For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लघुकथा - बकाया !

लघुकथा -  बकाया !

डॉ धीरज आज सुबह कुछ देर से अस्पताल में पहुंचे थे | सीधे आई सी यू में भर्ती मरीजो की और बढे | सिस्टर अर्चना कुछ बेचैन दिखी उन्हें |

"क्या हुआ ? " पूछा उन्होंने | 

" सर वो चार दिन पहले भर्ती बच्चे की पल्स .. हार्ट रेट ..ब्लड  प्रेशर कुछ भी नहीं .."

 " हूँ ... " डाक्टर धीरज बेड की ओर बढे |

"इसके माँ बाप ? अटेंडेंट ??"

" सर वो गाँव से आये थे , बाहर होंगे उन्हें अभी नहीं बताया गया है "

डॉ धीरज ने वहीँ से बिल काउंटर से इंटरकाम पर पूछा " बेड नंबर १० के मरीज की पेमेंट पोजीशन ?"

"सर बीस हज़ार पांच सौ के करीब बकाया है आज देने को कहा है |"

"ओ के ! उन्हें जल्दी पैसे जमा करने को कहो |"

सिस्टर अर्चना ने पूछा " सर बॉडी  बाहर मर्चरी में  कर दें ? "

" नहीं | गार्जियन को कह दो जल्दी पैसे की व्यवस्था करें | उन्हें बताना बड़े डॉक्टर  दिन में देखेंगे | "

बाहर राधा और मोहन परेशान थे |

राधा ने थके घबराए लहजे में पूछा  " क्या हुआ पैसे की व्यवस्था हुई "

" हाँ पंद्रह हज़ार साहूकार ने दिए हैं अभी करीब दस हज़ार की और ज़रूरत होगी देखें डाक्टर साहब क्या कहते हैं | "

"देखिये बड़े डाक्टर आपके बच्चे को देखने आने वाले हैं आप आज ही सारे पैसे जमा कर दें | " काउंटर से मोहन को यही बताया गया |

" राधा लगता है खेत गिरवी रखने होंगे तब किसना का इलाज होगा मैं गाँव जाता हूँ तुम यहाँ ठहरो "

यह कह कर मोहन अपने आंसुओं को रोकता बस स्टेंड की ओर बढ़ गया | राधा देवी माता को मनौती मानने लगी | उधर डॉक्टर धीरज ने कथित बड़े डॉक्टर को फोन कर कहा -

"सर वो लड़का रात को ही ख़त्म हो गया | सर अब आपको आने की ज़रूरत नहीं | ऐज पर कांट्रेक्ट आपका फिफ्टी परसेंट आज ही पे कर देता हूँ | थैंक्स फॉर यौर को - आपरेशन सर ! "

दस  बज चुके थे अस्पताल में रोज़ की तरह चहल पहल बढ़ गयी थी |

उधर पास ही के गाँव में ज़मीन के कागज के साथ मोहन साहूकार की बैठकी में पहुँच चुका था |

 

                                                                                                                  --  अभिनव अरुण {19102011}

Views: 681

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Abhinav Arun on October 26, 2011 at 3:47pm
Thanks Vandana Ji & Happy Diwali
Comment by Abhinav Arun on October 24, 2011 at 2:08pm
  आदरणीय श्री ब्रजभूषण जी आपकी उत्साहवर्धक टिप्पणी के लिए हार्दिक आभार | ओ बी ओ के इस मंच पर आप जैसे सुधिजनो के सानिध्य में सीखने गुनने का क्रम जारी है |
Comment by Brij bhushan choubey on October 24, 2011 at 12:36pm

समाज की एक सच्चाई से रूबरू कराती मारक लघु कथा हृदय को क्ष्रीण कर गई |

Comment by Abhinav Arun on October 23, 2011 at 5:22pm

आदरणीय सौरभ जी मेरा आशय वो नहीं था | मैंने तो आभार स्वरुप कहा जैसे देर से आये मेहमान से कहते हैं " आप आ  गए यही सौभाग्य की बात है " कृपया इसे शिकायत के रूप में न लिया जाए वैसे भी मैं अनुज ठहरा छोटी छोटी गलतियों को नज़रंदाज़ आप कर ही सकते है ऐसा मेरा अधिकार है शरारत ही सही ||

और हाँ दीप पर्व की  अग्रिम शुभकामनाएं !! आइए हंसी ख़ुशी साहित्य दीप जलाएं ओ बी ओ मुख पृष्ठ की तरह !! :-))


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 23, 2011 at 5:02pm

// :-)) आपकी नज़रे इनायत हुई ये क्या कम है ..//

मतलब नहीं समझा. हमने आपकी रचनाओं को क्या कभी जानबूझ कर नज़रन्दाज़ किया है ?

Comment by Abhinav Arun on October 22, 2011 at 2:03pm
 :-)) आपकी नज़रे इनायत हुई ये क्या कम है ... दर असल एक समाचार से उद्वेलित होकर लिख डाला .. वरना सच है ऐसी घटनाएं अब आम हो गयी है और लघु या विराट कथाएं इस व्यवस्था की करवट बदल पाने में कहाँ कामयाब हो पाती  है ... पर प्रयास कलम का कर्तव्य है ! .... और जारी है !

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 21, 2011 at 2:01pm

इस सशक्त लघुकथा को देर से देख पा रहा हूँ, अरुण अभिनवजी.

इस कथा ने वो सच उजागर किया है जिससे आम आदमी रोजाना जूझता है परन्तु कह नहीं पाता. कुछ तथाकथित ’भगवानों’ की कारगुजारियाँ इतने घिनौने ढंग से बाहर आने लगी हैं कि लोगों का गाहे बगाहे गुस्सा भी फूट पड़ने लगा है. अब किसे गलत कहा जाय --गुस्साए लोगों को जो इन राक्षसी प्रवृति के शिकार हैं या उनको जिनके कारण इतनी पवित्र सेवा संदेह के घेरे में आगयी है. 

कोई शहर नहीं बचा है जहाँ ऐसी घटनाएँ आम नहीं हुई हैं. अब तो कई चिकित्सक मनोवैज्ञानिक दबाव बना कर रोगियों के पारिवारिक सदस्यों से बात करते हैं ताकि रोगी चंगुल से छूट न पाये.

बधाई ऐसी रचना के लिये जिसने भयावह विकृति को सामने रखा है और पाठक की सोच को खुराक़ दी है.

Comment by Abhinav Arun on October 21, 2011 at 11:46am
लघु कथा पर आपकी टिप्पणी ने इसे और भी सार्थक और महत्वपूर्ण बना दिया आदरणीय श्री बागी जी | हाँ ये सच है कि हर किसी को एक ही तराजू में रखकर नहीं तुला जा सकता | कुछ लोग अच्छे और आदर्श भी हैं | यह कथा अभी हाल कि एक सत्य घटना पर आधारित है |

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on October 20, 2011 at 10:26pm

अरुण भाई कथित आज के भगवान् की कलई खोल कर रख दिया है आपने, आज किसे नहीं पता है कि कमीशन खाने के लिए चिकित्सक महँगी दवायें, बगैर जरुरत की जाँच कराने को कहा जाता है साथ ही मनचाहे लैब में भेजा जाता है |हलाकि आज भी कुछ चिकित्सक ऐसे है जो इस बिमारी से बचे है |

बहुत बहुत आभार अरुण जी इस लघु कथा हेतु |

Comment by Abhinav Arun on October 19, 2011 at 8:00pm
thanks shashi ji for your valueable comment.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
19 hours ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service