For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल: वक़्त की शतरंज पर किस्मत का एक मोहरा हूँ मैं।

2122 2122 2122 212
.
वक़्त की शतरंज पर किस्मत का एक मोहरा हूँ मैं। 
ज़िंदगी इतना भी ख़ुश मत हो, अभी ज़िंदा हूँ मैं। 
.
मैं ख़ुदा की हाज़िरी में भी न बदलूँगा बयान, 
तुझको हाज़िर और नाज़िर जानकार कहता हूँ मैं। 
.
एक ही घर में बसर करना मुहब्बत तो नहीं, 
आज भी तेरी ख़ुशी और ग़म से वाबस्ता हूँ मैं। 
.
मेरी हर एक बात के मतलब हैं सौ, मक़सद हज़ार,
झूठ भी सच की मीनारों से कहा करता हूँ मैं। 
.
ऐ मेरे मालिक! ये तेरा अक्स मैला हो गया, 
अब भी लगता है तुझे तेरा नुमाइंदा हूँ मैं? 
.
ये मुहब्बत है तुम्हारी और तो कुछ भी नहीं, 
शायरों की भीड़ में अब तक पसंदीदा हूँ मैं। 
.
उपनिषद, क़ुर्आन दोनों ठीक लगते हैं मुझे, 
और उन्हें लगता है उनकी कौम को ख़तरा हूँ मैं। 
.
जिसमें बह जाते हैं इकदिन मीर भी, मंसूर भी, 
बस उसी बहते हुए दरिया का एक क़तरा हूँ मैं। 
.
तुमने जिसको तोड़कर बाज़ार जैसा कर दिया, 
ये समझ लीजे, उसी मंदिर का कुछ मलबा हूँ मैं। 
.
ये मेरा लहजा, मेरा लहजा नहीं है दोस्तो, 
मेरा मुझमें कुछ नहीं है, सिर्फ़ आईना हूँ मैं। 
.
मुश्क़िलों की आँच ने आसान काफी कर दिया,
आज भी लेकिन मुझे लगता है पेचीदा हूँ मैं। 
.
कुछ अधूरी हसरतों का हैरत अंगेज़ अक्स हूँ, 
और कुछ टूटे हुए ख़्वाबों का आमेज़ा हूँ मैं। 
.
मौलिक/अप्रकाशित, 
बलराम धाकड़ । 

Views: 1247

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Balram Dhakar on September 19, 2023 at 4:29pm

बहुत बहुत शुक्रिया, आदरणीय नासवा जी.

सादर.

Comment by दिगंबर नासवा on November 21, 2019 at 9:54am

वाह ... धाकड़ है आपकी ग़ज़ल धाकड़ जी ...

हर शेर जैसे धड़कता हुआ दिल ... जिंदाबाद ... जिंदाबाद ...

Comment by Balram Dhakar on October 20, 2019 at 12:40am

आदरणीय दंडपाणि जी, 

आपको ग़ज़ल पसंद आई, मेरा लिखना सार्थक हुआ। 

बहुत बहुत शुक्रिया। 

सादर। 

Comment by Balram Dhakar on October 20, 2019 at 12:21am

आदरणीय प्रशांत भाई, 

बहुत बहुत धन्यवाद। 

सादर। 

Comment by प्रशांत दीक्षित 'प्रशांत' on October 18, 2019 at 7:44am

Bahut sundar sir

Comment by Balram Dhakar on October 17, 2019 at 10:21pm

आदरणीय समर सर, सादर अभिवादन। 

ग़ज़ल पर आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा थी।  

टंकण त्रुटियाँ सुधार कर ली जाएंगीं। 

जिस शेर के उला और सानी में रब्त नहीं है उसपर और कोशिश करता हूँ। 

आपकी हौसला अफ़ज़ाई ग़ज़ल का उचित पारितोषिक है। और बेहतर की दिशा में अग्रसर करती है। 

सादर। 

Comment by Samar kabeer on October 17, 2019 at 12:10pm

जनाब बलराम धाकड़ जी आदाब,बहुत उम्द: ग़ज़ल हुई है, दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

'वक़्त की शतरंज पर किस्मत का एक मोहरा हूँ मैं'

इस मिसरे में 'एक' को "इक" और 'मोहरा' को "मुहरा" कर लें ।

'मेरी हर एक बात के मतलब हैं सौ, मक़सद हज़ार'

इस मिसरे में 'एक' को "इक'' कर लें ।

'झूठ भी सच की मीनारों से कहा करता हूँ मैं'

इस मिसरे में 'मीनारों' को "मिनारों" कर लें । 

'ऐ मेरे मालिक! ये तेरा अक्स मैला हो गया, 
अब भी लगता है तुझे तेरा नुमाइंदा हूँ मैं'
इस शैर के दोनों मिसरों में रब्त नहीं है,देखियेगा ।
'शायरों की भीड़ में अब तक पसंदीदा हूँ मैं'
इस मिसरे में 'शायरों' कोई शब्द नहीं है,इसे "शाइरों" लिखा करें ।
'बस उसी बहते हुए दरिया का एक क़तरा हूँ मैं'
इस मिसरे में 'एक' को "इक" कर लें ।
Comment by Balram Dhakar on October 17, 2019 at 12:07pm

हौसला अफजाई का बहुत बहुत शुक्रिया, आदरणीय लक्ष्मण जी। 

सादर। 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on October 17, 2019 at 9:53am

आ. भाई बलराम जी, सुंदर गजल हुई है । हार्दिक बधाई ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
14 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service