For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अभय कान्त झा दीपराज कृत-

         हनुमान , राम को संदेशा दो......
               
हनुमान,  राम  को   जाकर  ये  संदेशा  दो-   प्रभु  आ  जायें |
भक्तों   पर,  भारी  विपदा  है,   प्रभु   दूर   करें   ये  विपदायें ||

कहना  प्रभु,  पाप  बढ़ा  भारी,  फिर पुण्य विवश हो  रोता है |
मानवता  है  फिर  संकट  में  और  धैर्य  न्याय  का खोता है ||
इस  संकट   को  कैसे  जीतें  हम ?  आकर  प्रभु  ये बतलायें |
भक्तों  पर,  भारी   विपदा  है,   प्रभु   दूर   करें   ये  विपदायें || १ ||

कहना प्रभु,  धेनु-धर्म  पर  फिर,  असुरों  ने  संकट डाला है |
संकट  में  फिर  है  मर्यादा,   संकट   में   अबला - बाला  है ||
रोता  है  दिल  माताओं का,  प्रभु  आकर  उनको  समझायें |
हनुमान,  राम  को  जाकर  ये  संदेशा  दो-   प्रभु  आ  जायें || २ ||

कहना प्रभु, राजनीति फिर से छल और प्रपंच का नाम हुआ |
दुर्बल मानवता  का  शोषण  करना  शासक का  काम  हुआ ||
अन्यायी  के  बंदी  गृह  से  प्रभु  मुक्त   न्याय   को  करवायें |
भक्तों   पर,  भारी   विपदा  है,  प्रभु   दूर   करें   ये  विपदायें || ३ ||

कहना प्रभु,  पाप  बुलंद  हुआ,  है  नज़र  धर्म की झुकी हुयी |
डर   से   सहमे  मासूमों   की,  साँसें  हैं  भय  से,  रुकी  हुयी ||
प्रभु के बिन कौन ?   सहारा  अब,  प्रभु आयें धीर बंधा जायें | 
हनुमान,  राम  को  जाकर   ये  संदेशा  दो-   प्रभु  आ  जायें || ४ ||

कहना  प्रभु  से  प्रभु,  वादा  था-  जब  भक्त कहेंगे,  आओगे |
दीनों - दुखियों,  भक्तों - संतों के,   तुम   संताप   मिटाओगे ||
आ गया समय प्रभु आ जायें  और  ध्वजा  धर्म  की फहरायें |
भक्तों   पर,  भारी  विपदा  है,   प्रभु   दूर   करें   ये  विपदायें || ५ ||

हनुमान,  राम  को  जाकर  ये  संदेशा  दो-   प्रभु  आ  जायें |
भक्तों  पर,  भारी  विपदा  है,   प्रभु   दूर   करें   ये  विपदायें ||

                         रचनाकार - अभय दीपराज

Views: 248

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
23 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"जी बहुत शुक्रिया आदरणीय चेतन प्रकाश जी "
23 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"आदरणीय मिथलेश वामनकर जी, प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"आ.लक्ष्मण सिंह मुसाफिर साहब,  अच्छी ग़ज़ल हुई, और बेहतर निखार सकते आप । लेकिन  आ.श्री…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"आ.मिथिलेश वामनकर साहब,  अतिशय आभार आपका, प्रोत्साहन हेतु !"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"देर आयद दुरुस्त आयद,  आ.नीलेश नूर साहब,  मुशायर की रौनक  लौट आयी। बहुत अच्छी ग़ज़ल…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
" ,आ, नीलेशजी कुल मिलाकर बहुत बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई,  जनाब!"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और स्नेह के लिए आभार।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"आ. भाई नीलेश जी, सादर अभिवादन।  गजल पर उपस्थिति और स्नेह के लिए आभार। भाई तिलकराज जी द्वार…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"आ. भाई तिलकराज जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और विस्तृत टिप्पणी से मार्गदर्शन के लिए आभार।…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"तितलियों पर अपने खूब पकड़ा है। इस पर मेरा ध्यान नहीं गया। "
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion र"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-185
"आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी नमस्कार बहुत- बहुत शुक्रिया आपका आपने वक़्त निकाला विशेष बधाई के लिए भी…"
yesterday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service