For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मोर-मुकुटधारी-अवतारी।
हे नट-नर्तक -कृष्ण-मुरारी।।

नयन-कंज तन नीलनलिन नव।
वक्ष वृहद उर करुणा-गृह तव।।
कानों मे मकराकृत कुंडल।
अधर सुधा-मुरली की हर पल।।

जय जय जय पीताम्बरधारी।
हे नट-नर्तक-कृष्ण-मुरारी।।

तुम जग का नित पालन करते।
सुर-नर-मुनि सबके दुख हरते।।
चरणामृत सुरसरि की धारा।
हर दुख हर ले नाम तुम्हारा।।

बसो सदा उर हे! गिरिधारी।
हे नट-नर्तक-कृष्ण-मुरारी।।

हे हरि जब तुम नर्तन करते।
नाग कालिया का मद हरते।।
नर-मुनि-देव पुष्प बरसाते।
निस दिन कीर्ति तुम्हारी गाते।।

सँग झूमें ब्रह्मा-त्रिपुरारी।
हे नट-नर्तक-कृष्ण-मुरारी।।

यश नारद-सुक-व्यास सुनाते।
शेष-शम्भु-श्री तुमको ध्याते।।
परमब्रह्म तुम हे! अविनाशी।
पद-पंकज में मथुरा-काशी।।

दो हिय ज्योति-पुंज अभिसारी।
हे नट-नर्तक-कृष्ण-मुरारी।।

दया-प्रेम का मान तुम्ही से।
गीता का शुचि-ज्ञान तुम्ही से।।
सत्य-धर्म-सद्कर्म-स्थापक।
हरि हे! तुम कण-कण में व्यापक।।

तुम पर सारा जग बलिहारी।
हे नट-नर्तक-कृष्ण-मुरारी।।

फैला घोर अँधेरा भू पर।
दुखी धरा-ब्रह्माण्ड-चराचर।।
धरो चक्र कर करो कृपा हरि।
आज काल विकराल बना अरि।।

हर लो हे हरि! विपदा भारी।
हे नट-नर्तक-कृष्ण-मुरारी।।

हे मायापति माया कर दो।
दया-अभय-बल उर में भर दो।।
छवि-पद-पावन हिय में धारें।
विमल-दरस को जीवन वारें।।

पूजें आज तुम्हे नर-नारी।
हे नट-नर्तक-कृष्ण-मुरारी।।

तुमने द्रौपदि चीर बढ़ाया।
निज भक्तिन का मान बचाया।।
मार ग्राह तुम गज को तारे।
मिटा दनुज प्रह्लाद उबारे।।

जय नरसिंह-रूप अवतारी।
हे नट नर्तक कृष्ण मुरारी।।

काम-क्रोध-मद-लोभ मिटा कर।
कर दो निर्मल उर करुणाकर।।
सकल सिद्धि नवनिधि-सुख पाता।
जो भी शरण तुम्हारी आता।।

एक सहारा तुम बनवारी।
हे नट नर्तक कृष्ण मुरारी।।

रचना-रामबली गुप्ता
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 1638

Replies to This Discussion

मनमोहक स्तुति | 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Gurpreet Singh jammu replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीय गिरिराज भंडारी जी, बहुत समय बाद आपकी ग़ज़ल पढ़ने को मिली।ग़ज़ल अच्छी ग़ज़ल हुई है। आदरणीय…"
55 seconds ago

सदस्य कार्यकारिणी
शिज्जु "शकूर" replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीय दयाराम सर मुशायरे में सहभागिता और इस ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई। बस एक जगह आपका ध्यान आकर्षित…"
2 minutes ago
Gurpreet Singh jammu replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपका कहन बहुत अच्छा लगा । बहुत बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने। बेहतरी के लिए…"
4 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
शिज्जु "शकूर" replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी रचना पर अच्छी सार्थक चर्चाएँ हुई हैं। मुशायरे में सहभागिता के लिए मेरी…"
6 minutes ago
Gurpreet Singh jammu replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"वाह वाह वाह आदरणीय नीलेश जी, क्या खूबसूरत शायरी हुई है। दूसरे शेर पर कई  सदस्यों असहमति जताई…"
9 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
शिज्जु "शकूर" replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीय गुरप्रीत सिंह जी आपका हार्दिक आभार"
9 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
शिज्जु "शकूर" replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, ग़जल को समय देने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया"
10 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
शिज्जु "शकूर" replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीय दयाराम जी, ग़ज़ल को वक्त देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया"
11 minutes ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आभार आ. लक्ष्मण धामी जी"
11 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
शिज्जु "शकूर" replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीय गिरिराज सर आपका बहुत बहुत शुक्रिया"
12 minutes ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आ. गजेन्द्र जी बहुत उम्दा ग़ज़ल हुई है। ढेरों दाद स्वीकार करें। तिश्नगी से मर न जाए अक्स बेचारा…"
13 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
शिज्जु "शकूर" replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-179
"आदरणीया ऋचा जी, आपका बहुत बहुत शुक्रिया"
13 minutes ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service