For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

प्रीत के उपहार

छंद रूपमाला (१४ +१० ) अंत गुरु-लघु ,समतुकांत
*****************************************************
झनक झन झांझर झनकती , छेड़ एक मल्हार .
खन खनन कंगन खनकते, सावनी मनुहार .
फहर फर फर आज आँचल , प्रीत का इज़हार .
बावरा मन थिरक चँचल , साजना अभिसार .
*****************************************************
धडकनें मदहोश पागल , नयन छलके प्यार .
बोल कुछ बोलें नहीं लब, मौन सब व्यवहार .
शान्ति, चिर-स्थायित्व , खुशियाँ, प्रीत के उपहार .
झूमता जब प्रेम अँगना ,बह चले रसधार .
*****************************************************

Views: 851

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 22, 2012 at 8:55pm

हार्दिक आभार प्रिय दीप्ति जी


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 22, 2012 at 8:55pm
आदरणीय अम्बरीश जी,
आप समस्त साहित्य समृद्ध गुरुजनों द्वारा रचना समीक्षा  व ज्ञान दीक्षा का सभी ज्ञानार्थियों को सदा इंतज़ार रहता है...

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 22, 2012 at 8:08pm

प्राची जी बहुत ही प्यारी छंद रूप माला है बहुत पसंद आई पहली पंक्ति ने ही मन मोह लिया 

Comment by deepti sharma on July 22, 2012 at 7:58pm

आदरणीया डॉ प्राची जी वाह

Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 22, 2012 at 6:55pm

डॉ० प्राची जी, आपने मेरे सुझाव का मान रखा ...इस हेतु आपका हार्दिक आभार ! सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 22, 2012 at 6:42pm
आपको यह रचना पसंद आयी, इस हेतु आपका हार्दिक आभार अरुण शर्मा जी

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 22, 2012 at 6:36pm
 आदरणीय लक्ष्मी प्रसाद लाडिवाला जी,
इस रचना को सराहने हेतु आपका आभार.
राजस्थान की तीझ की तो बात ही निराली है....
नीम के बड़े बड़े पेड़ों पर लगे झूले, हाथों में मेहंदी की खुशबू, मिटटी की सौंधी सौंधी खुशबू, मोरों का नाच, घेवर, दाल-बाटी, सखियों का साथ, रंगबिरंगी पगड़ियों में भाई लोग....
पढाई के दौरान होस्टल में सालों तक मनाई गयी वही तीझ सच मानिए आज तक जहन में बसी है...

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 22, 2012 at 6:30pm

आदरणीय अम्बरीश श्रीवास्तव जी

आपका बहुत बहुत आभार, आपने इस रूपमाला छंद पर किये गए प्रयास को सराहकर मेरे उत्साह को बढ़ाया है...
आपने सुधार  हेतु  जितने भी परिवर्तन बताए हैं, उनसे तो गेयता कई गुना बढ़ गयी इन पदों की... अब ये एक प्रवाह में बहुत सरस लग रहे हैं..
इस अनमोल मार्गदर्शन हेतु आपका हार्दिक आभार.
सादर.
Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on July 22, 2012 at 5:12pm
डा. प्राची जी, आपकी रचना आज तीज के त्यौहार पर खास तौर पर 
राजस्थान में सावन में तीज के जयपुर मेले में गाँव गाँव से आई 
महलाओ और पुरुषों का त्रिपोलिया बाज़ार से राम निवास बाग तक 
झूमते, नाचते गाते झुंडों में बहुत ही मुक्कमल बैठती है | बहुत सुन्दर 
Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 22, 2012 at 2:42pm

डॉ० प्राची जी, मैं अति प्रसन्न हूँ कि आपने ‘रूपमाला’ छंद रचने का सफल प्रयास किया है.....साधुवाद......

फिर भी इनमें कुछ सुधार अपेक्षित है .....

सुधार हेतु सुझाव :

//झनक झन झाँझरी झनके , सावन की फुहार .

कँगन खन कलाई खनके , छेड़ इक मल्हार .

फहर फर फर उढ़े आँचल , प्रीत का इज़हार .

बावरा मन थिरके चँचल , प्रियतमः अभिसार .//

झनक-झन झांझर झनकती, छेड़ एक मल्हार.

खन खनन कंगन खनकते, सावनी मनुहार.    

फहर-फर-फर आज आँचल, प्रीत का इज़हार.

बावरा मन थिरक चँचल, साजना अभिसार..

(मल्हार का उच्चारण आमतौर पर मल्हा-र किया जाता है अतः मेरी दृष्टि में इसे ‘इक’  के बजाय ‘एक’ लिखना ही सही रहेगा)

 

//धड़कनें मदहोश पागल , नयन छलके प्यार .

बोल कुछ बोलें नहीं लब , मौन सब व्यवहार .

शान्ति मुस्काँ और स्थिरता , प्रीत के उपहार .

झूमता जब प्रेम अँगना , बह चले रसधार.//

धड़कनें मदहोश पागल , नयन छलके प्यार .

बोल कुछ बोलें नहीं लब , मौन सब व्यवहार..

शान्ति, चिर-स्थायित्व, खुशियाँ, प्रीत के उपहार..

झूमता जब प्रेम अँगना , बह चले रसधार..

सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
15 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
17 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
20 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
Friday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service