For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मुकद्दर का घोड़ा 122, 122 22 रदीफ के साथ (ग़ज़ल,छोटी बहर पर एक प्रयास )

122, 122 22 (ग़ज़ल)

जमाया हथौड़ा रब्बा 

कहीं का न छोड़ा रब्बा 

बना काँच का था नाज़ुक 

मुकद्दर का घोड़ा रब्बा 

हवा में उड़ाया उसने 

जतन से था जोड़ा रब्बा

तबाही का आलम उसने 

मेरी और मोड़ा रब्बा  

बेरह्मी से दिल को यूँ 

कई बार तोड़ा रब्बा  

रगों से लहू को मेरे

बराबर निचोड़ा रब्बा

चली थी  कहाँ मैं देखो   

कहाँ ला के छोड़ा रब्बा

मुकद्दर पे ताना कैसे

कसे मन निगोड़ा रब्बा 

लगे ए  'राज' तेरा ये 

कहानी का रोड़ा रब्बा 

******************** 

Views: 1147

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr.Ajay Khare on February 8, 2013 at 11:33am

rajesh madam gagar me sagar badhai


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 8, 2013 at 8:59am

आदरणीय वीनस जी आपने इस ग़ज़ल पर अपने बहुमूल्य विचार रखे दिल से आभारी हूँ आपकी बात मैं समझ गई हूँ किन्तु लिखने से पहले  मैंने इस पर कई रदीफ आज्माये पर जमे नही समझ नही आ रहा था क्या करूँ सो ऎसे ही पेश कर दी सनाद दोष दो शेर में आ रहा है जो दूर् कर लूँगी पर रदीफ का कोई सुझाव दीजिये 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 8, 2013 at 8:54am

आदरणीय विजय निकोर जी  उत्साह वर्धन हेतु हार्दिक आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 8, 2013 at 8:53am

आदरणीय सौरभ जी उत्साह वर्धन हेतु हार्दिक आभार


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 8, 2013 at 8:52am

आदरणीय गणेश जी आपका दिल से शुक्रिया 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 8, 2013 at 8:50am

आदरणीय सलीम रज़ा जी आपने खयाल को सराहा आपका दिल से शुक्रिया जैसा कि छोटी बहर पर मेरा प्रथम प्रयास था आप सब लोगों कि प्रतिक्रिया से कुछ कमियाँ पता चली सभी का तहे दिल से आभार सीखने सिखाने कि यही प्रक्रिया तो ओबीओ को विशिष्ट बनाती है 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 8, 2013 at 8:44am

प्रिय  महीमा श्री जी आपका  दिल से आभार आपको ग़ज़ल पसंद आई 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 8, 2013 at 8:43am

प्रिय प्राची जी आपका शेर दर शेर विश्लेषण पढ़ कर बहुत अच्छा लगा आपका दिल से आभार 

Comment by vijay nikore on February 8, 2013 at 7:48am

आदरणीया राजेश जी,

आपकी यह गज़ल बहुत कुछ कह गई।

आपको हार्दिक बधा॥

विजय निकोर
 

Comment by वीनस केसरी on February 7, 2013 at 11:59pm

आदरणीया
मन आनंदित है ...

वाह वाह
ऐसी छोटी बहर पर जब ग़ज़ल पढ़ने को मिलाती है तो वाकई दिल खुश हो जाता है ...
छोटी बहर के अपने खतरे होते हैं मगर आपने बहुत खूबसूरती से निभाया है ... बस एक बात है कि रदीफ़ की कमी खाल रही है और इसी कारण ऐसा महसूस होता है कि बात पूरी नहीं हुई है .... अगर इस ग़ज़ल में रदीफ़ जोड़ दी जाये तो ग़ज़ल का रंग ही कुछ और होगा
मेरी ओर से ढेरो दाद क़ुबूल करें

मतले में सिनाद का दोष भी आ रहा है उस पर भी गौर फरमाएं ....

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service