,आपसे फ़ोन पर बात करके बहुत ख़ुशी हासिल हुई थी ,आज वो ख़ुशी दुगनी हो गई । आपकी मुहब्बतों के लिये तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ ।

आदरणीय समर कबीर जी,  इस शानदार उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई | भविष्य में और भी उपलब्धियां हांसिल हों इसके लिए शुभकामनाए ।

मोहतरमा नीलम उपाध्याय जी आदाब,आपकी मुहब्बतों और दुआओं के लिये तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
19 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Mar 14
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service