For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अभय कान्त झा दीपराज कृत -


                      दुर्गा स्तुति

जय  माँ  दुर्गा,  जय  माँ  शक्ति,  जय   माँ   कंचन   काया |
आदि - अनादि, अनंत - अगोचर, कर्म, बुद्धि , बल, माया ||

शैल  -  सुता  और  ब्रम्हचारिणी,  चन्द्र -  घंटिका , काली |
कूष्मांडा  -  स्कन्द  -  मातृका,  कात्यायिनि  -   कंकाली ||
कालरात्रि  -  महा  गौरी,   चंडी,   सिद्धिदात्रि,  सुख    दाया |
आदि - अनादि, अनंत - अगोचर, कर्म, बुद्धि , बल, माया ||१ ||

गायत्री  -  सावित्री  -  कमला,  भव्य  -  भवानी -  श्यामा |
धरणी - धर्म - ध्वजा - धन - धीरज, पार्वती - अभिरामा ||
सुख-समृद्धि सार, सुख-कारिणि,  जग जननी-जग जाया |
जय  माँ  दुर्गा,  जय  माँ  शक्ति,  जय   माँ   कंचन  काया || २ ||

सुखद-सुवासिनी, मंगल- कारिणि, जय माँ सत्य स्वरूपा |
जग भय हारिणि, विश्व - विहारिणि, सिंह सवार,  अनूपा ||
ब्रम्हाणी -  रुद्राणी  -   लक्ष्मी,  जग  रानी   -   जग  राया |
आदि - अनादि, अनंत - अगोचर, कर्म, बुद्धि , बल, माया ||३ ||

पद्म  -  विराजित,   पद्म  -  धारिणी,   तू   पद्मा   महारानी |
हंस वाहिनी -  जग  वन्दित  माँ,   तू   ज्ञानेश्वर  -  ज्ञानी ||
ब्रम्ह   और   ब्रम्हांड   -   प्राण   तू ,   तूने   विश्व   रचाया |
जय  माँ  दुर्गा,  जय  माँ  शक्ति,  जय   माँ   कंचन  काया || ४ ||

सत्य - सनातन -  सुघर -  सौम्य माँ, हमको तू ये वर दे |
भक्ति - शक्ति की दिव्य- ज्योति से मन आलोकित कर दे ||
माँ तू जल - थल - पवन और नभ,  तू ही ताप और छाया |
आदि - अनादि, अनंत - अगोचर, कर्म, बुद्धि , बल, माया || ५ ||

जय  माँ  दुर्गा,  जय  माँ  शक्ति,  जय   माँ   कंचन   काया |
आदि - अनादि, अनंत - अगोचर, कर्म, बुद्धि , बल, माया ||

                       रचनाकार - अभय दीपराज






Views: 332

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service