For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चश्मे  तो हमने राह में पाये हैं बेशुमार

तेरी ही तिश्नगी में  आये हैं बार- बार

  

 प्यार से बिठाया  और खुशियाँ लूट ली 

 धोखे यूँ जिंदगी में खाये हैं कई हजार

  

 सीमाएं मेरे दर्द की   वो नाप के गए 

 अश्क जब काँधे पे बहाये हैं ज़ार-ज़ार

 

 बता गमजदा दिल अब  कैसे ढकें बदन 

 खुशियों के पैरहन कर लाये हैं तार-तार

 

 वादियों में  बुलबुलें अब चहकती नहीं  

  जब दर्द के  गुबार ने तडपाये हैं  चिनार 

 कैसे सुकून पाये 'राज'  इस जहान में   
 नफरतों की आग ने सुखाये हैं आबशार

*******.

Views: 715

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by MAHIMA SHREE on May 26, 2012 at 11:20pm

बता गमजदा दिल अब  कैसे ढकें बदन 

 खुशियों के पैरहन कर लाये हैं तार-तार

कैसे सुकून पाये 'राज'  इस जहान में   
नफरतों की आग ने सुखाये हैं आबशार

वाह आदरणीया  राजेश दी .. बहुत गहरी बात .. बधाई आपको

 

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on May 26, 2012 at 11:12pm

प्यार से बिठाया  और खुशियाँ लूट ली 

 धोखे यूँ जिंदगी में खाये हैं कई हजार

  

 सीमाएं मेरे दर्द की   वो नाप के गए 

 अश्क जब काँधे पे बहाये हैं ज़ार-ज़ार

आदरणीया राजेश कुमारी जी ...बहुत सुन्दर ...लेकिन फिर भी धोखा ही धोखा ....जमाना  ही .... जय श्री राधे 

भ्रमर ५
भ्रमर का दर्द और दर्पण  


Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on May 26, 2012 at 11:12pm

प्यार से बिठाया  और खुशियाँ लूट ली 

 धोखे यूँ जिंदगी में खाये हैं कई हजार

  

 सीमाएं मेरे दर्द की   वो नाप के गए 

 अश्क जब काँधे पे बहाये हैं ज़ार-ज़ार

आदरणीया राजेश कुमारी जी ...बहुत सुन्दर ...लेकिन फिर भी धोखा ही धोखा ....जमाना  ही .... जय श्री राधे 

भ्रमर ५
भ्रमर का दर्द और दर्पण  


Comment by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" on May 26, 2012 at 9:41pm

बता गमजदा दिल अब  कैसे ढकें बदन , खुशियों के पैरहन कर लाये हैं तार-तार॥ बहुत सुंदर रचना राजेश कुमारी जी ! सुंदर और भाव प्रधान रचना के लिए बधाइयाँ स्वीकार करें!!

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 26, 2012 at 5:25pm

हार्दिक आभार अरुण जी आपकी बात का अगली बार पक्का ध्यान रखूंगी कठिन  शब्द के अर्थ जरूर लिखूंगी | इस बार दो या तीन  ही शब्द कठिन हो सकते  हैं सो अर्थ आपकी रिप्लाई बोक्स  में ही लिख रही हूँ तिश्नगी =प्यास ,पैरहन =लिबास ,आबशार =पानी के झरने 

Comment by Abhinav Arun on May 26, 2012 at 2:53pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी !! बहुत गहरे भाव की रचना | सुन्दर और सार्थक , हार्दिक बधाई आपको !! .. अनुज होने नाते एक बात - अक्सर मुझे भी उर्दू अरबी के शब्द लुभाते हैं पर मैंने महसूस किया  है कि बोलचाल की भाषा में कही गयी रचना का सहज सरल प्रवाह उसे स्थायित्व देता है | कुछ शब्द कठिन लग रहे हैं उनका हिंदी अर्थ देना अच्छा रहेगा |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 26, 2012 at 11:13am

बहुत बहुत हार्दिक बधाई आशीष जी 

Comment by आशीष यादव on May 26, 2012 at 10:07am

भावों को बहुत खूबसूरती से पिरोया है अल्फाजों मे, और अल्फाजों को सुन्दर शिल्प की पैरहन दी है।
बधाई स्वीकारें


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 25, 2012 at 8:52pm

अविनाश जी आप सही कह रहे हैं न जाने इन दो शब्दों में कैसे गड़बड़ हो गई लिखा तो ठीक ही था ये र मात्र में कहाँ से आ गया 

Comment by AVINASH S BAGDE on May 25, 2012 at 8:46pm

 वादियों में  बुलबुलें अब चहकती नहीं  

  जब दर्द के गुबार ने तडपाये हैं  चिनार ....Rajesh kumari mam....shandar mukammal gazal....thodi printing ki galtiya dikh rahi hai.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

जो कहता है मज़ा है मुफ़्लिसी में (ग़ज़ल)

1222 1222 122-------------------------------जो कहता है मज़ा है मुफ़्लिसी मेंवो फ़्यूचर खोजता है लॉटरी…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . सच-झूठ

दोहे सप्तक . . . . . सच-झूठअभिव्यक्ति सच की लगे, जैसे नंगा तार ।सफल वही जो झूठ का, करता है व्यापार…See More
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर posted a blog post

बालगीत : मिथिलेश वामनकर

बुआ का रिबनबुआ बांधे रिबन गुलाबीलगता वही अकल की चाबीरिबन बुआ ने बांधी कालीकरती बालों की रखवालीरिबन…See More
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक ..रिश्ते
"आदरणीय सुशील सरना जी, बहुत बढ़िया दोहावली। इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई। सादर रिश्तों के प्रसून…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुति की सराहना के लिए आपका हृदय से आभार. यहाँ नियमित उत्सव…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, व्यंजनाएँ अक्सर काम कर जाती हैं. आपकी सराहना से प्रस्तुति सार्थक…"
Sunday
Hariom Shrivastava replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आपकी सूक्ष्म व विशद समीक्षा से प्रयास सार्थक हुआ आदरणीय सौरभ सर जी। मेरी प्रस्तुति को आपने जो मान…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आपकी सम्मति, सहमति का हार्दिक आभार, आदरणीय मिथिलेश भाई... "
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"अनुमोदन हेतु हार्दिक आभार सर।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन।दोहों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए बहुत बहुत आभार।"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ सर, आपकी टिप्पणियां हम अन्य अभ्यासियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होती रही है। इस…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक आभार सर।"
Sunday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service