For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जैसे ही मैंने दरवाजा खोला 
भारत माँ व्यथित खड़ी थी 
बेगैरत जुलूस निकल रहे थे 
संस्कृति जमीन में गडी थी 
झूठ के महल दमक रहे थे 
सच्चाई झोंपड़ी में पड़ी थी 
अमीरी के झरने बह रहे थे 
गरीबी तुच्छ पंक में सड़ी थी 
भ्रष्टाचारी अट्टाहस कर रहे थे 
नेक नयन में अश्रु की झड़ी थी 
वृक्ष और पर्वत कट रहे थे 
पर्यावरण में खूब हड़बड़ी थी 
तपिश से हिम नद पिघल रहे थे 
सुनामी तबाही पे अड़ी थी 
देखकर स्नायु तंत्रिकाओं ने द्वन्द किया 

क्षण भर को गरल अखंड पिया 
और मैंने दरवाजा बंद किया |

Views: 738

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 30, 2012 at 11:10pm

वाह .. सच्चाइयों से आँखें मूँदने का क्या ही सटीक वर्णन हुआ है.

आदरणीया राजेश कुमारी जी,  बधाई


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 30, 2012 at 9:39pm

thanks a lot albela ji .

Comment by Albela Khatri on May 30, 2012 at 9:36pm


आपकी लेखनी  में अगर  आग है  राजेश कुमारी जी..........तो हम भी बारूद लिए बैठे हैं  समर्थन और  प्रोत्साहन का ..........आप से आशाएं हैं.........शुभकामनायें !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 30, 2012 at 9:32pm

अरुणेन्द्र मिश्र जी यही तो इस कविता के माध्यम से मैं कहना चाह रही थी हार्दिक आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 30, 2012 at 9:30pm

वंदना जी हार्दिक आभार की मेरी कविता में छुपे हुए कटाक्ष को आपने सराहा 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 30, 2012 at 9:29pm

अलबेला खत्री जी सबसे पहले तो हार्दिक   आभार कहना चाहूंगी कविता को सराहने के लिए ,दूसरी बात बहुत ख़ुशी हुई की जो मैं कविता के द्वारा कहना चाहती थी मेरी लेखनी समझाने में सफल हुई ,देश में क्या हो रहा है यह देखते हुए भी अधिकतर लोग अपना दरवाजा ही बंद कर देते हैं लेकिन अब वक़्त है मस्तिष्क का दरवाजा खोल कर रखना और परिस्थितियों को सुधारना कविता के मर्म को समझने के लिए बहुत आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 30, 2012 at 9:22pm

प्रदीप कुशवाह जी मुझे ख़ुशी है की आप मेरी कविता के मर्म तक पहुचे 

Comment by arunendra mishra on May 30, 2012 at 6:02pm

आदरणीय राजेश कुमारी जी ....

अत्यंत सुन्दर रचना ....अब तो  विद्रोह का द्वार खोलने की बात होनी चाहिए...

Comment by Albela Khatri on May 30, 2012 at 4:31pm

सम्मान्य राजेश कुमारी जी,
सबसे पहले तो इस अनुपम कविता के लिए बधाई स्वीकारिये  और  फिर मेरा निवेदन  है कि   दरवाज़ा बन्द न करें प्लीज़ ..........यही तो वो समय है जब आपको अपनी  संचित शक्ति का उपयोग करके  उन  हालात को बदलना है जिनसे वितृष्णा होती है  और  दरवाज़ा  बन्द करने को मन करता है
सादर

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on May 30, 2012 at 3:11pm

आदरणीय राजेश कुमारी  जी, सादर 

गरल पी के बंद किये जो दरवाजे 
अंतस मन में आ रही थीं आवाजें
चैन न  आया सब कुछ सी कर  
क्यों जिन्दा रहे गरल पी कर 
बेहतर था हम भी कुछ कर जाते 
ये जिन्दगी क्या बेहतर हम मर जाते 
बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

दोहा पंचक. . . .संयोग शृंगारअभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Feb 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service