For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लघु कथा :- गिद्ध

"चल कल्लुआ जल्दी से दारु पिला, आज बहुत टेंसन में हूँ |"
"अरे, टेंसन और आप? आखिर ऐसी क्या बात हो गई बिल्लू दादा ? 
"यार, कल शाम जिस बूढ़े को हमने लूटा था न, उसने थाने में रपट दर्ज करा दी है |"
"तो दादा इसमें कौन सी टेंसन की बात है ?"
"टेंसन ये है कि हम ने तो कुल २१२ रुपये और एक पुरानी सी घड़ी ही लूटी थी, लेकिन उस बुढऊ ने दस हजार नगद, एक घड़ी और सोने की अंगूठी की रपट लिखवा दी है |"
"रपट लिखवा दी तो कौन सा आसमान टूट पड़ा ?" 
"आसमान ये टूट पड़ा है कल्लुआ कि अब ऊ ससुरा दरोगा, लूट में से आधा हिस्सा मांग रहा है |"

Views: 1286

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by CA (Dr.)SHAILENDRA SINGH 'MRIDU' on April 30, 2012 at 12:30pm

अपने नाम से ही परिलक्षित होती लघु कथा में वाकई यथार्थ सत्य दिखाई पड़ा , आपकी  सन्देश परक लघुकथा पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें सर

Comment by Abhinav Arun on April 27, 2012 at 11:23am

बहुत बढ़िया !! कितनी सादगी से लघुकथा का हक़ अदा कर दिया और बात भी कह दी !! बधाई श्री बागी जी !!

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 26, 2012 at 2:57pm

आदरणीय बागी जी, सादर. 

मुझे सीखने  को मिल रहा है.  मैंने भी १० लाइन की रचना पोस्ट की थी . मार्गदर्शन नहीं मिला. आपकी लघु कथा मेरे लेखन हेतु मार्ग दर्शक hogi. बधाई. 

प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on April 26, 2012 at 12:21pm

अपने नाम को सार्थक करती हुई बहुत ही सुंदर लघुकथा कही है बागी जी. कहानी में २ गिद्ध तो वो चोर हैं, तीसरा गिद्ध है हिस्सखोर दरोगा, और मज़े की बात तो ये है कि लुटने वाले बूढे में भी कहीं न कहीं गिद्धवृत्ति दिखाई दे रही है. दरअसल, अपने आसपास से छोटे छोटे लम्हे चुराकर थोड़े से शब्दों में बात कह देने का नाम ही लघुकथा है. आपकी लघुकथा भी बिल्कुल वैसे ही है. केवल वार्तालाप के माद्यम से आपने अपनी बात को बड़े कसे हुए अंदाज़ में कहा है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है. मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें भाई बागी जी.      

Comment by AVINASH S BAGDE on April 26, 2012 at 10:31am

aadarniy Bagi ji,

bahut hi jabardast prahar karti ye rachana aaj ki vyawastha pe.

jitani bhi tarif ki jaye kam hai

sateek sanket....sadhuwad.


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 26, 2012 at 10:10am

आदरणीय सौरभ भईया , लघु कथा को सराहने हेतु बहुत बहुत आभार |

Comment by Er. Ambarish Srivastava on April 26, 2012 at 1:54am

 आदरणीय मित्र बागी जी ! आपकी यह लघुकथा मात्र लघुकथा ही नहीं बल्कि आज के समाज की विद्रूपताओं  का सटीक चित्रण कर रही है ! साधुवाद मित्रवर !

Comment by आशीष यादव on April 25, 2012 at 11:50pm

waah bagi ji, kitni khubsurti aapne samaaj ki bauraai ko dikha diya. chand samwaado se bta diya ki chor aur police mausere bhai hai.
yah laghukatha bahut pasand aayi.

Comment by वीनस केसरी on April 25, 2012 at 11:36pm

बिल्लू दादा से कहिये नवरत्न का तेल लगाए काहे कि इ तेल में है जड़ी बूटी जो टेंसन कर दे रफू चक्कर :))))

लघुकथा पसंद आई ... बधाई
नाम भी बहुत सोच कर रखा है .... नाम के लिए डबल बधाई


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 25, 2012 at 9:51pm

जिस सच्चाई को मकान की दीवारें जानती हैं उस सच्चाई को खुद मकान बोला नहीं करते, बस चुपचाप जीते हैं.

इसी भूमि की संस्कृति और अक्षुण्ण संस्कार की उपज ईशावास्य उपनिषद् की अमरवाणी लाख कहती रहे - मा गृद्धः कस्य स्विद्धनम् ..  यानि, (इस चराचर जगत में उपलब्ध वस्तुओं पर) कभी भी गिद्ध दृष्टि नहीं रखनी चाहिये.    परन्तु, इसी भूमि की संततियाँ क्या जीवन जीने को अभिशप्त हैं !?

भाई बाग़ी जी, आपकी इस लघुकथा में प्रयुक्त आम भाषा और संवाद-शैली जान है. जैसा तथ्य, वैसा कथ्य, जिसे पढ़ कर मन फिलहाल चुपचाप है. 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"स्वागतम"
1 hour ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
10 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Tuesday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Feb 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 6
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Feb 5
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Feb 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service